Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश में बसा मंदिरों का नगर, शोघी!

हिमाचल प्रदेश में बसा मंदिरों का नगर, शोघी!

By Staff

भारतियों में धार्मिक यात्रा के लिए अलग ही उत्सुकता होती है। यहाँ कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहाँ साल भर लोग दूर-दूर से देवी देवताओं के दर्शन के लिए आते हैं। उस यात्रा में चाहे कितनी भी परेशानियों को झेलना पड़े पर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर उनकी सारी परेशानियाँ और चेहरे की थकावट बिल्कुल दूर हो जाती है। चारों दिशाओं, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग दर्शन करने दूर-दूर से चले आते हैं।

Shoghi

शोघी
Image Courtesy:
Wiki-uk

भारत में ऐसा कोई स्थान नहीं होगा जहाँ कोई मंदिर या भगवान की प्रतिमा नहीं होगी। हर थोड़ी दूर पर आपको भगवान जी विराजमान मिलेंगे। ऐसी ही खास विशेषता के साथ हिमाचल प्रदेश का भी एक छोटा सा उपनगर है शोघी। जहाँ हर कुछ कदम पर आपको देवी देवताओं के दर्शन होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि भगवान जी भी आपके साथ आपकी शोघी की मनोरम यात्रा में शामिल हैं।

Shoghi

शोघी
Image Courtesy: India Untravelled

इसी विशेषता और अन्य कई विशेषताओं के साथ शोघी वीकेंड्स पर हिमाचल प्रदेश के आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है। जगह-जगह पर मंदिरों के स्थापित होने से यह जगह एक धार्मिक स्थल होने के लिए भी भक्तों में प्रसिद्ध है। यहाँ का तारा देवी मंदिर पूरे साल भक्तों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। पूरे साल भक्तों का हुजुम इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए उमड़ता है।

शिमला से लगभग 13 किलोमीटर पहले ही स्थित यह नगर नैशनल हाइवे 22 के 5700 फीट उँचाई पर बसा है। शहर की उथल-पुथल ज़िंदगी और भीड़-भाड़ से दूर जंगलों में पर्वत की चोटी के साथ बसा यह नगर एक सुरम्य दृश्य बनाता है।

Shoghi

शोघी
Image Courtesy: India Untravelled

यह जगह ताज़े फलों के जूस बनाने के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ के कारखानों में बने ताज़े जूस की चाहत पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कई मंदिरों के साथ यह जगह ट्रेकिंग और कैंम्पिंग के लिए भी आदर्श जगह है। कैम्पिंग के साथ-साथ यहाँ पक्षियों की कई सुंदर जातियों को देखने का नज़ारा आपको प्राप्त होगा। फोटोग्राफी के लिए, कैंमेपिंग का मज़ा उठाते हुए पक्षियों के सुंदर नज़ारों का दृश्य आपके लिए सबसे उचित होगा।

अगर आप प्रकृति की गोद में कुछ दिनों के लिए समा जाना चाहते हैं और जी भर कर प्रकृति की सुंदरता के मज़े लेना चाहते हैं तो इस जगह को अपने हिमाचल प्रदेश की अगली यात्रा में शामिल करना ना भूलें।

Shoghi

ठंड के मौसम में बर्फ से ढका शोघी
Image Courtesy: India Untravelled

यहाँ पहुँचें कैसे?

चंडीगढ़ से लगभग 100 किलोमीटर और दिल्ली से लगभग 370 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शोघी, आप अपनी निजी गाड़ी से भी जा सकते हैं। नैशनल हाइवे 22 रास्ते पर ही बसे इस नगर तक की यात्रा आपकी सबसे शानदार यात्रा होगी। दिल्ली और चंडीगढ़ से कई बस सुविधाएं भी यहाँ तक के लिए उपलब्ध है।

तो अभी लंबे वीकेंड पर ही निकल पड़िए प्रकृति के इस खूबसूरत नगर में और प्रकृति की शुद्ध हवा में साँस ले समय को थोड़ी देर के लिए रोक लीजिए अपने उस खूबसूरत पल में ही।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+