Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में शिवाजीनगर और सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशनों को जोड़ते हुए फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना

पुणे में शिवाजीनगर और सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशनों को जोड़ते हुए फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना

पुणे की महा मेट्रो और PMRDA ने दो मेट्रो स्टेशनों के बीच फुट ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन पर शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन और सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए नए फुट ओवरब्रिज (Foot Overbridge) का निर्माण करने के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है।

बताया जाता है कि हिंजवडी मेट्रो स्टेशन से सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच की दूरी महज 200 मीटर की होगी। इस वजह से दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच फुट ओवरब्रिज बनाने के बारे में बातचीत की जा रही है।

pune-metro

बता दें, शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन हिंजवडी मेट्रो लाइन का सबसे आखिरी मेट्रो स्टेशन होगी। Times of India की मीडिया रिपोर्ट में महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Maha Metro) के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का निर्माण फिलहाल पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) कर रही है। लेकिन दोनों के बीच (महा मेट्रो और PMRDA) फुट ओवरब्रिज बनाने की प्राथमिक बातचीत शुरू की जा चुकी है।

बताया जाता है कि इस ब्रिज का निर्माण होने से दोनों मेट्रो लाइनों के बीच यात्रियों को आवाजाही करने में काफी आसानी होगी। मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए जगह की कमी जैसी कोई परेशानी उन्हें फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

3 मेट्रो लाइनों का हब बनेगा सिविल कोर्ट

पुणे का सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन परिसर 3 मेट्रो लाइनों का ट्रांसपोर्ट हब बनता जा रहा है, जो यहां से होकर गुजरने वाले हैं। सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन रामवडी, वनज़ और हिंजवडी मेट्रो स्टेशनों का इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन बन गया है। एक बार ये मेट्रो लाइन शुरू हो जाते हैं, उसके बाद यहां से होकर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी काफी ज्यादा उछाल नजर आएगा।

मीडिया से बात करते हुए महा मेट्रो के एक अधिकारी का कहना है कि दोनों रूट के लिए सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन सबसे ज्यादा व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में से एक है। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसे नियंत्रित करने के लिए भी मेट्रो स्टेशन परिसर में पर्याप्त जगह मौजूद है।

इस बीच महा मेट्रो ने यह भी घोषणा की है कि वे पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) को पिक-अप और ड्रॉप बस स्टॉप बनाने के लिए सिविल कोर्ट मेट्रो परिसर में जगह देने वाले हैं। वर्तमान में स्टेशन परिसर से PMPML बसों के कुछ ट्रिप करवाने की योजना है लेकिन यात्री स्टेशन को शहर के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली बसों की ट्रिपों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

More News

    Read more about: pune metro traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+