Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Sunburn Festival 2024 : नॉर्थ गोवा के इस गांव में होगा आयोजित, जानिए तारीख और कैसे करेंगे टिकट बुक!

Sunburn Festival 2024 : नॉर्थ गोवा के इस गांव में होगा आयोजित, जानिए तारीख और कैसे करेंगे टिकट बुक!

सनबर्न फेस्टिवल 2024, गोवा का बहुचर्चित लेकिन विवादास्पद डांस और म्यूजिक फेस्टिवल। इस साल उत्तर गोवा (North Goa) के एक गांव में आयोजित होने वाला है सनबर्न फेस्टिवल 2024 (Sunburn Festival 2024)। इस साल शुरुआत से ही गोवा का सनबर्न म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल खबरों की सुर्खियों में छाया हुआ था। पिछले साल दक्षिण गोवा में इसका आयोजन किया गया था लेकिन...

गोवा के निवासियों द्वारा इस फेस्टिवल को गोवा की संस्कृति के खिलाफ बताकर इसका विरोध किया था। गोवा के निवासी, खासकर दक्षिण गोवा में रहने वाले लोग बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वहां सनबर्न फेस्टिवल आयोजित हो। इसके बाद से ही सनबर्न फेस्टिवल 2024 के लिए एक नयी जगह की तलाश चल रही थी।

उत्तर गोवा के गांव में होगा सनबर्न फेस्टिवल

पिछले लंबे समय से गोवा के विभिन्न जगहों पर तलाश करने के बाद आखिरकार उत्तर गोवा के धारगालीम (Dhargalim) गांव में सनबर्न फेस्टिवल 2024 का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक X हैंडल पर आयोजको की तरफ से की गयी है।

बताया जाता है कि इस गांव के पास ही कई प्रसिद्ध समुद्रतट भी मौजूद हैं, जैसे मण्ड्रेम, अश्वेम और अरम्बोल, जिस वजह से इस लोकेशन को सनबर्न फेस्टिवल के आयोजन के लिए बेस्ट माना जा रहा है। सनबर्न फेस्टिवल गोवा के मोपा एयरपोर्ट (मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से महज 15 किमी की दूरी पर मौजूद है। इस वजह से घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए इस फेस्टिवल में शामिल होना काफी आसान बन जाएगा।

स्थानीय MLA ने कहा

उत्तर गोवा के सनबर्न म्यूजिक डांस फेस्टिवल के आयोजन परनम तालुका के धारगालीम में किये जाने पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय MLA प्रवीण आर्लेकर ने कहा कि वह स्थानीय लोगों के साथ हैं और यहां सनबर्न फेस्टिवल के आयोजन में उनका कोई हाथ नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धारगालीम गांव से सनबर्न फेस्टिवल को किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इसका विरोध करेंगे।

Herald Goa की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह सनबर्न फेस्टिवल के खिलाफ हैं। यह परनम की संस्कृति नहीं है। जो लोग इसे धारगालीम में लाना चाहते हैं उन्हें इसे समुद्रतटीय इलाकों में आयोजन करने के बारे में विचार करना चाहिए।

सनबर्न फेस्टिवल 2024 की तारीख : 28, 29 और 30 दिसंबर 2024

कौन-कौन बढ़ाएंगे रौनक?

इस साल का सनबर्न फेस्टिवल भी पिछले कई सालों की तरह ही काफी धमाकेदार होने वाला है। इस साल के सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी कलाकार गोवा पहुंचने वाले हैं।

जो कलाकार इस साल सनबर्न फेस्टिवल में चार चांद लगाएंगे उनमें स्कीरल्लेक्स (Skirillex), स्वीडिश कलाकार एलेस्सो (Alesso), दक्षिण कोरिया के पेग्गी गौ (Peggy Gau), भारतीय और पश्चिमी म्यूजिक फ्यूजन के लिए प्रसिद्ध KSHMR, यलो क्लॉ और ARGY भी गोवा आने वाले हैं। बताया जाता है कि लगभग 150 से ज्यादा स्टेज एक्ट जिसमें डीजे लायन, जियान नोबली, टेरी मिको और जुलिया ब्लीस भी शामिल हैं।

कहां मिलेगा टिकट : सनबर्न फेस्टिवल 2024, गोवा की टिकट ऑनलाइन बुकिंग साइट bookmyshow पर उपलब्ध है।

खर्च : ₹3,500 से शुरू

ध्यान दें, सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन राज्य सरकार द्वारा अनुमति प्रदान करने पर ही निर्भर करता है। सभी एंट्री बैंड 17 से 24 दिसंबर के बीच टिकट की बुकिंग करने वाले व्यक्तियों के घर के पते पर पहुंचा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि स्थानीय लोग सनबर्न फेस्टिवल में नशीले पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने और इस फेस्टिवल में नशीले पदार्थों के ओवरडोज से हुई मृत्युओं का हवाला देते हुए इसका लगातार विरोध जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अपने गांवों में नशीले पदार्थों को प्रवेश नहीं करने देंगे। उनका कहना है कि यह गोवा की संस्कृति के खिलाफ है। इन पदार्थों के सेवन की वजह से गोवा के गांवों में रहने वाले युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाता है।

More News

    Read more about: goa festival travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+