Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत में बाइक सवारों ने नहीं लगाया हेलमेट तो ड्रोन कैमरा काटेगा ई-चालान, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द

सूरत में बाइक सवारों ने नहीं लगाया हेलमेट तो ड्रोन कैमरा काटेगा ई-चालान, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द

सूरत में बाइक सवारों के लिए अनिवार्य होने वाला हेलमेट लगाना। अगर कोई भी दो-पहिया वाहन सवार बिना हेलमेट लगाए पकड़ा जाता है, तो उसका कटेगा ई-चालान। बाइक अथवा दो-पहिया वाहन सवारों ने हेलमेट लगाया है या नहीं, इसपर निगरानी रखेगा ऊपर वाला। जी नहीं, हम भगवान की नहीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस की तीसरी आंख कहलाने वाले कैमरे की बात कर रहे हैं।

लेकिन सूरत की ट्रैफिक द्वारा शुरू किये गये इस पहल में एक बड़ा ही रोमांचक ट्वीस्ट भी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवारों पर नजर रखने के लिए इस अभियान का हिस्सा ड्रोन कैमरा को बनाया जा रहा है।

surat drone camera traffic rule

हेलमेट लगाना हुआ अनिवार्य

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूरत में 15 फरवरी से हेलमेट लगाना अनिवार्य हो रहा है। अगर कोई भी बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए सड़क पर घूमता हुआ पकड़ा जाता है तो उसका ई-चालान काट दिया जाएगा, जिसमें मदद करेंगे कैमरे।

मीडिया से बात करते हुए सूरत पुलिस कमिश्नर ने पूरी पहल की जानकारी दी और सूरतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 15 फरवरी से घर से बाहर अपनी दोपहिया वाहन पर निकलते समय बिना हेलमेट लगाए न निकले।

ई-चालान काटेंगे ड्रोन

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूरत में सभी दो-पहिया वाहन सवार हेलमेट लगाएं, इसे सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान को शुरू किया है। इस अभियान में सिटी ट्रैफिक पुलिस विभाग ने करीब 300 ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और 3000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को पूरे शहर के विभिन्न जंक्शन और क्रॉसिंग पर तैनात कर रहे हैं। इसके साथ ही उपयोग किया जाएगा 772 से ज्यादा कैमरे जिसमें ड्रोन कैमरे भी शामिल होंगे। अगर कोई भी बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए कैमरों की पकड़ में आता है तो तुरंत उसका ई-चालान काट दिया जाएगा।

surat drone camera traffic

बार-बार दोहरायी गयी गलती तो रद्द होगा लाइसेंस

772 ड्रोन कैमरे व अन्य कैमरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस बाइक सवारों पर नजर रखेंगे। अगर कोई भी दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट लगाए पकड़ा जाता है, तो तुरंत 'वन नेशन, वन चालान' ऐप की मदद से चालान काट दिया जाएगा। इसकी जानकारी भी रियल टाइम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले बाइक सवार को कंट्रोल रूम की तरफ से भेज दी जाएगी।

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर के वैन को भी पेट्रोलिंग के काम पर लगाया गया है। अगर कोई व्यक्ति एक बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ता (बिना हेलमेट पहने) हुआ पकड़ा जाता है, तो उसका चालान काटा जाएगा। लेकिन अगर बाइक सवार 5 बार से ज्यादा बिना हेलमेट लगाए पकड़ा जाता है तो उसका चालान काटने के साथ ही RTO को रिपोर्ट भेज दी जाएगी और जरूरत होने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

बताया जाता है कि सूरत के जिन इलाकों में बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों के घूमने की सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं, उन क्षेत्रों में ही ट्रैफिक पुलिस को नियुक्त करने के साथ ही ड्रोन से निगरानी और चालान भी ज्यादा काटे जाने की संभावना है।

More News

    Read more about: surat ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+