Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रेलवे रिजर्वेशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब 4 महीने पहले से बुक नहीं कर पाएंगे टिकट

रेलवे रिजर्वेशन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब 4 महीने पहले से बुक नहीं कर पाएंगे टिकट

त्योहारों के सीजन में ट्रेन का टिकट पाना मुश्किल काम होता है। इसलिए अगर आप हमेशा रिजर्वेशन विंडो (Reservation Window) खुलने के साथ ही, यात्रा से 4 महीने पहले ही अपनी टिकट बुक करवा लेते हैं! अब आप ऐसा नहीं कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने टिकट रिजर्वेशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब दूरगामी ट्रेन में टिकट बुकिंग के लिए रिजर्वेशन विंडो 4 महीने पहले नहीं खुलेंगे।

बल्कि अब मात्र 60 दिनों ही पहले से आप ट्रेन में सीट की बुकिंग कर सकेंगे।

गुरुवार (17 अक्तूबर) को रेलवे मंत्रालय की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा को घटा दिया गया है। अब यात्रियों को एडवांस बुकिंग के लिए पहले के मुकाबले कम समय मिलेगा।

क्या कहा गया है विज्ञप्ति में?

  • भारतीय रेलवे ने टिकट की एडवांस बुकिंग को लेकर जो नयी विज्ञप्ति जारी की है, उसमें कहा गया है कि 1 नवंबर 2024 से दूरगामी ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की मौजूदा समय सीमा को 120 दिनों से घटाकर 60 दिनों का कर दिया गया है। इसमें यात्रा तिथि शामिल नहीं है। 120 दिनों की ARP (एडवांस रिजर्वेशन पॉलिसी) 31 अक्तूबर 2024 तक लागू रहेगी और उस समय तक सभी बुकिंग भी यात्रा तिथि से 4 महीने पहले की जा सकेगी। एडवांस रिजर्वेशन का नया नियम 1 नवंबर से लागू होगा।
  • अगर आपने 60 दिनों के ARP से पहले ही अपना टिकट बुक करवा लिया था, तो उसे कैंसिल करने की अनुमति दी जा सकेगी।
  • ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनें, जो कम समय के लिए चलती हैं और जिनकी एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा पहले से ही कम है, उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
  • विदेशी नागरिकों के लिए एडवांस रिजर्वेशन की 365 दिनों की समय सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

बढ़ सकती हैं मुश्किल

अभी तक यात्रियों के पास दूरगामी ट्रेनों और लंबे सफर के लिए ट्रेनों की एडवांस बुकिंग के लिए 120 दिनों का समय मिल जाता था, लेकिन अब यह समय घटाकर लगभग आधा कर दिया गया है। इसका नतीजा यह हुआ कि अब ट्रेन में एडवांस बुकिंग का विंडो खुलते की यात्रियों की भीड़ टिकट की बुकिंग के लिए टूट पड़ेगी। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बता दें, विशेष तौर पर त्योहारों के सीजन में बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लिए 4 महीने पहले ही एडवांस रिजर्वेशन भी पूरी तरह से फूल हो जाता है और आरएसी के बाद 100 से ऊपर का वेटिंग लिस्ट भी रहता है जो यात्रा के दिन तक भी कई बार कंफर्म नहीं हो पाता है।

रेलवे की नयी रिजर्वेशन पॉलिसी की खास बातें

  • एडवांस रिजर्वेशन की पुरानी समय सीमा : 120 दिन (4 महीने)
  • एडवांस रिजर्वेशन की नयी समय सीमा : 60 दिन (2 महीने)
  • कब से नयी रिजर्वेशन पॉलिसी लागू होगी : 1 नवंबर 2024
  • पुरानी रिजर्वेशन पॉलिसी खत्म होगी : 31 अक्तूबर
  • विदेशी मेहमानों के लिए एडवांड रिजर्वेशन की समय सीमा : 365 दिन (अपरिवर्तित)

नोट : अगर आपने पुरानी रिजर्वेशन पॉलिसी के आधार पर अपना टिकट बनवाया है, तो जरूरत होने पर आप किसी भी समय कैंसिल करवा सकते हैं।

More News

    Read more about: railway travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+