Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्यों मानसून के समय गोवा जाना है एक Good Idea? पहले समझें फिर बनाएं ट्रिप प्लान

क्यों मानसून के समय गोवा जाना है एक Good Idea? पहले समझें फिर बनाएं ट्रिप प्लान

गोवा में मानसून ट्रिप एक Good Idea क्यों होगी, इसके बारे में बात करने से पहले हमारे साथ दो दृश्यों के बारे में सोचिए। पहला, गोवा की बीच पार्टी, बीच पर सनसेट का लुत्फ उठाना, ढेर सारा म्यूजिक, दोस्तों संग नाचना-गाना-खाना-पीना, फुल रिलैक्स मूड। गोवा के इस चिर-परिचित Image से अलग, चलिए अब कुछ अलग सोचते हैं।

गोवा का वहीं बीच जहां शाम ढलते ही लोग बीच पार्टी में नाचने-गाने और झूमने लगते हैं लेकिन पानी से भरा हुआ...इक्का-दुक्का लोग जो बारिश में इस कदर खुल कर नाच रहे हो, जैसे उन्हें दुनिया की कोई परवाह ही नहीं। जी हां, गोवा में मानसून को कुछ इसी तरह से एंजॉय किया जाता है। गोवा का पार्टी वाला लुक तो आप साल में कभी भी एंजॉय कर सकते हैं लेकिन यहां के मानसून को एंजॉय करने का मौका प्रकृति आपको साल में कुछ समय के लिए ही देती है।

beach party

मानसून में गोवा की ट्रिप पर जाने की सिर्फ यह इकलौती वजह ही नहीं है। आइए आपको दूसरी वजहें भी बताते हैं :

1. मानसून की हरियाली

मानसून में हर जगह जैसे हरियाली की चादर ओढे लेती है। बारिश की बूंदें गोवा को भी नया जीवन देती है। गोवा के आसपास के जंगल न सिर्फ घने और हरेभरे हो जाते हैं बल्कि इस समय धूल उड़ने की परेशानी भी नहीं रहती है। सामान्य दिनों में वाटरफॉल्स अगर आपको ज्यादा रोमांचक नहीं लगते तो मानसून की बारिश के बाद एक बार गोवा और उसके आसपास के वाटरफॉल्स पर घूम आएं। आपकी धारणा को पूरी तरह से ये वाटरफॉल्स बदल कर रख देंगे।

monsoon goa beach

2. बीच की सुन्दरता होती है काफी अलग

मानसून के समय गोवा के सी-बीच न तो तैराकी के लिए और न ही सनबाथ के लिए परफेक्ट होते हैं। लेकिन सी-बीच की जो सुन्दरता आप मानसून के समय अनुभव करेंगे, वैसा पूरे साल आपको देखने को नहीं मिलेगा। जरा सोचिए, आप किसी सी-बीच पर बालू में नंगे पैर चल रहे हैं...बारिश की बूंदें आपको छू रही हैं और पास से आती समुद्र की लहरों की तेज आवाजें। यकीन मानिए, यह ऐसा पल होगा जिसे आप अपने ज़हन में हमेशा कैद करके रखना चाहेंगे। इस पल को एंजॉय करने का मौका आपको सामान्य दिनों में गोवा के बीच पर होने वाली भीड़ में नहीं मिल सकेगा।

monsoon view

3. बजट में होती है लग्जरी

मानसून के समय गोवा की ट्रिप प्लान करने का सबसे बड़ा फायदा बजट का होता है। सामान्य दिनों की तुलना में मानसून के समय गोवा में होटल के किरायों में आधे से भी ज्यादा की कमी आती है। कई बार 3 या 4 स्टार होटल के किराए में आप लग्जरी रिसॉर्ट भी बुक कर पाते हैं। ऐसा होने की सबसे बड़ी वजह मानसून के समय गोवा आने वाले पर्यटकों की संख्या में होने वाली भारी गिरावट होती है। होटल, होमस्टे, होस्टल से लेकर लग्जरी रिसॉर्ट तक इस समय कई तरह के ऑफर भी रहने व खाने पर देते हैं।

mosoon trip to goa

4. मानसून फेस्टिवल

गोवा की संस्कृति हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही है। गोवा पर कई अलग-अलग देशों का अधिकार विभिन्न समय पर होने की वजह से यहां की संस्कृति में भी उन देशों की छाप देखने को मिलती है। गोवा में मानसून के समय कई तरह के फेस्टिवल्स होते हैं, जो न सिर्फ बतौर पर्यटक देखने लायक होते हैं बल्कि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी इन मानसून फेस्टिवल्स में शामिल होते और नाचते-गाते, झुमते और खाते-पीते हैं।

गोवा के मानसून फेस्टिवल्स के बारे में और उनकी तारीख के बारे में जानने के लिए ये आर्टिकल जरूर पढ़ें :

waterfall goa

5. वाटरफॉल एडवेंचर

जिस तरह बारिश और मानसून के बाद हर जगह वाटर फॉल्स एक्टिव हो जाते हैं, कुछ ऐसा ही गोवा के प्रसिद्ध दुधसागर झरने के साथ भी होता है। यूं तो सालभर यह झरना बहता रहता है लेकिन इसकी असली सुन्दरता को अगर निहारना है तो मानसून के समय यहां जाना चाहिए। उस समय चारों तरफ हरियाली के बीच इस झरने को देखकर ऐसा ही लगता है मानो पहाड़ों पर से दूध झरने की तरह नीचे बह रहा है। मानसून के समय दूधसागर वाटरफॉल तक की ट्रेकिंग एक अलग तरह का ही एडवेंचर अनुभव करवाती है।

More News

    Read more about: goa monsoon travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+