Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद शहर के कुछ रहस्यमय किस्से, जुड़े हैं इन स्थानों से

हैदराबाद शहर के कुछ रहस्यमय किस्से, जुड़े हैं इन स्थानों से

हैदराबाद शहर से की कुछ चुनिंदा पैरानार्मल साइट्स के बारे में। Know about some of the most haunted places of Hyderabad city.

फिल्मों में डरवानी जगहें देखना किसे पसंद नहीं...लेकिन क्या हो जब ये सारी अनहोनियां फिल्मों से निकल असल जिंदगी में भी आपके साथ होने लगे ? वैसे सौ में से गिने-चुने लोग ही होते हैं जो भुतहा जगहों में जाने और प्रेतों को देखने की हिम्मत रखते हों। अगर आप भी रहस्य का शौक रखते हैं तो आज हम आपको भारत के ऐतिहासिक शहर हैदराबाद की कुछ चुनिंदा सबसे भुतहा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अच्छों-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। हमारे साथ जानिए निजामों के शहर के चुनिंदा सबसे डरावानी जगहों के बारे में जहां रूहानी ताकतों के होने का दावा किया जाता है।

गोलकुंडा की रानी की भटकती रूह

गोलकुंडा की रानी की भटकती रूह

PC- Zigg-E

वर्तमान तेलंगाना पर कभी काकतीय सम्राटों ( 13 वीं शताब्दी ) का शासन था, उन्हीं के द्वारा बनवाया गया था ऐतिहासिक गोलकुंडा का किला। जिससे न जाने कितनी रहस्यमयी कहानियां जुड़ी हुई है। कहा जाता है यहां आज भी रानी तारामती की आत्मा भटकती है। जिनकों इसी किले में उनके शौहर के साथ दफनाया गया था।

जानकारों का मानना है कि यहां शाम के वक्त अजीबोगरीब आवाजे सुनाई देती है। जबकि बहुतों का मानना है कि यहां रानी तारामती की आत्मा नृत्य करती नजर आती है। इसके अलावा यहां चीखने-चिल्लाने की आवाजें और दीवारों की तस्वीरें उल्टी हुईं दिखाई देती हैं।

 रामोजी फिल्म सिटी का रहस्य

रामोजी फिल्म सिटी का रहस्य

PC- Ankur P

हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी मानी जाती है। कहा जाता है यहां कभी जंग का मैदान हुआ करता था। जिसे निजामों की युद्ध भूमि कहा जाता था। जानकारों के अनुसार यहां आज भी मृत सैनिकों की आत्माएं भटकती हैं। जो शाम के वक्त यहां के लोगों को परेशान करती हैं।

कहा जाता है इस युद्ध भूमि पर कभी बहुत खून-खराबा हुआ था। इसलिए यहां लोगों का अकसर डरावने एहसासों से गुजरना पड़ता है। बता दें कि रोमोजी फिल्म सिटी देश के सबसे प्रेतवाधित जगहों में गिनी जाती है। जहां शाम के वक्त अकेला घूमना मतलब मौत को दावत देने जैसा है।

शमशाबाद हवाई अड्डा

शमशाबाद हवाई अड्डा

PC- Mark D. Martin

हैदराबाद का शमशाबाद हवाई अड्डा भी चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है। इस एयरपोर्ट की रहस्यमयी घटनाएं इसके बनने के दिनों से जुड़ी हैं। कहा जाता है यह एयरपोर्ट काफी विवादों को विरोधों के बाद बना था। एयरपोर्ट के बनने के दिनों में यहां कई लोगों की जान भी गई थी, जिनकी आत्माएं आज यहां भटकती है।

जानकारों का मानना है कि मुक्ति की तलाश में ये आत्माएं रात के समय यहां भटकती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में रनवे पर कोई सफेद लिबास पहनी महिला नृत्य करती नजर आती है।

कुंदन बाग की चुड़ैलें

कुंदन बाग की चुड़ैलें

हैदराबाद के कुंदनबाग से एक अजीबोगरीब घटना जुड़ी है, कहा जाता है कभी यहां के दो मंजिला घर में कोई चोर दाखिल हुआ था, उसने जो भी घर के अंदर देखा उससे पुलिस के होश उड़ गए। उस चोर ने बिस्तर पर एक मां और दो बेटियों को मृत हालत में देखा।

पुलिस का मानना है कि ये लाशे महीनों पुरानी है, लेकिन पड़ोसियों का दावा था कि वे उन महिलाओं को रोजाना देखते थे। बाद में पता चला कि वे महिलाएं काला जादू किया करती थीं। लेकिन उनकी मौत अभी भी एक रहस्य बनी हुई है।

बंजारा हिल्स का कब्रिस्तान

बंजारा हिल्स का कब्रिस्तान

हैदरबाद का बंजारा हिल्स शहर के सबसे धनी जगहों में आता है। जो निजामों के वक्त कभी पहाड़ी जंगल हुआ करता था। यहां कई निजामों ने अपने घर बनावाए और यहां शिकार किया करते थे। लेकिन यह जगह भी प्रेतों के कब्जे से बच न सकी।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+