Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खूबसूरत हिमाचल प्रदेश को जब कैमरे ने किया कैद, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें

खूबसूरत हिमाचल प्रदेश को जब कैमरे ने किया कैद, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें

By Belal Jafri

हमारे देश भारत के उत्तर में स्थित हिमाचल प्रदेश वो राज्य है जो अपनी खूबसूरती, प्रकृति और शांत वातावरण के कारण हर साल देश के अलावा विदेशों से आने वाले लाखों पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। ज्ञात हो कि यहाँ पर्यटन तेजी से बढ़ रहे उद्योगों में से एक है और यही कारण है की प्रतिवर्ष राज्य की आय में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

आज राज्य में ऐसे 12 जिले मौजूद हैं जहां हर रोज़ हज़ारों पर्यटक घूमने आते हैं। इन 12 जिलों की ये ख़ास बात है कि यहां सभी के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। यहां चाहे आप धर्म की दृष्टि से आएं हों या फिर एडवेंचर के शौक़ीन हों, आप हिमाचल में सकते हैं जिसकी कल्पना आपने अक्सर ही की होगी।

आपको बताते चलें कि हिमाचल आकर आप किसी भी मंदिर में दर्शन के अलावा ट्रैकिंग, पैरासेलिंग, पैरा ग्लाइडिंग, पर्वतारोहण, स्कीइंग और आइस स्केटिंग जैसी एक्टिविटी को अंजाम दे सकते हैं। तो इसी क्रम में आज अपने इस लेख के जरिये हम आपको अवगत कराएंगे हिमाचल प्रदेश की कुछ चुनिंदा तस्वीरों से। तो अब देर किस बात की आइये कुछ चुनिंदा तस्वीरों में निहारें हिमाचल प्रदेश को।

 रेणुका झील

रेणुका झील

हिमाचल के नाहन में स्थित रेणुका झील में मौजूद खूबसूरत वॉटर लिली के पौधे।
फोटो कर्टसी - Fred Hsu

भागसू फॉल्स

भागसू फॉल्स

भागसू फॉल्स की एक ऐसी तस्वीर जो किसी भी पर्यटक को मोहित कर दे।
फोटो कर्टसी - Simon

बीर में पैराग्लाइडिंग

बीर में पैराग्लाइडिंग

यदि आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं तो बीर में पैराग्लाइडिंग का आनंद अवश्य लें।
फोटो कर्टसी - Susanne Nilsson

चैल

चैल

चैल के जंगल में लगे और जानवरों पर नज़र रखने के लिए बनाए गए वॉच टावर की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - generalising

डलहौजी

डलहौजी

डलहौजी की वादियों का वो नज़ारा जो किसी को भी मोहित कर दे।
फोटो कर्टसी - Srinivasan G

कांगड़ा

कांगड़ा

कांगड़ा किले के बाहर मौजूद कुंड की एक खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Aleksandr Zykov

कल्‍पा

कल्‍पा

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित एक छोटा से गांव कल्पा की मंत्र मुग्ध कर देने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Nick Irvine-Fortescue

टैरेस फार्मिंग

टैरेस फार्मिंग

अपने आप में अनूठी है टैरेस फार्मिंग, कसौली में टैरेस फार्मिंग का मन मोह लेने वाला नज़ारा।
फोटो कर्टसी - Koshy Koshy

पहाड़ों और बादलों का संगम

पहाड़ों और बादलों का संगम

केलांग में पहाड़ों और बादलों का वो संगम जो किसी को भी दीवाना कर दे।
फोटो कर्टसी - Vyacheslav Argenberg

याक राइड

याक राइड

यदि आप कुफरी में हैं तो यहां याक राइड अवश्य लें। ये यहां का मुख्य आकर्षण है।
फोटो कर्टसी - anurag agnihotri

एक धुंधली सुबह

एक धुंधली सुबह

कुल्लू में एक धुंधली सुबह की खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Balaji.B

मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट

मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट

मनाली में बर्फ पर स्कीइंग करते पर्यटक।
फोटो कर्टसी - Balaji.B

प्रसार झील

प्रसार झील

मंडी स्थित प्रसार झील की एक मनमोहक तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Ritpr9

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+