आपने शॉपिंग तो खूब की होगी,बाजारों में मॉल में आदि..लेकिन क्या कभी आपने पानी में तैरती हुई दुकानों पर खरीददारी का लुत्फ उठाया है। यकीनन आप सोच रहें होंगे भारत में ऐसे बाजार कहां जो ऐसी जगहों पर शॉपिंग की जाए।
तो जनाब भारत क्या किसी देश से कम है, यहां आपको वह सब कुछ मिलेगा..जो विदेशो में है..जैसे स्विट्जरलैंड वाली बर्फ आप कश्मीर के गुलमर्ग में देख सकते हैं..साथ ही थार के रेगिस्तान का मजा आप राजस्थान में ले सकते हैं।ठीक उसी प्रकार थाईलैंड के तैरते हुए मार्केट्स का मजा आप श्रीनगर में ले सकते हैं।

श्रीनगर का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की डल झील है। दिनभर में इस झील की खूबसूरती का अलग-अलग रंग दिखाई देता है। देखा जाए तो डल झील अपने आपमें एक तैरते नगर के समान है।तैरते आवास यानी हाउसबोट, तैरते बाजार और तैरते वेजीटेबल गार्डन इसकी खासियत हैं। जरूरतों ने इन गार्डन्स को बढ़ाया और अब यह एक फलता-फूलता कारोबार है।

सब्जियां तैरते हुए हिस्से पर उगाई भी जाती हैं और उसी तरह बेची भी जाती हैं। घूमते हुए शॉल, केसर, आभूषण, फूल आदि बेचने वाले अपने शिकारे में सजी दुकान के साथ आपके करीब आते रहेंगे। यही नहीं, आप पानी में तैरते फोटो स्टूडियो में कश्मीरी ड्रेस में अपनी तस्वीर भी खिंचवा सकते हैं।
शिकारा की सवारी
इस खूबसूरत मार्किट में शॉपिंग करने के लिए आपको शिकारा की सवारी करना बेहद ही जरूरी है। दो घंटे की राइड में आप आसानी से पूरा बाजार अच्छे से घूम सकते हैं।
दरअसल,कश्मीर कश्मीर में हाउसबोट का प्रचलन डोगरा राजाओं के काल में तब शुरू हुआ था, जब उन्होंने किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कश्मीर में स्थायी संपत्ति खरीदने और घर बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय कई अंग्रेजों और अन्य लोगों ने बड़ी नाव पर लकड़ी के केबिन बना कर यहां रहना शुरू कर दिया। बाद में स्थानीय लोग भी हाउसबोट में रहने लगे। श्रीनगर केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, वास्तु विरासत की दृष्टि से भी खूब समृद्ध है।

क्या है इस बाजार की खासियत
इस बाजार की खासियत यह है कि, इस बाजार में जितनी भी सब्जियां बेचीं जाती है..वह इस झील के पानी में उगाई जाती है..यानी यहां लोगो को एकदम फ्रेश और ताज़ी सब्जियां बेचीं जाती है।
एक दशक पुराना है मार्केट
पर्यटक इस तैरते हुए बाजार का नजारा सिर्फ गर्मियों में ही देख सकते हैं...सर्दियों में झील जम जाने के कारण ये मार्केट बंद रहता है..उस दौरान दुकानदार जमीन पर ही अपनी दुकाने लगाते हैं। यह मार्केट करीबन 100 साल पुराना है...यहां उगने वाला खखरबूजा बेहद ही स्वादिष्ट और मीठा होता है...पहले के समय में यहां वर्ष की पहली खेती से हुए अनाज को आगरा के मुगलों के यहां भेजा जाता था।



Click it and Unblock the Notifications












