Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत मेट्रो : क्या अगले महीने से शुरू होगी फेज -1 पर यात्री सेवा? कब तक पूरा होगा फेज -2 का काम?

सूरत मेट्रो : क्या अगले महीने से शुरू होगी फेज -1 पर यात्री सेवा? कब तक पूरा होगा फेज -2 का काम?

अहमदाबाद के साथ-साथ सूरत में भी मेट्रो रेल बनाने की जिम्मेदारी गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने ही अपने कंधों पर उठा रखी है। अहमदाबाद में मेट्रो के फेज-1 के बाद इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो के फेज-2 का भी उद्घाटन कर दिया है। क्या इस साल सूरत में भी मेट्रो के पहले फेज पर यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ समय पहले ही GMRC के हवाले से यह बताया गया था कि दिसंबर 2024 तक सूरत मेट्रो के फेज-1 का काम पूरा कर लिया जाएगा और उसपर यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। कितना दूर तक आगे बढ़ा है सूरत मेट्रो फेज-1 का काम? कब से शुरू होंगी यात्री सेवाएं? कब तक पूरा होगा फेज-2 का काम?

surat metro phase 1

क्या दिसंबर 2024 में शुरू होगा सूरत मेट्रो का फेज-1?

अगर आप सूरत में रहते हैं और यहां मेट्रो सेवाओं के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपका यह इंतजार अभी कुछ और लंबा होने वाला है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है।

DeshGujarat की एक रिपोर्ट में जतायी गयी संभावना के अनुसार सूरत मेट्रो के फेज-1 को अगले साल जून तक शुरू किया जा सकता है। बताया जाता है कि सूरत मेट्रो का फेज 1 अभी तक पूरा तैयार नहीं हुआ है। इसके पूरी तरह से बनने के बाद सुरक्षा जांच, सेफ्टी सर्टिफिकेट, ट्रायल रन आदि कई काम होंगे, जिनको यात्री सेवाओं के शुरू होने से पहले पूरा करना अनिवार्य है।

कितना आगे बढ़ा है काम?

इस समय सूरत शहर में मेट्रो के 2 कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूरत मेट्रो का पहला फेज, जिसे डायमंड कॉरिडोर कहा जाएगा, का काम अभी तक 62% ही पूरा हो सका है। वहीं फेज -2, जिसे टेक्सटाइल कॉरिडोर कहा जाएगा, का काम अभी तक मात्र 40% पूरा हो पाया है। अगर फेज 1 और 2 दोनों मिलाकर देखें तो सूरत मेट्रो का काम अभी तक 55% पूरा बताया जाता है। बता दें, सूरत मेट्रो को एलिवेटेड और भूमिगत दोनों तरह से बनाया गया है।

surat metro phase 2

सूरत मेट्रो के फेज -1 और 2 की विशेषताएं

  • सूरत मेट्रो का फेज -1 की कुल लंबाई 21.61 किमी होगी।
  • सूरत मेट्रो का फेज -1 डायमंड कॉरिडोर कहलाएगा।
  • फेज-1 मेट्रो सूरत के सरथाना से ड्रीम सिटी तक जाएगी।
  • सरथाना से ड्रीम सिटी के बीच कुल 20 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • सूरत मेट्रो के फेज-1 में कपोद्रा से चौक बाजार तक 6.47 किमी हिस्सा भूमिगत होगा।
  • फेज -1 में 6 भूमिगत स्टेशन बनेंगे।
  • सूरत मेट्रो का फेज -2 टेक्सटाइल कॉरिडोर कहलाएगा।
  • फेज-2 मेट्रो पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर होगा।
  • टेक्सटाइल कॉरिडोर में कुल 18 स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • मेट्रो का टेक्सटाइल कॉरिडोर 16 किमी लंबा होगा जो भेसन से सरोली तक बनेगा।
  • मजूरा स्टेशन दोनों कॉरिडोर के बीच का जंक्शन होगा, जहां उतरकर यात्री डायमंड से टेक्सटाइल और टेक्सटाइल से डायमंड कॉरिडोर के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अक्तूबर तक मिट्टी भराव का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ-साथ भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए 113 खंभों, 25 मीटर गाइड वॉल, 1038 वर्ग मीटर स्लैब की ढलाई भी पूरी हो चुकी है। सुरंग में 87 रिंग लगाए जा चुके हैं।

More News

    Read more about: surat metro ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+