Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पैराग्लाइडिंग के साथ इन रोमांचक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है सनासर

पैराग्लाइडिंग के साथ इन रोमांचक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है सनासर

सनासर, जम्मू-कश्मीर स्थित खूबसूरत गांव हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्यता और एडवेंचर गतिविधियों के लिए जाने जाते है।

पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का स्तर ऊंचा करने वाले राज्य जम्मू-कश्मीर से भला कौन वाकिफ नहीं। हिमालय की छत्रछाया और कुदरत के आशीर्वाद के साथ यह जन्नतनुमा स्थल हर साल करोड़ों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हसीन वादियों, नदी, झील, तालाब, घाटी और मन मोह लेने वाले माहौल के साथ जम्मू-कश्मीर पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करता है। एक शानदार अवकाश के लिए यह स्थल एक आदर्श विकल्प है, जहां का प्लान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ किसी भी समय बना सकते हैं।

पारिवारिक हो या बैचलर ट्रिप, ये स्थल दोनों के लिए उपयुक्त है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको जम्मू के सनासर पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद लेने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों का रोमांच भरा अनुभव भी ले सकते हैं। जानिए यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

 जम्मू का सनासर

जम्मू का सनासर

PC- vahemart

पटनीटॉप पर्वतीय स्थल से लगभग 20 कि.मी की दूरी पर दो खूबसूरत गांव हैं, एक सना और दूसरा सर। चूंकि दोनों एक दूसरे से काफी नजदीक हैं, इसलिए इनका नाम एकसाथ लिया जाता है। इन दो गांवों का नाम दो छोटी स्थानीय झीलों के नाम पर पड़ा है। ये दोनों गांव राज्य के जम्मू क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यह स्थल राज्य के उन अज्ञात स्थलों में गिना जाता है, जहां तक अधिकांश पर्यटन नहीं पहुंच पाते। हालांकि बीते सालों में यहां ट्रैवलरों का आवागमन बढ़ा है, इसलिए यह पहाड़ी गंतव्य अपनी खासियतों की वजह से लोकप्रिय होते जा रहा है। ऑफबीट पर्यटकों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

बर्फ से ढकीं चोटियां, पहाड़ी घाटी और हरा माहौल यहां पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करता है। इस स्थल के इतिहास के बारे में सटीक कुछ पता नहीं चलता है, लेकिन माना जाता है कि इसका संबंध मध्यकाल से है। यहां एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जो 400 साल पुरान बताया जाता है। आगे जानिए यहां कौन-कौन सी गतिविधियां का आनंद लिया जा सकता है।

इन गतिविधियों का बनें हिस्सा

इन गतिविधियों का बनें हिस्सा

PC- Extremehimalayan

सनासर ने केवल प्रकृति प्रेमियों बल्कि काफी संख्या में एडवेंचर के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आप यहां कुदरती सौंदर्यता के अलावा कई तरह की रोमांचक गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है, दूर दराज से रोमांच प्रेमी इस स्पोर्ट्स का अनुभव लेने के लिए यहां तक का सफर तय करते हैं।

पैराग्लाइडिंग के अलावा आप यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग और हाइकिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपने यात्रा को धार्मिकता से जोड़ना चाहते हैं तो यहां 400 साल पुराने मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है, आप यहां के शानदर दृश्यों को अपने कैमरे में उतार सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC- Hiteshpaarth

सनासर एक खूबसूरत स्थल है, जहां का प्लान आप साल के किसी भी महीने बना सकते हैं। अगर आप कश्मीर भ्रमण के लिए निकले हैं, तो यहां की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने रोमांच और आनंद को दुगना करने के साथ-साथ उपयुक्त मौसम का चुनाव करना चाहते हैं, तो आप यहां का प्लान जून से लेकर अक्टूबर के मध्य बना सकते हैं, इस दौरान यहां का मौमस काफी खुशनुमा बना रहता है।

क्यों आएं सनासर

क्यों आएं सनासर

PC- Shoaib tantray111

सनासर की यात्रा कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की जा सकती है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। अगर आप कश्मीर आकर कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। अज्ञात और एकांत स्थल के खोजियों के लिए भी सनासर काफी ज्यादा मायने रखता है। शहर की भागदौड़ और व्यस्त भरी जिंदगी से बीच यहां सुकून भरा समय बिताया जा सकता है। अगर आप इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो सनासर आपकी यात्रा को खास बनाने का काम करेगा।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Extremehimalayan

सनासर आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा जम्मू एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए आप जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के द्वारा भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से सनासर राज्य के कई छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+