Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के बीटल्स आश्रम में बीटल्स को खुद से महसूस करिए।

भारत के बीटल्स आश्रम में बीटल्स को खुद से महसूस करिए।

जब पूरी दुनिया बीटल्स की दीवानी थी तब भारत में कुछ ऐसा था, जब उसने बीटल्स को अपनी ओर आकर्षित किया। वो और कुछ नहीं एक अज्ञात धार्मिक स्थल था। विश्व प्रसिद्ध बीटल्स बैंड अतींद्रिय ध्यान में पूरी तरह डूब चुका था।

जी हाँ! बीटल्स ग्रूप कई दिनों तक महर्षि महेश योगी आश्रम में रहा था जिसकी वजह से यह आश्रम बीटल्स आश्रम के नाम से जाना जाने लगा।

The Beatels

बीटल्स बैंड
Image Courtesy: EMI

वैसे भी भारत से अच्छी जगह और क्या हो सकती है मेडिटेशन के बारे में जानने के लिए। अतींद्रिय ध्यान, योगिक ध्यान का ही एक तकनीक है जिसे महर्षि महेश योगी द्वारा शुरू किया गया।

बीटल्स ग्रूप के चारों मेंबर अपने और साथियों के साथ महर्षि योगी आश्रम में कुछ हफ्तों के लिए ठहरे थे। कहा जाता है कि वहाँ के गुरु ने उन्हें अतींद्रिय ध्यान की शिक्षा दी थी। जब बीटल्स अपने सफलता की उँचाई पर थे, तब वो मीडिया की चकाचौंध और सारी पारेशानियों से दूर यहाँ थोड़ी देर के लिए शांति में जीवन बिताना चाहते थे।

Beatels Ashram

Image Courtesy: Am Ator

इस आश्रम में रहने के दौरान बीटल्स ने लगभग 40 गाने लिखे। बाद में जब दोबारा से वे अपनी पहली ज़िंदगी में लौटे तब उन्होंने ये गाने उनके प्रसिद्ध ऐलबम्स 'वाइट ऐल्बम' और 'ऐबे रोड' में सम्मिलित किए।

हालाँकि यहाँ कुछ बातें ऐसी भी होती हैं कि, वे इस आश्रम के लाइफस्टाइल और खानों के साथ संबंध नहीं बैठा पाए थे। वे ऋषिकेश में कुछ समय बिताकर दोबारा लौट गये।

Beatels Ashram

बीटल्स आश्रम
Image Courtesy: ramesh Iyanswamy

इनके यहाँ आने के बाद ही महर्षि महेश योगी आश्रम बीटल्स आश्रम के नाम से प्रसिद्ध हो गया। यह बीटल्स के प्रशंसकों के लिए एक पर्यटक स्थल और मंदिर बन गया जो यहाँ उनके उपस्थिति को आज भी महसूस करते हैं।

दुर्भाग्य से, यह बीटल्स आश्रम गुरु महेश योगी की मृत्यु के बाद बंद हो गया था। पर यह बीटल्स के प्रशंसकों को यहाँ आने से रोक नहीं पाया। इस आश्रम में इनके प्रशंसकों द्वारा की गयी ग्रॉफिटी कलाकारी को भी आश्रम की दीवारों पर आप देख सकते हैं।

Beatels Ashram

बीटल्स आश्रम
Image Courtesy: Taz

बीटल्स आश्रम है कहाँ?

बीटल्स आश्रम, ऋषिकेश के गंगा नदी के किनारे बसे राजाजी नैशनल पार्क के अंदर स्थित है। यह जगह तीन दशकों से बंद रहने के बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोला गया है। उत्तराखंड के जंगल विभाग द्वारा इस जगह के पास ही एक नया योगा और मेडिटेशन सेंटर बनाने की योजना भी बनाई गयी है।

अच्छा हुआ कि इस जगह का फिर से पुर्नोत्थान किया गया और इसे पर्यटकों के लिए दोबारा से खोला गया। बीटल्स आश्रम को वहाँ के लोकल लोगों द्वारा चौरासी कुटिया के नाम से भी जाना जाता है।

Beatels Ashram

बीटल्स आश्रम
Image Courtesy: Morgan López

ऋषिकेश, वैश्विक तस्वीर में बीटल्स की इस आश्रम की यात्रा के बाद ही आया। आज ऋषिकेश 'विश्व की योगा राजधानी' होने के साथ-साथ, कई रोमांचक क्रियाओं के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है।

तो अब अपने ऋषिकेश की अगली यात्रा में बीटल्स के इस आश्रम के दर्शन करना ना भूलें।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: Feel the Beatles at the Beatles Ashram

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+