Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमिताभ, सलमान, शाहरुख़ के अलावा भी बहुत कुछ है मुंबई में, देखें रियल मुंबई तस्वीरों में

अमिताभ, सलमान, शाहरुख़ के अलावा भी बहुत कुछ है मुंबई में, देखें रियल मुंबई तस्वीरों में

By Syedbelal

क्या आप अपने ख्वाबों को जीना चाहते हैं ? क्या आपके अंदर किस्मत के साथ जंग लड़ने की हिम्मत और किस्मत से जीत कर आगे निकलने का जज़्बा है ? यदि इस तरह के सभी प्रश्नों का जवाब आप हां में दे रहे हैं तो मुंबई में आपका स्वागत है। कहते हैं मुंबई ख्वाबों का शहर है। कभी यहां किसी के ख्वाब पूरे होते हैं तो कभी किसी के ख्वाब टूटकर बिखर जाते हैं। इस शहर में जिसके ख्वाब पूरे होते हैं वो राजाओं की तरह ज़िंदगी गुज़ारता है तो वहीँ जिनके ख्वाब अधूरे रह जाते हैं वो वापस अपने वतन लौट जाते हैं।

बहरहाल, यहां ऐसा बहुत कुछ है जो आपको अपनी तरफ़ आकर्षित करेगा। यहां जहां एक तरफ वीटी स्टेशन आपको आपने बेइंतहा खूबसूरत वास्तु से मंत्र मुग्ध कर देगा तो वहीं यहां के अलग अलग हिस्सों खास तौर पर यहां की लोकल ट्रेनों में उपस्थित भीड़ आपको ये सोचने पर विवश कर देगी कि वाकई ये शहर बहुत तेज है और यहां जो रुक गया वो फिर रुका ही रहेगा।

ये शहर ऐसा है जहां आपको जुहू चौपाटी और नरीमन पॉइन्ट पर फुर्सत के पल निकाल के शोर मचाते समुंद्र को निहारते हुए लोग मिलेंगे तो वहीं दूसरी तरफ़ जल्दबाजी में वड़ा पाव और भजिया खाकर ऑफ़िस निकलती हुई पब्लिक भी दिखेगी। ज्ञात हो कि मुंबई को मायानगरी या ग्लैमर का घर कहा जाता है तो यहां आने के बाद फ़िल्म सिटी की यात्रा और यहां के डिब्बे वालों से मिलना भी मत भूलिएगा। तो अब देर किस बात की आइये कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिये देखें मायानगरी मुम्बई को।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई के वैभव और विशालता को बखूबी बयां करती है ये गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई में मॉल कल्चर की शुरुआत काफ़ी पहले हो चुकी है इसी क्रम में यहां कई मॉलों क निर्माण किया गया है। मुंबई के क्रॉसरोड मॉल की तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई स्थित हैंगिंग गार्डन शहर क मुख्य आकर्षण है। यदि आप मुंबई में हों तो इसे निहारना न भूलें।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की तस्वीर। ज्ञात हो कि अर्थव्यवस्था की दृष्टि से इसका शुमार मुंबई के सबसे महत्त्वपूर्ण स्थानों में होता है।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मरीन ड्राइव से कुछ यूं दिखता है मुंबई शहर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई के वर्ली स्थित नेहरु प्लेनेटोरियम का एक दृश्य।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई रेसकोर्स का दृश्य। इस तस्वीर में आप सेंट्रल मुंबई स्थित परेल की ऊंची इमारत को देख सकते हैं।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई के नाना चौक पर से ली गई एक रात की तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मरीन ड्राइव से लिया गया मुंबई का एक खूबसूरत फोटो।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

रात के अंधेरे में रौशनी से नहाया हुआ मुंबई शहर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह का एक बेहद खूबसूरत और मन मोह लेने वाला फोटो। कहा जाता है कि इस दरगाह से आज तक कोइ खाली हाथ नहीं लौटा।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई के पोवई में स्थित हीरानंदानी कॉम्पलैक्स का एक मन मोह लेने वाला फोटो।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई के वैभव को दर्शाता शहर क इम्पीरिअल टावर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई कितना व्यस्त है इस बात को भली भांति बताती लोकल ट्रेन की ये तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई स्थित बीएमसी हेड क्वार्टर की एक तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई में लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई की भीड़भाड़ को रात में दर्शाती ये ख़ूबसूरत तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

रात के समय जब स्ट्रीट लाइट की रौशनी गेटवे पर पड़ती है तब उसकी सुन्दरता देखने योग्य होती है।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई स्काईलाइन, इस तस्वीर में आप समुंद्र से मुंबई की ऊंची ऊंची इमारतों को निहार सकते हैं।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

वीटी. स्टेशन जिसे छत्रपति शिवाजी स्टेशन भी कहा जाता है कि रात में ली गयी एक सुन्दर तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई के नरीमन पॉइंट पर सूर्यास्त देखने का भी अपना एक अलग हि सुख है। यदि आप मुंबई में हों तो नरीमन पॉइंट पर सूर्यास्त अवश्य निहारें।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई के सांता क्रूज़ एयरपोर्ट पर आने जाने वालों कि भीड़ की एक झलक।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई आएं और वड़ा पाव न खाएं। कहा जाता है जिस तरह लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफ लाइन है ठीक उसी तरह वड़ा पाव में भी आधी से ज्यादा मुंबई समाई हुई है।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस की एक खूबसूरत तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई स्थित वाईबी चवण सेंटर की एक तस्वीर।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

रात के समय रौशनी से नहाई हुई मुंबई क दृश्य।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई में मौजूद इमारतें हमेशा से ही बाहर से आने वाले लोगों के आकर्षण क केन्द्र रही हैं।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

रात के समय मुंबई घूमने का अपना एक अलग ही सुख है कहा जाता है कि ये एक ऐसा शहर है जो थकता नहीं है रुकता नही है।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

बात मुंबई पर हो और ऐसे में हम डब्बे वालों की चर्चा न करें तो बात अधूरी है। आपको बता दें कि अपने कुशल प्रबंध के कारण ये डब्बे वाले विदेश के कई कॉलेजों के बीच चर्चा का केंद्र हैं।

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मायानगरी मुंबई की कुछ रियल तस्वीरें

मुंबई सपनों का शहर है जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्ध सिने कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है। तो आपकी मुंबई यात्रा आपको ऐसा बहुत कुछ दे सकती है जिसकी कल्पना आपने नहीं की होगी।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+