Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिक्किम जाने वाले पर्यटकों को अब चुकाना पड़ेगा एंट्री शुल्क, जानिए कितना और कैसे जमा करेंगे यह शुल्क?

सिक्किम जाने वाले पर्यटकों को अब चुकाना पड़ेगा एंट्री शुल्क, जानिए कितना और कैसे जमा करेंगे यह शुल्क?

अगर आप इस साल सिक्किम में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो जरा ध्यान दें। अब सिक्किम जाने वाले सभी पर्यटकों को चुकाना पड़ेगा पर्यटक शुल्क (Tourist fee)। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम आने वाले हर पर्यटक को यह शुल्क चुकाना पड़ेगा। बताया जाता है कि 14 मार्च से सिक्किम सरकार ने पर्यटक एंट्री शुल्क को लागू कर दिया है, जो यहां घूमने अथवा किसी काम से भी आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चुकाना होगा।

बताया जाता है कि पर्यटक शुल्क को सिक्किम रजिस्ट्रेशन ऑफ टूरिस्ट ट्रेड रुल 2025 के अंतर्गत लागू किया गया है। इस शुल्क के माध्यम से जो भी राशि इकट्ठा होगी, उसका उपयोग सिक्किम में पर्यटकों के लिए संरचनाएं और विभिन्न तरह की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा।

कितना होगा शुल्क और कैसे करेंगे जमा?

NDTV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम आने वाले पर्यटकों को यह शुल्क होटल में चेक-इन के दौरान जमा करना पड़ेगा। होटल प्रबंधन की तरफ से शुल्क को टूरिज्म सस्टेनेबिलिटी डेवलपमेंट (TDS) फंड में जमा करवा दिया जाएगा। इस बाबत अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि यह शुल्क सिक्किम आने वाले सभी पर्यटकों को देना पड़ेगा।

Take a Poll

एक बार पर्यटक शुल्क जमा करने पर सिक्किम में 30 दिनों तक रुका जा सकेगा। अगर कोई पर्यटक 30 दिन (1 महीने) बाद फिर से सिक्किम वापस लौटता है, तो उसे फिर से पर्यटक शुल्क देना पड़ेगा। बताया जाता है कि 5 साल से कम आयु के बच्चों या सरकारी काम के सिलसिले में सिक्कम आने वाले लोगों पर पर्यटक शुल्क लागू नहीं होगा। सिक्किम आने वाले सभी पर्यटकों को ₹50 का शुल्क बतौर पर्यटक शुल्क जमा करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सिक्किम सरकार ने पर्यटन और पर्यावरण के बीच के संबंध को बेहतर बनाने के लिए ही इस शुल्क को लागू किया जा रहा है। पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों की आर्थिक उन्नति होती है, लेकिन साथ में प्राकृतिक संसाधनों का भी बड़ी मात्रा में उपयोग किया जाता है जिसका दबाव स्थानीय लोगों पर ही पड़ता है।

राज्य सरकार के इस फैसले का औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है। होटल मालिकों का कहना है कि वे अपने-अपने होटलों में इस बारे में बड़े-बड़े बोर्ड पर डिस्प्ले करेंगे, ताकि पर्यटक जब होटल में चेक-इन के लिए पहुंचे तो उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी मिल सकें।

तो अगली बार जब भी आप सिक्किम के किसी भी शहर में घूमने जाने की योजना बनाएं, तो अपने बजट में ₹50 का पर्यटक शुल्क जरूर जोड़ लें। इससे आखिरी समय में कोई दुविधा नहीं होगी और दोस्तों व परिवारजनों के साथ आपका ट्रिप भी बिना किसी झंझट के यादगार बनेगा।

More News

    Read more about: sikkim tourist travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+