Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »असम में 4 प्रसिद्द पानी के झरने !

असम में 4 प्रसिद्द पानी के झरने !

असम के वन्यजीव अगर वहां के गौरव हैं, तो विभिन्न वनस्पतियां वहां के आकर्षण। उत्तर पूर्वी राज्यों, 7 बहनों में प्रवेश करने के प्रवेश द्वार नाम से प्रसिद्ध असम के प्राकृतिक नज़ारे मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। आज के समय में यह क्षेत्र पर्यटकों के बीच उत्तर पूर्वी राज्यों में सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है। कई सारे पर्यटक स्थलों के बीच चलिए आज हम चलते हैं असम के प्रसिद्ध पानी के प्राकृतिक झरनों की सैर पर जो असम की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं।

आकाशीगंगा झरना

आपने पोस्टकार्ड्स या कैलेंडर्स में सुरम्य झरनों के दृश्य देखे ही होंगे! उन दृश्यों में से ही एक असम के नाओगांव का झरना है आकाशीगंगा झरना। यह यहाँ का सबसे बड़ा झरना है और साथ ही साथ असम का धार्मिक स्थल भी।

Akashiganga Waterfall

आकाशीगंगा झरना
Image Courtesy:
Sukantasarangi1

कथानुसार जब भगवान विष्णु ने देवी सती के मृत शरीर के टुकड़े-टुकड़े किये तब उनके शरीर के टुकड़े कई अलग-अलग जगहों पर गिरे। माना जाता है कि उनका सर इस आकाशीगंगा झरने के पास आकर गिरा और तब से यह हिंदुओं का एक तीर्थस्थल बन गया। यह झरना असम के प्रसिद्ध झरनों में से एक है।

शिवकुंड झरना

शिवकुंड झरना एक चमकता हुआ झरना है जो जल प्रपात की तरह असम के मोरीगांव के असोई पहाड़ से सीधे गिरता है। झरने के चारों तरफ साल के और सागौन के पेड़ शिवकुंड को एक चित्रात्मक दृश्य की तरह दर्शाते हैं। ऊपर से गिरता हुए झरने के पानी नीचे स्थित पूल में आकर गिरता है और इस पूल के किनारे पर बैठकर आप इस झरने के चमकते मनोरम दृश्य के मज़े आराम से ले सकते हैं। पूल के पास ही की जगह पिकनिक मनाने के लिए भी काफी लोकप्रिय है। दूध सा सफ़ेद गिरता झरना और नीचे स्थित पूल असम के प्रसिद्ध खूबसूरत जगहों में से एक हैं।

काकोचांग झरना

काकोचांग झरना असम के जोरहात क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध झरना है। पहाड़ , घने जंगल, ऐतिहासिक जगह के बचे अवशेष, प्राकृतिक गिरते झरने के साथ एक सम्पूर्ण उत्तम नज़ारा बनाते हैं। इस जगह की खास बात, इसके आसपास स्थित चाय के बागान जो इस जगह के दृश्य में चार चाँद लगाते हैं। काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से यह लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Champawati Kund Falls

चम्पावती कुंड झरना
Image Courtesy: Sukantasarangi1

चम्पावती कुंड झरना

चम्पावती कुंड झरना जिसे चापनाल्ला झरना भी कहते हैं, का यह नाम नागाओं क्षेत्र के चापनाल्ला जगह से पड़ा। यह खूबसूरत झरना असम के ऐतिहासिक क्षेत्र कालियाबोर के नज़दीक ही स्थित है और असम के प्रसिद्ध झरनों में से एक है। यहाँ के निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी इस झरने का अद्भुत दृश्य सबसे ज़्यादा प्रिय है।

मॉनसून के बाद का मौसम हमेशा से ही इन झरनों की सैर का सबसे उचित समय होता है। इस समय इन झरनों के खूबसूरती का परमानन्द लेने का सबसे सही समय होता है। अब आप जब भी असम की सैर पर जाएँ इन झरनों की सैर करना बिलकुल भी न भूलें।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: 4 Popular Waterfalls in Assam

Click here to follow us on facebook.

More News

Read more about: india travel assam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+