Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे का गणेश खिंड रोड फ्लाईओवर खुलने वाला है इस दिन से, कब? कब पूरा होगा निर्माण?

पुणे का गणेश खिंड रोड फ्लाईओवर खुलने वाला है इस दिन से, कब? कब पूरा होगा निर्माण?

पुणेकरों के लिए खुशखबरी, जल्द ही खुलने वाला है गणेश खिंड रोड फ्लाईओवर। लेकिन इसे अभी पूरी तरह से नहीं बल्कि आंशिक रूप से खोला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अभी पुणे के गणेश खिंड रोड फ्लाईओवर का एक तरफ का हिस्सा, जो ब्रेमेन चौक को ई-स्क्वायर से जोड़ेगा, को खोलने की तैयारियां की जा रही है। हालांकि अभी भी यह फ्लाईओवर निर्माणाधीन ही है।

उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ महीनों में ही इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद इसे पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन आंशिक रूप से ही कब से खुल रहा है पुणे का गणेश खिंड रोड फ्लाईओवर?

pune flyover

कब से खुल रहा है पुणे का गणेश खिंड रोड फ्लाईओवर?

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के गणेश खिंड रोड फ्लाईओवर का एक हिस्सा, जो ब्रेमेन चौक (Bremen Chowk) को ई-स्क्वॉयर (E-Square) से जोड़ेगा, को आम ट्रैफिक के लिए 1 मई से खोलने की तैयारियां चल रही है। इस बात की पुष्टि एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान शिवाजीनगर के विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने की।

बताया जाता है कि फ्लाईओवर के इस हिस्से को खोलने के बावजूद दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य अभी अगले कुछ महीनों तक चलता रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस व्यस्त इलाके में फ्लाईओवर के एक हिस्से को खोलने से ही घने ट्रैफिक में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कब पूरा होगा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाईओवर के एक हिस्से को भले ही ट्रैफिक की आवाजाही के लिए 1 मई से खोल दिया जाएगा, लेकिन फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से का निर्माण अभी भी जारी रहेगा।

फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा जो बनेर से राजभवन की ओर जाता है, का निर्माण कार्य अगस्त 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मीडिया को संबोधित करते हुए शिरोले ने कहा कि अगस्त में जब इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, तब प्रतिदिन इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

More News

    Read more about: pune traffic bridge
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+