Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए एक ट्रैवलर के लिए क्यों खास है केरल का पूंजार ?

जानिए एक ट्रैवलर के लिए क्यों खास है केरल का पूंजार ?

पूंजार, केरल का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो राज्य के कोट्टायम जिले में स्थित है। पूंजार, स्थानीय लोगों के मध्य एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है।

केरल, दक्षिण भारत के सबसे खास और महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, जहां सालाना लाखों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। पर्यटन के लिहाज केरल शुरु से ही काफी समृद्ध रहा है, और सैलानियों के मनोरंजन और आनंद का पूरा ध्यान रखता है। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यहां हिल स्टेशन, चाय के बागान, बैकवाटर, समुद्री तट, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थल पर्यटकों के उत्साह को बढ़ाने का काम करते हैं।

मुन्नार, अल्लेप्पी, कुमारकोम, वायनाड, कोच्चि, कोवलम आदि यहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां रोजाना सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन इनके अलावा भी केरल में बहुत से ऐसे खूबसूरत स्थल मौजूद हैं, जिनसे अधिकांश पर्यटक अंजान हैं। आज इस लेख में हम केरल के एक ऐसे ही अज्ञात स्थल पूंजार के बारे में बात करेंगे। जानिए यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

केरल का पूंजार

केरल का पूंजार

PC- Jacob Jose

पूंजार, केरल का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो राज्य के कोट्टायम जिले में स्थित है। पूंजार, स्थानीय लोगों के मध्य एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह देश के उन तमाम अज्ञात स्थलों में शामिल है, जिसके बारे में स्थानीय और ऑफबीट ट्रैवलरों को ही पता है, केरल घूमने आए ज्यादातर आम पर्यटक इस स्थल से अंजान हैं, हालांकि पर्यटन के लिहाज से कोट्टायम जिला काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस स्थल का इतिहास कई सालों पुराना है, प्राचीन साक्ष्यों के अनुसार पूंजार 12वीं शताब्दी से संबंध रखता है। उस दौरान यहां पूंजार राजवंश का शासन चला करता था, जो पांड्य राजाओं के वंशज थे। आप यहां के कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, जिनमें मंदिर, महल और अन्य अतीत से जुड़ी संरचनाएं शामिल हैं। आगे जानिए इस स्थल से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बातें।

आसपास के आकर्षण

आसपास के आकर्षण

PC- Sajetpa

कभी एक शक्तिशाली राजवंश का शासनक्षेत्र रहा पूंजार वर्तमान में अज्ञात की संज्ञा में दिन बसर कर रहा, यहां की खूबसूरती से अबतक अधिकांश पर्यटक बेखबर है। घूमने-फिरने और देखने के लिहाज से यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। आप यहां से पलानी हिल्स की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं, जो प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए काफी खास मानी जाती है। पलानी हिल्स भी कभी पूंजार साम्राज्य का हिस्स हुआ करती थी।

आप यहां प्राचीन महल और मंदिरों को देख सकते हैं, जो यहां की मीनाचिल नदी के तट पर स्थित हैं। पूंजार में कई पुरानी चर्च भी मौजूद हैं, जिन्हें आप यात्रा के दौरान देख सकते हैं। जिनमें सेंट मैरी चर्च पूंजार, सेंट जोसेफ चर्च मनियमकुन्नु आदि शामिल हैं। अगर आप चाहें तो यहां से कोट्टायम जिले अन्य पर्यटन स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

पूंजार एक शानदार स्थल है, जहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। आप यहां का प्लान किसी भी समय बना सकते हैं। यहां की सुखद जलवायु यहां आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित करती है। लेकिन अगर आप अपने मनोरंजन और रोमांच को दुगना करना चाहते हैं, तो ग्रीष्मकाल को छोड़कर सितंबर से मार्च के बीच यहां आ सकते हैं। इस दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

पूंजार, केरल के कोट्टायम जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों के द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम हवाईअड्डा कोच्चि एयरपोर्ट है। रेल सेवा के लिए आप कोट्टायम रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के द्वारा भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से पूंजार, राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+