Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » क्यों न इस बार पूरब के ऑक्सफ़ोर्ड के नाम से मशहूर पुणे में मनाया जाये वीकेंड

क्यों न इस बार पूरब के ऑक्सफ़ोर्ड के नाम से मशहूर पुणे में मनाया जाये वीकेंड

By Syedbelal

पूरब के ऑक्सफ़ोर्ड के नाम से मशहूर पुणे में ऐसा बहुत कुछ है जो किसी भी ट्रैवलर का मन मोह सकता है। पुणे आने वालों की मानें तो ये वो शहर हैं जहां लाइफ बस्ती है। यदि आप भारत की संस्‍कृति, परम्‍परा, प्रौद्योगिकी, इतिहास को एक साथ देखना चाहते है तो पुणे आपके ही लिए है। इस शहर को सदाचार का शहर भी कहते है। वर्तमान में पुणे एक आई.टी. हब के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।

पुणे शहर में कई विविधताएं है जो इसे सबसे खास और अलग बनाती हैं। यह शहर मुंबई की मेट्रो हब के नक्शेकदम पर चल रहा है। यहां की संस्कृति, प्रौद्योगिकी, इतिहास, और बुनियादी सुविधाओं के सही मिश्रण इसे परफेक्‍ट बनाता है। यदि बात पर्यटन के बिंदु के आसपास हो तो यहां एक ट्रैवलर के लिए बहुत कुछ है।

Read : हनीमून से लेके टीबी और दमे की बीमारी, सबके लिए हॉट स्पॉट है महाबलेश्वर

आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको अवगत कराएंगे पुणे के उन अट्रैक्शनों से जिनकी यात्रा किये बिना आपका पुणे भ्रमण अधूरा है। तो आइये जानें पुणे में कहां कहां अवश्य घूमना चाहिए आपको।

शनिवार वाडा

शनिवार वाडा

शनिवार वाडा का महाराष्‍ट्र में ऐतिहासिक महत्‍व है जिसे 1730 में पेशवाराजवंश के राजा बाजी राव ने बनवाया था। लेकिन 1827 में यहां आग लग गई और वाडे की हर कलाकृति नष्‍ट हो गई। इस जगह को घूमने जाएं तो यहां की लाइट व्‍यवस्‍था को जरूर देखें। यहां की मुगल शैली आपको पसंद आएगी।
फोटो कर्टसी - Ashok Bagade

आगा खान पैलेस

आगा खान पैलेस

आगा खान पैलेस ने भारतीय स्‍वतंत्रता के हर उतार चढ़ाव को देखा है। यहां पर महात्‍मा गांधी व कस्‍तूरबा गांधी सहित कई सेनानियों ने भारत छोडो आन्‍दोलन में हिस्‍सा लेकर जेल की सजा भी काटी है।इस महल को सुल्‍तान मोहम्‍मद शाह आगा खान ने बनवाया था।
फोटो कर्टसी - Ramnath Bhat

पटलेश्‍वर गुफा मंदिर

पटलेश्‍वर गुफा मंदिर

इस मंदिर को 8 वी. सदी में बनवाया गया था। यह मंदिर भगवान पटलेश्‍वर को समर्पित है। इस मंदिर की गुफाएं एलीफेन्‍टा और एलोरा गुफाओं से काफी मिलती जुलती है। इस मंदिर में दर्शन हेतु सुबह 8 से शाम 5 बजे तक जाया जा सकता है।
फोटो कर्टसी - Khoj Badami

 मुल्‍सी झील और मुल्‍सी डैम

मुल्‍सी झील और मुल्‍सी डैम

मुल्‍सी झील और मुल्‍सी डैम मिलकर एक पिकनिक स्‍पॉट बनाते है। जहां पूरे परिवार के साथ यादगार समय बिताया जा सकता है। वहीं सरस बाग में आप प्रकृति के नजारों के अलावा घुड़दौड़ के ट्रैक को भी देख सकते हैं।
फोटो कर्टसी - Photography@Mihir

देहु मंदिर

देहु मंदिर

देहु मंदिर को संत तुकाराम की जन्‍मभूमि के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर उन्‍ही के छोटे बेटे ने बनवाया था। इसी मंदिर के पास में ही भगवान अयप्‍पा का मंदिर है जो दर्शन करने के लिए हमेशा खुला रहता है।

 सरस बाग

सरस बाग

सरस बाग पुणे में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस बाग का निर्माण नाना साहेब पेशवा द्वारा करवाया गया था। यह सुंदर बाग पार्वती हिल्‍स के पास स्थित है। इस पार्क में गणपति का मंदिर भी है। जो लगभग 220 साल पुराना है। यहां से 1 किमी. की दूरी पर बने स्‍वरगेट तक टहलना काफी लाभदायक होता है। वर्तमान में यहां एक घुड़दौड़ का ट्रैक भी तैयार किया गया है।

पार्वती हिल मंदिर

पार्वती हिल मंदिर

भगवान शिव की पत्‍नी पार्वती जी को समर्पित यह मंदिर एक आकर्षक जगह है। इस मंदिर के पास में ही पार्वती संग्रहालय और पार्वती हिल्‍स का भी निर्माण किया गया है।
फोटो कर्टसी- Siddhesh Nampurkar

 कैसे जाएं पुणे

कैसे जाएं पुणे

महाराष्‍ट्र का प्रमुख शहर होने के कारण पुणे में यातायात के सभी साधन मौजूद है। यह शहर अच्‍छी तरह से सभी प्रमुख शहर और महाराष्ट्र के भीतर और उसके बाहर के शहरों से जुड़ा हुआ है। मुंबई से प्रतिदिन यहां के लिए दैनिक शताब्दी एक्सप्रेस चलती है जो कुछ ही घंटों में 170 किमी की स्‍पीड़ से पुणे तक पहुंचा देती है।
फोटो कर्टसी - Vishal Tomar

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+