Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे, नागपुर और मुंबई में अगले 5 सालों में शुरू होगी 237 किमी लंबी मेट्रो लाइन, जानिए भविष्य की योजनाएं!

पुणे, नागपुर और मुंबई में अगले 5 सालों में शुरू होगी 237 किमी लंबी मेट्रो लाइन, जानिए भविष्य की योजनाएं!

सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमें मुंबई के तीसरे एयरपोर्ट से लेकर मेट्रो का विकास और विस्तार भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पवार ने बजट सत्र के दौरान पुणे मेट्रो के फेज 2 का लगभग ₹9,897 करोड़ की लागत से विस्तार की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के पास इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि अगले 5 सालों के दौरान महाराष्ट्र सरकार लगभग 237.5 किमी लंबी मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है।

maharashtra metro

इसके साथ ही उन्होंने मुंबई और नागपुर में भी मेट्रो के विस्तार के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। mypunepulse की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई, नागपुर और पुणे को मिलाकर कुल लगभग 143.57 किमी लंबी मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाएं दी जाती हैं। बताया जाता है कि वर्तमान में इन तीनों शहरों को मिलाकर हर दिन लगभग 10 लाख यात्री मेट्रो सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।

आइए जान लेते हैं मुंबई, नागपुर और पुणे में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर भविष्य की क्या योजनाएं हैं -

  • इस साल के अंत तक मुंबई, पुणे और नागपुर में कुल मिलाकर लगभग 64.4 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन को खोला जा सकता है।
  • इस साल मुंबई में लगभग 41.2 किमी लंबी मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा।
  • पुणे मेट्रो में भी इस साल करीब 23.2 किमी लंबी मेट्रो लाइन जोड़ी जाएगी, जिसपर यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा।
  • नागपुर मेट्रो का पहला फेज पूरी तरह से तैयार हो चुका है। यह फेज लगभग 40 किमी लंबा है। वहीं नागपुर मेट्रो का दूसरा फेज, जो करीब 43.80 किमी लंबा होने वाला है, अभी निर्माणाधीन है।
  • नागपुर मेट्रो का दूसरा फेज लगभग ₹6,708 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है।
  • पुणे में स्वरगेट-कतराज मेट्रो विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही ठाणे सर्कुलर मेट्रो को केंद्र ने मंजूरी दे दी है।

Take a Poll

मंजूरी मिलने का है इंतजार -

  • पुणे मेट्रो का फेज 2, जिसमें खडकवास्ला-स्वरगेट-हदस्पर-खरदी और नल स्टॉप-वर्जे-माणिकबाग कॉरिडोर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंजूरी मिल जाती है तो इस प्रस्तावित मेट्रो रूट का निर्माण करीब ₹9,897 करोड़ की लागत से होगी।
  • इसके साथ ही वनज से चांदनी चौक, रामवाडी से वघोली और हदप्सर से लोनी कालभोर व हदप्सर से सास्वाड रोड तक मेट्रो लाइन का प्रस्ताव है, जिसे मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जाता है कि ये सभी मेट्रो लाइन पुणे मेट्रो के फेज 2 का हिस्सा हैं।
  • मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवनिर्मित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे इस साल ही यात्रियों के लिए खोल दिया जा सकता है, के बीच मेट्रो लाइन बिछायी जाएगी। इससे यात्रियों के साथ-साथ इन दोनों एयरपोर्ट के बीच काम के सिलसिले में आवाजाही करने वाले कर्मचारियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

More News

    Read more about: pune mumbai nagpur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+