Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपनी मिसेज को दीजिये सरप्राइज ले जाइये 2 डेज और 3 नाईट के वेकेशन पर

अपनी मिसेज को दीजिये सरप्राइज ले जाइये 2 डेज और 3 नाईट के वेकेशन पर

भारत के कुछ चुनिंदा रोमांटिक रिसॉर्ट्स

By Staff

यहां पहुंच कर आप उस एहसास को जी सकेंगे जो जिंदगी और प्यार के लिए जरूरी होता है। पर किसी भी रोमांटिक रिसॉर्ट की यात्रा पर जाने से पहले कार्ल सेंडबर्ग की कविता द ग्रेट हंट को जरूर पढ़ें-

मैंने तुमसे ज्यादा खूबसूरत किसी के बारे में नहीं जानता हूं,
मैंने हमेशा अपने विचारों में तुम्हें जीया है,
मैंने आज तक तुमसे बेहतर कुछ नहीं देखा।

अब अगर आपने इन पंक्तियों को महसूस कर लिया हो, तो आइये इस रोमांटिक यात्रा की शुरुआत करें।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

मार्बल से बना ताज लेक पैलेस पानी पर तैरता मालूम पड़ता है। राजस्थान स्थित यह ताज लेक पैलेस के ठीक पीछे सिटी पैलेस और अरावली माउंटेन है,जिससे फिजा में रूमानियत घुल जाती है। यह तमाम तरह की सुविधाओं से लैश है। रोमांस की शुरुआत तो उसी समय हो जाती है जब आप बोट के जरिए इस पैलेस तक पहुंचते हैं।

कुमाराकोम लेक पैलेस

कुमाराकोम लेक पैलेस

अगर आप शाही अंदाज में रोमांस को जीना चाहते हैं तो फिर कुमाराकोम लेक पैलेस जाएं। वेल्स के प्रिंस चार्ल्स ने यहीं अपना 65वां जन्मदिन मनाया था। केरल स्थिति कुमाराकोम लेक पैलेस एक पाइव स्टार रिसॉर्ट है जो वेंबानद झील के किनारे पर बना हुआ है। यहां आकर आप रोमांस को नए अंदाज में जीएंगे।

सराय, चिकमागलूर

सराय, चिकमागलूर

सराय में होना किसी परीकथा का किरदार होने जैसा है। यहां के बरगद के पेड़ के नीचे मोमबत्ती को जलते देखना एक अलग ही एहसास कराएगा। अपने एस्टेट विला में रहना और पानी में पैर डाले मस्ती करना कभी न भूलने वाला अनुभव साबित होगा। यहां रुकने के दौरान बेहद खास अंदाज में आपकी खातिरदारी की जाएगी।

 बेयरफुट, अंडमान

बेयरफुट, अंडमान

बेयरफुट रासॉट की गितना अंडमान के सबसे अच्छे रिसॉर्ट में होती है। यह हैवलॉक आइसलैंड पर स्थित है। यहां खूबसूरती यकीनन आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां के सफेद रेत और साफ नीले आसमान के बारे में क्या कहना। साथ ही अपने पार्टनर के साथ तैराकी का आनंद आपको रोमांस से भर देगा।

डून, पांडिचेरी

डून, पांडिचेरी

पांडिचेरी का डून रिसॉर्ट भारत का सबसे अच्छा ईको रिसॉर्ट है। यहां आप प्रकृति के बीच बैठ कर रोमांस को जी सकते हैं।

जूरी, गोवा

जूरी, गोवा

जूरी व्हाइट सेंड, गोवा रिसॉर्ट और कैसीनो में आकर जिंदगी फिर से जिंदा हो जाती है। यहां एक स्वीमिंग पुल भी है, जो पूरी तरह से मस्ती के लिए बनाया गया है। जूरी में आपका समय संगीत, नृत्य और मौज-मस्ती में बीतेगा।

इस्तुरी आइसलैंड, कोवालम

इस्तुरी आइसलैंड, कोवालम

कोवालम का इस्तुरी आइसलैंड रिसॉर्ट समुद्र की पृष्टभूमि में बना हुआ है। यहां कतार में लगे नारियल के पेट आपको रोमांस से भर देंगे।

कुरुम्बा विलेज रिसॉर्ट

कुरुम्बा विलेज रिसॉर्ट

यह रिसॉर्ट कूनुर में जयफल के पेड़, लौंग और मिर्च के पौधों के बीच स्थित है। यह एक तरह से मसाले का अभ्यारण्य है और निश्चित रूप से आपको पसंद आएगा।

 फेर्नहिल पैलेस, ऊटी

फेर्नहिल पैलेस, ऊटी

50 एकड़ में फैला फेर्नहिल पैलेस पहले मैसूर के महाराजा की राजधानी हुआ करता था। इसकी सुंदर ऐसा है कि इसके सामने यहां की घाटियां, घने जंगल और चाय बगान की सुंदर भी दब जाती है।

 कार्लटन, कोडियाकनाल

कार्लटन, कोडियाकनाल

कार्लटन की सुंदरता, स्वच्छता और औपनिवेशिक चमक-दमक का संगम देखने को मिलता है। यह एक पाइव स्टार होटल है जो तमाम तरह की सुविधाओं से लैश है। यह कई तरह के रोमांटिक पैकेज भी ऑफर करते हैं, जिसे आप निश्चित रूप से लेने चाहेंगे।

गुलेनबर्न टी एस्टेट, दाजर्लिंग

गुलेनबर्न टी एस्टेट, दाजर्लिंग

चाय बगान के लिए जाना जाने वाला यह रिसॉर्ट रोमांस को बड़े स्तर पर विकल्प उपलब्ध कराता है। यहां आप स्थानीय संस्कृति और प्रकृति को करीब से महसूस कर सकते हैं। इतना तो तय है कि यहां आकर आप भाग दौड़ भरी जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगे।

डेंगजोंग रेजेंसी, गंगटोक

डेंगजोंग रेजेंसी, गंगटोक

पहाड़ी पर बना डेंगजों रेजेंसी एक पाइव स्टार रिसॉर्ट है, जो कि सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित है। यहां से कंचनजंघ का विहंगम नजारा देखने को मिलता है।

ओबराय वाइल्डफ्लावर हॉल, शिमला

ओबराय वाइल्डफ्लावर हॉल, शिमला

करीब 22 एकड़ में फैला ओबराय वाइल्डफ्लावर हॉल करीब 8250 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको रोमांटिक एहसास कराने के लिए सब कुछ है। नेचर के साथ रोमांस करने का यह एक बेहतरीन जरिया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+