Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के इन दोनों इलाके में बनेंगे फ्लाईओवर और अंडरपास, कहां-कहां? बढ़ेगी ट्रैफिक की रफ्तार

पुणे के इन दोनों इलाके में बनेंगे फ्लाईओवर और अंडरपास, कहां-कहां? बढ़ेगी ट्रैफिक की रफ्तार

पुणे में ट्रैफिक की धीमी रफ्तार को लेकर अक्सर खबरें छपती रहती हैं। ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक में फंसकर घंटों का समय बर्बाद होना, अब आम बात जैसी लगने लगी है। इन परेशानियों से राहत दिलाने के लिए ही पुणे में एक नया फ्लाईओवर और एक अंडरपास बनाने का फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण पिम्प्री-चिंचवाड म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PCMC) द्वारा करवाया जाएगा।

बताया जाता है कि इन दोनों संरचनाओं के निर्माण के लिए PCMC ने कंसल्टेंट की नियुक्ति भी कर ली है। खास बात यह है कि फ्लाईओवर का निर्माण अगले कुछ महीनों में पूरा कर लेने का फैसला लिया गया है।

pune pimpri flyover

कहां-कहां बनेगा फ्लाईओवर और अंडरपास?

Pune Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिम्प्री-चिंचवाड म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने पिम्प्री में मौजूद मिलिट्री डेयरी फार्म के पास फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है, जहां रेलवे लाइन होने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी।

उम्मीद की जा रही है कि इस फ्लाईओवर के बन जाने से बड़ी संख्या में ट्रैफिक बिना रेलवे क्रॉसिंग पर रुके बड़ी ही सरलता के साथ अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ सकेंगे। वहीं निगडी-डपोडी रूट पर फ्लाईओवर के पास ही एक अंडरपास बनाने का फैसला भी PCMC ने लिया है। इस अंडरपास से होकर मुख्य रूप से हल्के और छोटे वाहन ही गुजरेंगे।

कितनी लागत और कब तक बनकर होगा तैयार?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाईओवर के निर्माण का काम PCMC ने इस साल जून तक पूरा करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी तक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

ताकि इस रास्ते से होकर नियमित तौर पर आवाजाही करने वाले लोगों को मानसून और बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकें। फ्लाईओवर अथवा अंडरपास के निर्माण की लागत से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

मिली मेट्रो की मंजूरी

बताया जाता है कि निगडी-डपोडी रूट पर जिस अंडरपास का निर्माण किया जाएगा, वह मेट्रो लाइन के नीचे से होकर गुजरेगी। इसके लिए MahaMetro ने कोई आपत्ति नहीं जतायी है और NOC भी दे दी है। इस अंडरपास के बन जाने से इस रास्ते से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मूर्ति स्क्वॉयर या नासिक फाटा स्क्वॉयर होकर जाने की जरूरत नहीं होगा। इन दोनों फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण के लिए लगने वाली लागत को PCMC के कमिश्नर और प्रशासक शेखर सिंह व स्टैंडिंग कमेटी की मंजूरी भी मिल चुकी है।

More News

    Read more about: pune traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+