Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर का काम पूरा होने की बाधा दूर, जानिए रूट और कब तक होगा तैयार?

पुणे के सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर का काम पूरा होने की बाधा दूर, जानिए रूट और कब तक होगा तैयार?

अक्तूबर 2021 में पुणे के सिंहगढ़ रोड पर 2.2 किमी लंबे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन पिछले लंबे समय से वित्तीय समस्याओं की वजह से फ्लाईओवर के निर्माण की गति धीमी पड़ जाने की खबरें सुनाई दे रही थी। सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर की वित्तीय समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया गया है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसके निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी।

इसके साथ ही कब तक इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, इस लक्ष्य का खुलासा भी पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) के अधिकारियों ने कर दिया है। पर क्यों यह फ्लाईओवर पुणेकरों के लिए इतना महत्वपूर्ण है? कौन से रूट से होकर गुजरेगी यह फ्लाईओवर और इस फ्लाईओवर की वजह से किन इलाकों में लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी?

pune flyover sinhagad road

कहां से कहां तक जाएगी फ्लाईओवर

पुणे का सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर राजाराम ब्रिज से फन टाइम थिएटर के बीच बनाया जा रहा है। यह फ्लाईओवर राजाराम ब्रिज के पास श्री विट्ठल मंदिर से धयरी में फन टाइम थिएटर के बीच बनाया जा रहा है। पिछले दिनों ही इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए PMC ने ₹10 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन देने की घोषणा की है, ताकि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

बता दें, यह फ्लाईओवर पुणे शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में बनाया गया बताया जाता है। इस फ्लाईओवर के लिए आवंटित किया गया शुरुआती बजट खत्म हो चुका है जिसके बाद अब ₹10 करोड़ के अतिरिक्त बजट की घोषणा की गयी है। अतिरिक्त आवंटन के बाद इस फ्लाईओवर को बनाने में आयी कुल लागत ₹118 करोड़ के आसपास पहुंचने की संभावना है।

कितना हो चुका है काम और कब तक खुलेगा?

Pune News की मीडिया रिपोर्ट में PMC के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख युवराज देशमुख ने बताया कि सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर का निर्माण अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बताया जाता है कि फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 89% पूरा हो चुका है।

अभी इस फ्लाईओवर का आखिरी गार्डर हिंजे चौक पर लगाने, फ्लाईओवर के दोनों अंतिम छोर पर रैम्प बनाने और रेलिंग व स्ट्रीट लाइट लगाने आदि का काम चल रहा है। संभावना जतायी जा रही है इस फ्लाईओवर का निर्माण मार्च 2025 के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद इसे आम लोगों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।

flyover pune

रूट और क्यों जरूरी है फ्लाईओवर?

सिंहगढ़ रोड पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव की वजह से यह इलाका अधिकांश समय पूरी तरह से जाम और यहां से होकर आने-जाने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बना रहता है। इसलिए जब इस फ्लाईओवर का निर्माण सिंहगढ़ रोड से होकर आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के निवासियों के लिए भी बड़ी राहत साबित हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस रोड पर अक्सर 30 से 45 मिनट का जाम लगा रहता है जो कभी-कभी पीक आवर के दौरान बढ़कर 1 घंटा या उससे भी ज्यादा हो जाता है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से विट्ठलवाडी, हिंजे, संतोष हॉल, मानिक बाग और गंगा भगोदया सोसाइटी व आसपास के इलाकों को काफी राहत मिलेगी। पैदल चलने वाले लोगों को भी बेवजह जाम के कारण आने-जाने में देर नहीं होगी।

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर के बन जाने से इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लगभग 250 से अधिक वाहनों का हर दिन 20 से 25 मिनट का समय बचेगा। यह फ्लाईओवर खडकवस्ला इलाके के साथ संपर्क को भी बढ़ाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को भी फायदा होगा।

फ्लाईओवर का बन जाना निश्चित रूप से सिंहगढ़ रोड के लिए फायदेमंद होगा, जहां लगने वाला जाम सबसे बड़ा सिरदर्द है। दावा किया जा रहा है कि सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर न सिर्फ पुणे के सिंहगढ़ रोड व आसपास के इलाकों में जाम जैसी परेशानियों से मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होगा बल्कि यह पुणे के संरचनात्मक विकास को भी काफी आगे बढ़ाएगा।

बता दें, यह फ्लाईओवर साल 2008 में शुरू किये गये जवाहर लाल नेहरु नेशनल अर्बन रिन्यूवल मिशन (JNNURM) का एक हिस्सा है। दो चरणों में इस फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से राजाराम ब्रिज से वडगांव बुद्रुक या कटराज-देहु रोड बाईपास की ओर जाने वाली गाड़ियां इस दूरी को पहले के मुकाबले कहीं कम समय में और बड़ी ही आसानी से तय कर सकेंगी।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+