Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई और इसके विंटेज कैफे

मुंबई और इसके विंटेज कैफे

मुंबई में पारसियों द्वारा बसाए गए कई कैफे आपको मिल जाएंगे। मुंबई के इतिहास और जीवन में पारसी खाने की महक आपको मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं मुंबई के इन छोटे लेकिन गजब के पारसी कैफों के बारे में।

By Namrata Shastry

सपनों के शहर मुंबई में हर चीज़ मिलती है। देश के अन्‍य सभी शहरों से लोग अपने सपनों को पूरा करने यहां आते हैं। वर्तमान समय में पारसी समुदाय की संख्‍या भारत में तेजी से बढ़ी है। हालांकि, एक समय पर पारसी लोग नाव और जहाज़ से आकर मुंबई शहर में बसे थे। 19वीं शताब्‍दी में कई जोरो-एस्ट्रियन प्रवासी भारत आकर बस गए थे। ये सभी लोग ईरान से आए थे और बाद में इन्‍हें पारसी के नाम से जाना गया।

उस समय पारसियों ने भारत की संस्‍कृति में अपनी संस्‍कृति के भी कुछ रंग घोल दिए थे। मुंबई में पारसियों द्वारा बसाए गए कई कैफे आपको मिल जाएंगे। मुंबई के इतिहास और जीवन में पारसी खाने की महक आपको मिल जाएगी। भारतीय मसालों और चीज़ों में ही थोड़ी-बहुत फेरबदल कर पारसियों ने अपने नए तरह के व्‍यंजन बनाए।

मुंबई के पुराने पारसी कैफे मेगालोपोलिस के विविध व्यंजनों और संस्कृति का प्रतीक हैं। इनके कैप्‍सूल डाइनिंग रूम और स्‍पेशल व्‍यंजन मुंबई को खास बनाते हैं।

इस शहर में पारसी खाने की कई जगहें हैं जहां पर आप इसके स्‍वाद का मज़ा ले सकते हैं। पुराने समय में बनाए गए पारसी कैफों में से कुछ आज भी मौजूद हैं जोकि भारतीय संस्‍कृति की विविधता को दर्शाते हैं। आइए मुंबई के कुछ पारसी कैफों के बारे में जानते हैं।

यजदानी बेकरी

यजदानी बेकरी

PC: Narendrabora

पिछली तीन पीढियों से यजदानी बेकरी टेस्‍टी व्‍यंजन बना रही है। इसका बेस्‍ट बन मस्‍का और कैरट केक सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। 1951 में दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद जापानी बैंक की जगह यजदानी रेस्‍टोरेंट एंड बेकरी को बनाया गया था। ये 67 साल पुरानी बेकरी फोर्ट एरिया में स्थित है। इसमें कदम रखते ही आपको 50 के दशक की याद आ जाएगी। यहां बैठकर गर्म बन, केक और फ्लफी मफिन खाकर आपको भी पुराने ज़माने की याद आ जाएगी। ये जगह हमेशा ही लोगों से भरी रहती है।

ससानि अनबोलंगेरि

ससानि अनबोलंगेरि

इसे 90 के दशक में बनाया गया था और ये ग्रांट ईस्‍ट रोड़ पर स्थित है। 100 साल पुरानी ये जगह इतिहास की याद दिलाती है। इस पुराने कैफे में संगमरमर की फ्लोरिंग और वुडन फिटिंग हुई है। यहां पर आपको पुराने ज़माने के एंटीक पीस देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको बन मस्‍का और मावा केक खाने को मिलेंगे। इस शानदार कैफे में आपको कैलोरी से भरी प्‍लेट मिलेगी।

कैफे एक्‍से‍ल सिओर

कैफे एक्‍से‍ल सिओर

इस कैफे में आपको पारसी व्‍यंजन खाने को मिलेंगे। फोर्ट एरिया में स्थित इस कैफे को विंटेज लुक दिया गया है। ये कैफे मुंबई की सबसे पुरानी ईटरीज़ में से एक है। ये कैफे देखने में ज्‍यादा अच्‍छा नहीं है लेकिन फिर भी यहां बहुत भीड़ रहती है। कैफे को खाना आपको थोड़ा महंगा लग सकता है। यहां पर कीमा पाव, कटलेट और धनसक खाने को मिलेगा। इस विंटेज लुक कैफे में आपको बहुत ही स्‍वादिष्‍ट खाना मिलेगा।

जिम्‍मी बॉय

जिम्‍मी बॉय

मुंबई के इस कैफे को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। ये पारसी विंटेज कैफे आपके दिल में खास जगह बना लेगा। इसके स्‍वादिष्‍ट खाने और क्राफ्टी डेकोरेशन को देखकर आपको बहुत खुशी होगी। फोर्ट एरिया में स्थित इस कैफे को पुराने स्‍टाइल में सजाया गया है। यहां पर आपको वेजिटेरियन धनसक, चिकन फरचा, सासनी मच्‍छी, मटन बेरी पुलाव खाने को मिलेगा। इस कैफे में ऊंचे पंखे और कोलोसल विंडो लगी हैं। इस टाइम कैप्‍सूल कैफे में एक बार आना तो बनता है।

लिओपोल्‍ड कैफे

लिओपोल्‍ड कैफे

PC: Antony

मुंबई की व्‍यस्‍त फैशन स्‍ट्रीट कोलाबा कोसेवे में स्थित है लिओपोल्‍ड कैफे। ये जगह ड्रीमी क्रीमी अनस्‍पाइसी कूप्‍पा के लिए मशहूर है। इस कैफे की दीवारों पर 26/11 के आतंकी हमले की तस्‍वीरों को लगाया गया है। दीवारों पर 26/11 हमले में चली गोलियों के छेद किए गए हैं जोकि आपको उस आतंकी हमले की याद दिला देंगी। यहां पारसी चाय, बीयर और खाने का मज़ा ले सकते हैं।

More News

    Read more about: मुंबई खाना
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+