
राजस्थान में यूं तो कई त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन यहां का पुष्कर मेला राज्य के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है या यूं भी कह सकते हैं कि पुष्कर मेला राजस्थान का सबसे बड़ा पर्व है। हर साल आयोजित होने वाला पुष्कर मेला राज्य में बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं, जिसमें शामिल होने के लिए काफी दूर से दूर पर्यटक आते हैं। खास बात यह है कि इस फेस्टिवल में विदेशी सैलानियों की भी काफी होड़ मची रहती है। इस मेले में काफी लोग पहुंच भी नहीं पाते और इसका मुख्य कारण है कि मेले की जानकारी के बारे में पता न होना।

कब मनाया जाता है पुष्कर मेला?
पुष्कर, अजेमर जिले में पड़ता है, जो मुख्य शहर से करीब 11-12 किमी. की दूरी पर स्थित है, जहां आपको अधिकतर रेत के मैदान ही दिखेंगे। यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दौरान मेला आयोजित किया जाता है, जिसे पुष्कर मेले के नाम से जाना जाता है। यह मेला हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थल पुष्कर में मनाया जाता है। यहां आयोजित होने वाला मेला काफी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु पुष्कर झील में स्नान करते हैं और यहां के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करते हैं।

पुष्कर मेले का आकर्षण
इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है मेले में दिखना वाला ऊंट। ये दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट फेस्टिवल है, इसी के चलते इस मेले को 'ऊंट का मेला' या 'ऊंट महोत्सव' के नाम से भी जाना जाता है। यहां रेत के टीलों के बीच व्यापारी शिविर लगाकर अपनी दुकान लगाते हैं और यहां आने वाले पर्यटक इनकी दुकानों से खरीददारी करते हैं। अगर आप अपने कैमरे के साथ इस फेस्टिवल में घूमने के लिए गए हैं तो आपको फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए काफी कुछ मिल सकता है।

पुष्कर मेले का इतिहास
स्थानीय लोगों की मानें तो पुष्कर मेले का आयोजन करीब 100 सालों से किया जा रहा है। इस दौरान यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मेले का मुख्य केंद्र ऊंट होता है। इस मेले में आप राजस्थान की संस्कृति और सभ्यता के समायोजन को देख सकते हैं। इस मेले में आपको ऊंट के साथ-साथ घोड़े व अन्य जानवर भी देखने को मिलते हैं।

पुष्कर मेला कब आयोजित होगा?
इस साल पुष्कर मेले का आयोजन 01 नवम्बर से लेकर 09 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। अगर आप इस मेले का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके पास अभी भी समय है तो इंतजार किस बात का... निकल पड़िए अपनी इस शानदार सफर पर और देख आइए 'पुष्कर का मेला'। इस मेले में बच्चों के लिए सर्कस और झूलों का भी आयोजन किया जाता है।

पुष्कर कैसे पहुंचें?
पुष्कर मेला देखने के लिए अगर आप जाना चाहते हैं तो यहां का नजदीकी एयरपोर्ट किशनगढ़ में है, जो यहां से करीब 45 किमी. की दूरी पर स्थित है। वहीं, यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर में है, जो यहां से करीब 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां आप बस से भी आ सकते हैं, यहां का नजदीकी बस स्टैण्ड पुष्कर में ही है। अगर आप अपनी प्राइवेट गाड़ी से जाने की सोच रहे हैं तो भी आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।
अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications













