Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे एयरपोर्ट पर खुलने वाला उड़ान यात्री कैफे - एयरपोर्ट यात्री एंजॉय करेंगे ₹20 का स्नैक्स, कब?

पुणे एयरपोर्ट पर खुलने वाला उड़ान यात्री कैफे - एयरपोर्ट यात्री एंजॉय करेंगे ₹20 का स्नैक्स, कब?

पुणे एयरपोर्ट पर जल्द ही यात्री एंजॉय कर सकेंगे मात्र ₹20 का समोसा और ₹10 की पानी की बोतल। जी हां, देश के दूसरे कई शहरों के एयरपोर्ट की तरह ही अब पुणे एयरपोर्ट पर भी जल्द ही खुलने वाला उड़ान यात्री कैफे (Udan Yatra Café)। इस बात की पुष्टि की है केंद्रीय नगर उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने। मीडिया रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री के हवाले से बताया गया है कि सिर्फ पुणे ही नहीं बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर भी जल्द ही उड़ान यात्री कैफे को शुरू करने की तैयारी चल रही है।

बताया जाता है कि पुणे एयरपोर्ट प्रबंधन ने पिछले साल ही पुणे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में उड़ान यात्री कैफे को खोलने की योजना तो बनायी थी, लेकिन उस समय वह पूरा नहीं हो सका था। लेकिन अब इसे जल्द ही खोला जाएगा।

udan yatri cafe at pune airport

Times of India की मीडिया रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री मोहोल के हवाले से बताया गया है कि पुणे एयरपोर्ट पर अगले सप्ताह ही उड़ान यात्री कैफे को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया इस कैफे को शुरू करने से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कैफे के खुल जाने के बाद एयरपोर्ट यात्री पुणे एयरपोर्ट पर भी काफी कम और किफायती कीमतों पर पेय पदार्थ और खाने-पीने की चीजें खरीद सकेंगे। उन्होंने इस बात की भी घोषणा की है कि जल्द ही मुंबई एयरपोर्ट पर भी ऐसा कैफे खोला जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए मोहोल का कहना है कि हमने मुंबई और पुणे में एक साथ ही कैफे को खोलने की योजना बनायी थी लेकिन अब इस योजना में थोड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि करते हुए कहा कि भविष्य में देशभर के दूसरे एयरपोर्ट पर भी उड़ान यात्री कैफे की इस सुविधा को शुरू किया जाएगा।

बता दें, देश का पहला उड़ान यात्री कैफे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जनवरी 2025 में खोला गया था। इस कैफे को खोलने का उद्देश्य एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती कीमतों पर खाने-पीने की चीजें उपलब्ध करवाना है।

pune airport new cafe

बताया जाता है कि एयरपोर्ट पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की आसमान छूती कीमतों को लेकर काफी यात्रियों ने आपत्ति भी जतायी थी और इस मुद्दे को विपक्षी नेताओं ने संसद में भी उठाया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा था कि इस तरह के कैफे देशभर के विभिन्न एयरपोर्ट पर खोले जाएंगे। कोलकाता के बाद दूसरा उड़ान यात्री कैफे चेन्नई एयरपोर्ट पर खोला गया था।

क्या होता है कैफे का मेन्यू और कीमत?

देश के किसी भी एयरपोर्ट पर अगर आप पानी की 1 लीटर की एक बोतल भी खरीदने जाते हैं, तो उसकी कीमत कम से कम ₹150-₹200 के बीच जरूर होती है। उसी तरह से चाय-कॉफी की कीमत भी एयरपोर्ट पर ₹150-₹200 या उससे ज्यादा भी हो सकती है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा शुरू हो रही उड़ान यात्री कैफे में खाने-पीने की इन सामान्य चीजों के लिए यात्रियों के पॉकेट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा।

उड़ान यात्री कैफे में चाय ₹10 में, पानी की बोतल भी ₹10 में, कॉफी ₹20, मिठाई ₹20 और समोसा या कोई स्नैक्स आइटम भी ₹20 में ही मिलेगा। अगर आप यह सोच रहे हैं कि एयरपोर्ट पर मिलने वाली महंगी चीजों से इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब होगी, तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं जनाब। विभिन्न एयरपोर्ट पर खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिस कंपनी को सौंपी गयी है, उड़ान यात्री कैफे में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता अच्छी हो, इसे भी वहीं कंपनी सुनिश्चित करेगी।

More News

    Read more about: pune airport food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+