Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में वनज़ से चांदनी चौक डबल डेकर फ्लाईओवर और कटराज से हिंजेवाड़ी तक फ्लाईओवर का प्रस्ताव, Details

पुणे में वनज़ से चांदनी चौक डबल डेकर फ्लाईओवर और कटराज से हिंजेवाड़ी तक फ्लाईओवर का प्रस्ताव, Details

जल्द ही पुणे में परिवहन का अनुभव पूरी तरह से बदलने वाला है। एक तरफ जहां नए रूट्स पर मेट्रो लाइन के विस्तार का प्रस्ताव दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहों पर फ्लाईओवर और डबल डेकर फ्लाईओवर का भी प्रस्ताव दिया गया है, जिससे पुणे में सार्वजनिक परिवहन की संरचना को अत्याधुनिक बनाया जा सकें।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ही पुणे मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण हार्दिकर और पुणे म्यूनिसिपल कमिश्नर राजेंद्र भोसले ने ऐसे ही कई प्रस्तावों को लेकर चर्चा की, जिसमें नए मेट्रो कॉरिडोर का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करना भी शामिल था।

pune new flyover proposed

नए प्रस्तावित मेट्रो रूट -

Pune News की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिन नए रूट्स पर मेट्रो लाइन के विस्तार का प्रस्ताव पुणे में दिया गया है, उनमें पहला है खरदी से पुणे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट मेट्रो रूट। बताया जाता है कि पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने खरदी से पुणे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तक विस्तृत मेट्रो लाइन का DPR तैयार करने का निर्देश दिया है।

यह नया रूट खडकवस्ला-स्वरगेट-हदप्सर-खरदी मेट्रो कॉरिडोर का ही विस्तार होगा जो खडकवस्ला को सीधे पुणे एयरपोर्ट से जोड़ देगा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी सुविधा होगी। खरदी से एयरपोर्ट तक आने-जाने में लगने वाला समय भी पहले के मुकाबले काफी कम हो जाएगा। इसके साथ ही निजी वाहनों में कमी आने की संभावना है, जिससे सड़क पर ट्रैफिक भी कम हो सकता है।

डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव

वनज़ से चांदनी चौक के बीच ट्रैफिक जाम की परेशानी को खत्म करने के लिए एक डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया गया है। यह फ्लाईओवर भुसारी कॉलोनी से पीएमपीएमएल डिपो से चांदनी चौक तक बनाया जाता है। बताया जाता है कि नल स्टॉप फ्लाईओवर की सफलता के बाद मेट्रो रूट के साथ-साथ सड़क पर वाहनों के सरल बहाव को सुनिश्चित करने और ट्रैफिक जाम आदि परेशानियों को कम करने के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया गया है।

  • इस फ्लाईओवर के बनने से चांदनी चौक और वनज़ के बीच बन रहे बॉटल नेक से लोगों को राहत मिलेगा। इस रूट से होकर यात्रा करने वाले निजी सार्वजनिक वाहनों को तेज रफ्तार मिल सकेगी जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
  • इस फ्लाईओवर का उद्देश्य मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक के बहाव को लगातार बनाए रखना सुनिश्चित करना भी है। इससे गंतव्यों तक लोगों को पहुंचने में होने वाला विलंब कम होने की संभावना है।

कई मेट्रो कॉरिडोर का इंटरचेंज बनेगा खरदी

बताया जाता है कि पुणे में सबसे अधिक तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक व आवासीय क्षेत्र खरदी है। इसे कई मेट्रो कॉरिडोर का इंटरचेंज व मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की तैयारी चल रही है। इससे यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा होगी। जिन मेट्रो कॉरिडोर का इंटरचेंज खरदी को बनाया जा रहा है उनमें शामिल है -

  • चांदनी से वघोली - एयरपोर्ट से सीधा संपर्क
  • निगडी से स्वगेट - स्वरगेट रूट के यात्री खरदी होकर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।
  • शिवाजीनगर-खरदी-एयरपोर्ट कॉरिडोर - एयरपोर्ट जाने का एक और रूट
  • हिंजेवाडी से शिवाजीनगर - इन दोनों इलाकों के लोग खरदी होकर एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे।
  • खडकवस्ला-स्वगेट-हदप्सर - इन तीनों इलाके के लोग मेट्रो से सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खरदी को मल्टीमॉडल हब बनाया जाएगा, जहां सिर्फ मेट्रो ही नहीं बल्कि बस, परिवहन के निजी साधन आदि के विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

कटराज से हिंजेवाडी मेट्रो रूट -

एक नया मेट्रो कॉरिडोर जो एक सर्कुलर मेट्रो नेटवर्क बनाएगा। यह मेट्रो लाइन पुणे और पिम्प्री-चिंचवड को जोड़ने का काम करेगा, जिससे लोगों को इस रूट पर आवाजाही करना काफी आसान हो जाएगा। इस मेट्रो रूट के बन जाने से पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाने की संभावना है। इसके साथ ही इस रूट पर लोगों को सफर करने में भी काफी आसानी होगी। यह एक प्रकार से शहरी विकास को बढ़ावा देने वाला प्रस्ताव माना जा रहा है।

More News

    Read more about: pune traffic metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+