Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत के डूमस समुद्र तट पर रखा जाएगा लड़ाकू जहाज 'INS सूरत' का 2000 किलो वजनी मॉडल, क्या होगी विशेषताएं?

सूरत के डूमस समुद्र तट पर रखा जाएगा लड़ाकू जहाज 'INS सूरत' का 2000 किलो वजनी मॉडल, क्या होगी विशेषताएं?

सूरत के डूमस समुद्र तट पर विकास परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं, जो न सिर्फ सूरतवासियों बल्कि दूसरे शहरों से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी बड़ा ही खास होने वाला है। डूमस समुद्र तट को इस तरह से सजाया जा रहा है कि यहां घूमते हुए पर्यटकों का पूरा दिन कैसे हंसी-खुशी से निकल जाएगा, इसका उन्हें पता ही नहीं चलेगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में डूमस समुद्र तट विकास परियोजनाओं के पहले चरण का काम चल रहा है, जिसमें भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'INS सूरत' का विशाल मॉडल यहां लगाया जाएगा। बताया जाएगा कि इस मॉडल का वजन करीब 2000 किलो होने वाला है।

ins surat

कहां लगेगा 'INS सूरत'?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 'INS सूरत' भारतीय नौसेना का एक विशाल युद्धपोत है, जो मिनटों में मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर है। इस युद्ध जहाज का लगभग 2000 किलो वजन का मॉडल सूरत में डूमस समुद्रतट पर मरीन थीम वाले सीफ्रंट के पास स्थापित करने की योजना बनायी गयी है।

बताया जाता है कि इस विकास परियोजना के तहत सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस मॉडल को स्थापित करने के प्रस्ताव की अंतिम मंजूरी मांगी है। साथ ही ₹30 लाख की लागत से इसकी नींव बनाने का बजट भी प्रशासन के पास जमा किया है।

बताया जाता है कि भारतीय नौसेना युद्धपोत 'INS सूरत' की विशाल आकार की प्रतिकृति, जिसका नाम सूरत शहर के नाम पर ही रखा गया है, को सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को मुफ्त में सौंपने वाली है। इसे हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है जो एक नियंत्रित मिसाइल विध्वंसक है।

warship surat

केवल नींव बनाने की लागत ₹30 लाख

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नौसेना की ओर से भेंट में मिल रहे इस मॉडल को सूरत में डूमस समुद्रतट पर ऐसी जगह पर स्थापित किया जाएगा, जहां ज्यादा से ज्यादा लोगों की नजरों में यह आ सकें।

बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए इलेक्ट्रिक का काम और संरचनाओं के निर्माण का काम भी चयनित जगह पर किया जाएगा। बताया जाता है कि इस युद्धपोत के मॉडल को स्थापित करने के लिए सिर्फ नींव बनाने की लागत ही ₹30 लाख होने वाली है। इस पूरी परियोजना की लागत लगभग ₹166 करोड़ होगी।

कैसे होगा मॉडल और इसकी नींव?

  • 'INS सूरत' का मॉडल करीब 10 फीट चौड़ी और 30 फीट लंबा होगा।
  • इस मॉडल को स्टील और फाईबर से बनाया जाएगा।
  • इसे स्टील से बने आधार पर रखा जाएगा, जो कांच की दीवार से घिरा रहेगा।
  • 'INS सूरत' के मॉडल का वजन लगभग 2000 किलोग्राम होने वाला है।
  • इस मॉडल की नींव को इतना मजबूत बनाया जाएगा कि यह कम से कम 5000 किलोग्राम का वजन सह सकें।
  • एक इलेक्ट्रिक रुम बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक बोर्ड भी लगाया जाएगा, जहां इसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
warship of india ins surat

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि 'INS सूरत' के मॉडल को डूमस समुद्रतट पर निर्धारित जगह पर स्थापित करने के बाद इसे चारों तरफ से स्टेनलेस स्टील की तार से घेर दिया जाएगा, ताकि कोई इसके आसपास पहुंचकर इसे नुकसान न पहुंचा सकें। साथ ही रात के समय भी यह अंधेरे में साफ-साफ दिखाई दे, इसे सुनिश्चित करने के लिए चमकदार और सजावटी लाइट्स से सजावट भी की जाएगी।

मॉडल के रख-रखाव और साफ-सफाई के लिए सीढ़ी या फिर एक मंच जैसा कुछ बनाया जाएगा, जिसके साथ इस जहाज के मॉडल के चारों तरफ 2 फूट चौड़ी जगह जुड़ी रहेगी, जिसपर आराम से पैदल चला जा सकेगा। इस जगह को ऐसे विकसित किया जाएगा, ताकि पर्यटक यहां पैदल आराम से पहुंच सकें और इसे देखने में कोई समस्या न हो।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगले कुछ दिनों में सूरत में घूमने-फिरने वालों को न सिर्फ एक शानदार जगह मिलने वाली है बल्कि कुछ ऐसा भी देखने को मिलेगा जो हमारे देश का गौरव है।

More News

    Read more about: surat gujarat ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+