Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे का सबसे लंबा फ्लाईओवर खुल सकता है इसी महीने, कौन सा? कितनी है लंबाई?

पुणे का सबसे लंबा फ्लाईओवर खुल सकता है इसी महीने, कौन सा? कितनी है लंबाई?

पुणे में जल्द खुल सकता है शहर का सबसे लंबा फ्लाईओवर। कुछ ऐसा ही संकेत मीडिया रिपोर्ट में पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) के हवाले से मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह में पुणे का सबसे लंबे फ्लाईओवर को आम नागरिकों की आवाजाही के लिए खोल दिया जा सकता है। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इस साल मार्च के अंत में पूरा कर लिया गया था लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए खोला नहीं गया था।

इस वजह से स्थानीय लोगों में PMC के प्रति काफी नाराजगी भी देखी जा रही थी। पर यह कौन सा फ्लाईओवर है जो पुणे का सबसे लंबा फ्लाईओवर कहला रहा है? कितनी है इसकी लंबाई और कब खुलेगा यह?

pune flyover

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे का सबसे लंबा फ्लाईओवर सिंहगढ़ रोड पर विट्ठलवाडी से फनटाइम थिएटर तक बना फ्लाईओवर है। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2.12 किमी है, जो पुणे में अब तक बने सभी फ्लाईओवर में सबसे अधिक है।

इस फ्लाईओवर की संरचनात्मक निर्माण का काम मार्च माह के अंत में ही पूरा कर लिया गया था लेकिन उसके बाद से स्ट्रीट लाइट और साइनबोर्ड आदि लगाने का काम चल रहा था। फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के कई हफ्ते बीत जाने के बावजूद इसे शुरू नहीं करने की वजह से आम नागरिकों में PMC के प्रति गुस्सा देखा जा रहा था।

कब से खुलेगा फ्लाईओवर?

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ही PMC कमिश्नर राजेंद्र भोंसले ने दोपहिया वाहन से इस फ्लाईओवर का जायजा लिया और सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि अगले 8 दिनों के अंदर बाकी बचे सभी कार्यों को पूरा कर लेना होगा। बताया जाता है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जा सकता है।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस फ्लाईओवर के आधिकारिक रूप से होने वाले उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इसका उद्घाटन कब किया जाएगा, इस बाबत अभी तक कोई घोषणा नहीं की गयी है।

कितनी लागत?

बताया जाता है कि यह फ्लाईओवर ₹118 करोड़ की परियोजना का हिस्सा था, जिसमें 3 फ्लाईओवर का निर्माण किया गया। इन सभी फ्लाईओवर का निर्माण राजाराम ब्रिज और फनटाइम थिएटर के बीच सिंहगढ़ रोड पर ही किया गया। इस साल के शुरुआत में ही ₹650 मीटर लंबे राजाराम ब्रिज चौक फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया गया था।

दूसरा फ्लाईओवर विट्ठवाडी से फनटाइम थिएटर के बीच में बनाया गया 2.12 किमी लंबा, पुणे का सबसे लंबा फ्लाईओवर है, जिसका उद्घाटन इस महीने के अंत में किया जा सकता है। वहीं तीसरा फ्लाईओवर अभी निर्माणाधीन है, जो गोयल गंगा चौक से प्रकाश इनामदार चौक के बीच बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 70% पूरा हो चुका है जो अगले 2 महीने में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

हाल ही में सांसद सुप्रिया सुले ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर कर PMC से अनुरोध किया कि इस फ्लाईओवर को बिना किसी आधिकारिक उद्घाटन का इंतजार किए, जल्द से जल्द आम नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाए।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि इस फ्लाईओवर के शुरू होने से सिंहगढ़ रोड पर ट्रैफिक जाम से आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। PMC के प्रोजेक्ट विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर संदीप पाटील ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर पर गैन्ट्री स्थापना और कुछ छोटे-मोटे काम बाकी हैं, जिसे अगले 4 से 5 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय निवासियों का कहना है कि हम हर रोज सिंहगढ़ रोड पर लगने वाली ट्रैफिक जाम से जुझते हैं। अगर PMC ने इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया है तो इसे जल्द से जल्द खोल दे, न की आधिकारिक तौर पर इसके उद्घाटन का इंतजार करें। इस फ्लाईओवर का निर्माण आम जनता के रुपयों से किया गया है और बिना किसी देरी के इसे शुरू कर देना चाहिए।

More News

    Read more about: pune maharashtra traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+