Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश का शिवपुरी हिल्स, शांति इतनी कि पक्षियों की चहचहाहट से ही खुलेगी नींद

मध्य प्रदेश का शिवपुरी हिल्स, शांति इतनी कि पक्षियों की चहचहाहट से ही खुलेगी नींद

मध्य प्रदेश को हिन्दुस्तान का दिल कहा जाता है। यहां हर साल लाखों देसी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। मध्य प्रदेश में ऐसा ही एक हिल स्टेशन है शिवपुरी हिल्स जहां की प्राकृतिक सुन्दरता देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की शांति पर्यटकों को बार-बार यहां खिंचती हैं।

Shivpuri Hills

आइए आपको शिवपुरी हिल्स में घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं :

सुल्तानगढ़ झरना

Sultangarh waterfalls

मुख्य शहर से करीब 50 किमी की दूरी पर है सुल्तानगढ़ झरना। मानसुन के समय इस झरने की खूबसूरती देखते ही बनती है। शिवपुरी हिल्स से आप सुल्तानगढ़ झरना घूमने के लिए जा सकते हैं। 50 मीटर की ऊंचाई से झरने का साफ दुध जैसा पानी नीचे गिरता है तो वह काफी सुन्दर दिखता है। यहां से सुर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी Eye soothing दिखता है।

माधव राष्ट्रीय उद्यान

Madhav national park

यह राष्ट्रीय उद्यान अपनी हरियाली की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रिय है। करीब 354 वर्गमील में फैला यह स्थान हजारों जंगली पशु-पक्षियों का निवास स्थान है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आपको जंगली परिवेश में चीतल, सांभर, जंगली सुअर, हिरण, तेंदुआ, भेड़िया, सियार और भी ना जाने कितनी तरह से जंगली जानवरों को देखने का मौका मिलेगा। यह जंगल सफारी के लिए भी आप जा सकते हैं।

संख्या झील

Sankhya lake

बारीश की बूंदों के साथ इस झील की सुन्दरता और भी निखर जाती है। चारों तरफ हरियाली और उसके बीच में जंगली जानवरों से घिरे इस झील को देखना किसे अच्छा नहीं लगेगा। मानसून के समय झील में जहां कई तरह के पक्षी उतरते हैं वहीं जानवर भी इस झील के आसपास ही अपना डेरा जमाए रहते हैं। माधव राष्ट्रीय उद्यान के पास होने की वजह से इस झील को माधव सागर झील के नाम से भी जाना जाता है।

सोन चिड़ैया अभ्यारण्य

Son chiraiyya

शिवपुरी हिल्स से लगभग 15 किमी दूर स्थित सोन चिड़ैया अभ्यारण्य पक्षियों का प्राकृतिक आवास है। यहां पर्यटक कई तरह के पक्षियों को देख सकेंगे। इनमें से कुछ पक्षी तो ऐसे भी हैं जो विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। पक्षियों के विषय में स्थानीय पर आपको कई तरह की लोककथाएं सुनने के लिए भी मिलेंगी। यहां करीब 245 प्रकार के पक्षी देखने को मिल सकते हैं।

More News

    Read more about: madhya pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+