Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »108 दिनों में 108 टुकड़ों में बनारस के कारीगर ने सोने-चांदी से बनाया राम-मंदिर, जड़े हैं अनकट हीरे

108 दिनों में 108 टुकड़ों में बनारस के कारीगर ने सोने-चांदी से बनाया राम-मंदिर, जड़े हैं अनकट हीरे

राम मंदिर का उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका है। पूरा देश इस समय राम नाम के सागर में गोते लगा रहा है। हर कोई अपनी-अपनी तरफ से भगवान राम का कोई न कोई काम श्रद्धापूर्वक करना चाहता है। इसी क्रम में वाराणसी के नेशनल अवार्ड विजेता मीनाकारी कलाकार ने सोने-चांदी और हीरा जड़ा राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है, जिसे वह अयोध्या में राम मंदिर को भेंट भी करना चाहते हैं।

ram mandir model

राम मंदिर के इस मॉडल को तैयार करने में 108 दिनों का समय लगा है।

2.5 किलो है वजन

सोने और चांदी से बने राम मंदिर के इस मॉडल को 108 टुकड़ों में तैयार किया गया है जिसे बनाने में भी 108 दिनों का समय ही लगा है। राम मंदिर के इस शानदार मॉडल को वाराणसी के नेशनल अवार्ड विजेता शिल्पकार कुंज बिहारी ने बनाया है। इस मॉडल में गुलाबी मीनाकारी का काम भी किया गया है जिसे GI टैग मिला हुआ है। कुंज बिहारी का दावा है कि ऐसा पहली बार हुआ कि राम मंदिर के किसी मॉडल में गुलाबी मीनाकारी का इस्तेमाल किया गया है। 2.5 किलो वजनी इस मॉडल की लंबाई 12 इंच, चौड़ाई 8 इंच और ऊंचाई 12 इंच है।

ram mandir made with gold-silver

जड़े गये हैं अनकट हीरे

राम मंदिर के इस शानदार मॉडल के निर्माण में सिर्फ सोने ही नहीं बल्कि लगभग डेढ़ किलो चांदी का इस्तेमाल भी किया गया है। इसके साथ ही मंदिर के शिखरों को सजाने के लिए अनकट हीरे भी लगाये गये हैं। मंदिर के मॉडल में सोने से बनी रामलला की एक छोटी सी मूर्ति भी रखी गयी है, जिससे इसे और भी भव्यता मिल रही है। मॉडल में लाइट की लगायी गयी है, जिसे जलाने के बाद सोने-चांदी और हीरा जड़ा राम मंदिर का यह मॉडल और भी चमक रहा है।

ram lalla statue made with gold

शिल्पकार ने इस मॉडल के तैयार होने का पूरा श्रेय भगवान राम को दिया है। उनका कहना है कि पहले जब कोशिश कर रहे थे, तब यह मॉडल आकार नहीं ले पा रहा था। लेकिन जैसे ही भगवान राम का भजन सुनते हुए उन्होंने कोशिश की राम मंदिर के इस मॉडल ने तुरंत ही आकार ले लिया। कुंज बिहारी सोने-चांदी और हीरा जड़े राम मंदिर के इस मॉडल को अयोध्या में राम मंदिर को भेंट स्वरूप देना चाहते हैं।

meenakari artisan

बता दें, आज के समय में वाराणसी के गुलाबी मीनाकारी की मांग विश्व भर में व्याप्त है। यह कलाकारी आज के समय में लोकल टू ग्लोबल बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की इस खास कला से बनी वस्तुओं को अक्सर विदेशी मेहमानों को उपहार में देते रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरीस,ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री और फ्रांस के मैनुअल माइक्रोन की पत्नी को जीआई टैग प्राप्त गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद भेंट में दे चुके हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+