इस्लाम धर्म के सबसे पाक महीना रमजान की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों ने रोजा रखकर अपने खुदा की इबादत करना शुरू कर दिया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, रोजा रखने वाला हर व्यक्ति अहले सुबह सूरज उगने से पहले उठकर नमाज पढ़कर खाना खाता है। इसके बाद पूरा दिन निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को सूरज ढ़लने के बाद फिर से नमाज पढ़कर ही कुछ खाता है।
सुबह खाये जाने वाले भोजन को सेहरी और शाम को खाया जाने वाला खाना इफ्तार कहलाता है। हैदराबाद में काफी अधिक संख्या में मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। इसलिए यहां के कई रेस्तरां में इफ्तार के साथ-साथ सेहरी के लिए भी कई तरह के व्यंजन मिल जाएंगे। सेहरी के लिए हैदराबाद के रेस्तरां आधी रात को करीब 1.30 बजे से ही खुल जाते हैं।

आइए हैदराबाद में कुछ ऐसे रेस्तरां के विकल्प देख लेते हैं, जहां सेहरी के लिए भी लज़ीज व्यंजन मिल जाएंगे :
फनूज़
कहां - इनकम टैक्स टावर, 11-4-633, लेन, एसी गार्ड्स, हैदराबाद
समय - रात 1.30 बजे से
Must Try - खिचड़ी कीमा खट्टा, पत्थर का गोश्त, चिकन कबाब, कीमा
खर्च - दो लोगों के लिए लगभग ₹800
डाइन हिल
कहां - 10-5-5/2/4, मेहदीपटनम - बंजारा हिल्स रोड, आगरा स्वीट्स के बगल में, ओवैसी पुरा, मसब टैंक, हैदराबाद
समय - रात 1.30 बजे से
Must Try - खिचड़ी खट्टा और कीमा, जीरा राइस, तला हुआ गोश्त, खट्टी दाल, फिश फ्राई
खर्च - दो लोगों के लिए लगभग ₹600

होटल नयाब
कहां - 22-8-111 और 112, नयापुल रोड, MI (शाओमी) शोरूम के विपरित, नसीर कॉम्प्लेक्स, चट्टा बाजार, दरुलशिफा, हैदराबाद
समय - रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक
Must Try - अचारी मटन/चिकन, नयाब स्पेशल चिकन, खिचड़ी और दम का कीमा
खर्च - दो लोगों के लिए लगभग ₹700
मंडी हाउस
कहां - 17-1-386/4, संतोष नगर - सयैदाबाद रोड, पिस्ता हाउस के विपरित, सरुरनगर, वाणी नगर कॉलोनी, सैदाबाद, हैदराबाद
समय - रात को 1.30 बजे से
Must Try - खिचड़ी, खट्टा, कीमा, चिकन 65 और रुमाली रोटी
खर्च - दो लोगों के लिए लगभग ₹500

पेशावर
कहां - 6-2-30/E, उत्कूर - मोग्दंपुर रोड, डीएचएल ऑफिस के बगल में, वीर नगर, लकड़ी का पुल, हैदराबाद
समय - रात 1.30 बजे से
Must Try - मटन तहारी, सालान, खिचड़ी, कीमा
खर्च - दो लोगों के लिए लगभग ₹900
शाह गौस
कहां - 9CWG+F25, टोलीचौकी रोड, सालारजंग कॉलोनी, काकाटिया नगर, टोली चौकी, हैदराबाद
समय - सुबह 4 से 5 बजे तक
Must Try - हलीम
खर्च - दो लोगों के लिए लगभग ₹1000



Click it and Unblock the Notifications














