विकासशील देशों में शुमार भारत किसी भी देश से पीछे नहीं, बदलती तकनीकी और बदलते दौर भारत में अन्य देशों को कड़ी टक्कर दे रहा है। आप सोच रहे होंगे कि, इस बात से ट्रेवल से क्या लेना देना, तो जनाब लेना देना है, क्योंकि आज हम आपको अपने लेख से एक ऐसे रेस्तरां के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ खाना इन्सान नहीं बल्कि रोबोट सर्व करते हैं।
ह्म्म्म लगा ना झटका, आप क्या सोचते हैं कि ये सब चीजें सिर्फ विदेशों में ही देखने को मिलती हैं, जनाब भारत भी किसी से कम नहीं हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है बदलती तकनीक का ही नतीजा है कि, आज रोबोट इंसानी काम करने में सक्षम है। अगर आप वाकई रोबोट को खाना सर्व करते हुए देखना चाहते हैं, तो आपको पहुँचाना होगा चेन्नई, क्योंकि ये रेस्तरां चेन्नई के ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर स्थित है, जिसका नाम 'रोबोट' ही रखा गया है।

कहां है भारत का पहला रोबोट रेस्तरां
भारत का पहला रोबोट रेस्तरां चेन्नई की ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर स्थित इस रेस्तरां में आप रोबोट के हाथों से लजीज थाई और चाइनीज खाने का जायका ले सकते हैं।

पूरा टेक्नोलोजिकल है ये रेस्तरां
ये रेस्तरां अन्य रेस्तरां से काफी अलग है, यहां वेटर आपके पास आकर आपका आर्डर नहीं लेगा बल्कि यहां मौजूद हर टेबल पर टैब है, जिसके जरिये आप अपना आर्डर दे सकते हैं, जो सीधे किचन तक पहुंच जायेगा।

कस्टमर्स को सर्व करता है रोबोट
जब किचन में आपकी डिश तैयार हो जाती है, तो उसे कस्टमर तक पहुँचाने का काम और सर्व करने का काम रोबोट करता है।

पूरी तरह सेंसर्ड हैं ये रोबोट
रेस्तरां में मौजूद रोबोट बैट्री से चलते हैं, जो कई सेन्सर्स से परिपूर्ण होते हैं। इन रोबोट की खासियत यह है अगर इनके सामने कोई भी व्यक्ति अचानक से आ जाये, तो ये अपने आप रुक जाते हैं, और सामने वाले व्यक्ति को जाने का रास्ता देते हैं।

स्थानीय संग पर्यटकों के बीच है लोकप्रिय
भारत का पहला रोबोट रेस्तरां होने के कारण यह रेस्तरां स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां हर दिन लोग रोबोट के हाथ से खाना खाने के लिए पहुंचते हैं।

रोबोट के साथ सेल्फी
इस रेस्तरां में खाने के शौक़ीन खाना खाने के बाद रोबोट के साथ सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं, जिसके लिए अलग से सेल्फी कार्नर बनाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
