Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की फिल्टर कॉफी का दुनिया में बजा डंका, कॉफी लवर्स के लिए Must Visit हैं ये गार्डन

भारत की फिल्टर कॉफी का दुनिया में बजा डंका, कॉफी लवर्स के लिए Must Visit हैं ये गार्डन

भारत की फिल्टर कॉफी ने दुनिया भर में अपना डंका बजा दिया। नहीं समझ में आया...अरे भई, टेस्ट एटलस (TasteAtlas) में हमारी फिल्टर कॉफी दूसरे नंबर पर आयी है। यानी दुनिया की 10 सबसे अच्छी कॉफी में भारत की फिल्टर कॉफी दूसरी है। भारत से पहले इस लिस्ट में क्यूबा के कबानो कैफे की कॉफी अपनी जगह बना पायी है।

filter coffee

टेस्ट एटलस एक ऑनलाइन ट्रैवल गाईड है, जो पारंपरिक व्यंजनों के बारे में बताती है। इस वेबसाइट ने हाल ही में एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें दुनिया की 38 बेस्ट कॉफी का जिक्र किया गया है। इस लिस्ट में ही भारत की फिल्टर कॉफी ने दूसरा रैंक प्राप्त किया है। भारतीय फिल्टर कॉफी को इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद कबन एस्प्रेसो की तरह ही 4.5 की रेटिंग मिली है। आर्टिकल में विस्तृत रूप से भारतीय फिल्टर कॉफी को बनाने की तकनीक, इसके फ्लेवर्स, खुशबू और शानदार स्वाद के बारे में बताया गया है।

आइए जान लेते हैं, टेस्ट एटलस के मुताबिक दुनिया की 10 बेस्ट कॉफी की लिस्ट :

tasteatlas filter coffee

1. कबन एस्प्रेसो - क्यूबा
2. फिल्टर कॉफी - भारत
3. एस्प्रेसो फ्रेड्डो - ग्रीस
4. फ्रेड्डो कैपुचिनो - ग्रीस
5. कैफे बॉमबॉन - स्पेन
6. कैपुचिनो - इटली
7. टर्किस कॉफी - तुर्की
8. रिस्त्रेतो - इटली
9. फ्रैप्प कॉफी - ग्रीस
10. वियतनामीज आइस्ड कॉफी - वियतनाम

इतनी देर से कॉफी के बारे में पढ़ते-पढ़ते अगर आपका मन भी फिल्टर कॉफी के बारे में जानने और कॉफी के बागिचों में घूमने का हो रहा है तो दक्षिण भारत के ये प्रसिद्ध बागीचे किसी भी कॉफी लवर्स के लिए जन्नत साबित हो सकते हैं।

1. वयनाड

केरल के मालाबार हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताने का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। इस जगह को कॉफी लवर्स एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां कॉफी बागानों के अलावा और भी काफी अच्छे प्राकृतिक नजारें दिखते हैं, जो आपको तरोताजा कर देंगे। यहां राफ्टिंग जैसे एडवेंचर गेम्स भी एक्सप्लोर किया जा सकता है।

coffee fresh beans

2. चिकमगलूर

कर्नाटक का चिकगलूर ही वह जगह है, जहां पहली बार कॉफी उगायी गयी थी। यहां आज भी सबसे अधिक कॉफी की खेती होती है। चाय के बगानों में घूमकर अगर बोर हो गये हैं, तो कर्नाटक में कॉफी के बागान में जरूर घूम आएं। यह जगह हरे-भरे प्राकृतिक परिवेश से भरे होने के साथ-साथ ट्रेकिंग के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कडुर है।

3. दरिंगबाड़ी

पूर्वी भारत के ओडिशा का एक बेहद खुबसूरत हिल स्टेशन है दरिंगबाड़ी। यह अपनी मनमोहक आबो-हवा के कारण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। घने जंगलों से घिरे दरिंगबाड़ी अपने कॉफी के बागानों के लिए भी काफी फेमस है। यहां कॉफी के अलावा आप काली मिर्च के बागान भी देख सकेंगे जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग पर है।

best coffee plantations in india

4. कूर्ग

दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन कर्नाटक का कूर्ग है, जो मूल रूप से कॉफी की खेती के लिए ही जाना जाता है। कूर्ग में अरेबिका और रोबस्टा जैसी कॉफी का उत्पादन होता है। इस जगह को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया गया है जहां लोग ट्रेकिंग करना भी खूब पसंद करते हैं। यहां पारा रबर, सागौन आदि के भी पेड़ देखने को मिल सकते हैं।

5. अराकू

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले का अराकू आदिवासी उत्पादकों के जैविक कॉफी ब्रांड के लिए लोकप्रिय है। यहां भी कॉफी के साथ-साथ रबर और काली मिर्च की खेती होती है। अराकू घाटी की सुन्दरता के बारे में आपको इंटरनेट पर कई आर्टिकल मिल जाएंगे लेकिन वास्तव में इस घाटी की सुन्दरता को शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल होता है।

More News

    Read more about: kerala food odisha karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+