Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अनजानी जगहों पर ट्रैवलिंग से पहले डाउनलोड कर ले ये 7 ऐप, रास्ता बन जाएगा आसान

अनजानी जगहों पर ट्रैवलिंग से पहले डाउनलोड कर ले ये 7 ऐप, रास्ता बन जाएगा आसान

टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को काफी हद तक आसान बना दिया है। फिर बात जब ट्रैवलिंग की हो तो टेक्नोलॉजी की मदद लेने से लोग पीछे क्यूं रह जाएं। कई मोबाइल ऐप हैं जो अनजानी जगहों पर ट्रैवलिंग की प्लानिंग से लेकर फ्री वाईफाई ढूंढने तक में आपकी मदद कर सकते हैं।

travelling

जब आप बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हो, उसी समय अपने मोबाइल में इन 7 ऐप्स को जरूर डाउनलोड कर लें।

7 मोबाइल ऐप जो अनजानी जगहों पर ट्रैवलिंग को बनाएं आसान:

ट्रिप ऑर्गनाइजर ऐप -

trip organizer

किसी भी ट्रिप का प्लान बनाने से पहले अपने मोबाइल में ट्रिप ऑर्गनाइजर ऐप जरूर डाउनलोड कर लें। इन ऐप्स में आपको अपने डेस्टिनेशन, फ्लाईट के टिकट, होटल और यात्रा की डेट्स से संबंधित डिटेल्स भरनी होती है। बिना किसी गाईड के मदद के ही आपको अपने ट्रिप का पूरा प्लान मिल जाएगा। यह ऐप सफर में आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।

पैकिंग ऐप -

packing app

अगर आप किसी ऐसी जगह जाने वाले हैं, जहां के वातावरण के बारे में आपके पास ज्यादा जानकारी नहीं है, तो इस तरह का एक ऐप अपने मोबाइल में जरूर डाउनलोड करें। यह ऐप आपको अपनी यात्रा में काम आने वाले सामानों की पूरी चेकलिस्ट तैयार करके देता है। इससे आपके लिए पैकिंग करना आसान हो जाएगा।

करेंसी कन्वर्टर ऐप -

currency converter

यह ऐप आपको देश से बाहर किसी दूसरे देश की यात्रा में काफी मददगार साबित होगा। हम अक्सर नयी जगहों पर चले जाते हैं, भारतीय रुपयों को स्थानीय करेंसी में कन्वर्ट भी करवा लेते हैं, लेकिन वहां किसी सामान की कीमत भारतीय मूल्य में कितनी होती है इसका अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। इस वजह से कई बार खर्च आपके बजट से ज्यादा हो जाता है। अगर आप किसी कारणवश करेंसी कंवर्ट करके नहीं ले जा सकें हो तब भी यह ऐप आपकी काफी मदद करेगा।

वाईफाई फाइंडर ऐप -

कई ऐप ऐसे होते हैं जिन्हें डाउनलोड करने के बाद वे ऑफलाइन काम करते हैं। लेकिन कुछ ऐप के लिए इंटरनेट कनेक्शन अनिवार्य होता है। इसके अलावा आज के समय में सबसे जरूरी यूपीआई ट्रांजक्शन के लिए इंटरनेट की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। लेकिन बाहर कभी-कभी आपके मोबाइल का इंटरनेट कनेक्शन काम नहीं करता है। ऐसी विकट स्थिति में यह ऐप आपके काम आएगा।

wifi finder

इस ऐप की मदद से आप आसपास में फ्री वाईफाई आसानी से ढूंढ सकेंगे। लेकिन हमारी सलाह है कि फ्री वाईफाई का उपयोग करते समय सावधानी जरूर बरतें। इससे आपका मोबाइल या बैंक अकाउंट हैक होने की संभावना भी कभी-कभी बढ़ जाती है।

ट्रांसलेशन ऐप -

translation app

ट्रिप विदेश की हो या देश में किसी ऐसे राज्य की जहां की भाषा ना आप बोल सकते हैं और ना समझ सकते हैं। इस स्थिति में ट्रांसलेशन ऐप आपका सबसे बड़ा सहायक बनता है। ट्रांसलेशन ऐप में ना सिर्फ आप लिखकर बल्कि बोलकर भी उन बातों को टाइप कर सकते हैं। इन ऐप्स में 90 से ज्यादा भाषाओं को हिंदी और अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया जा सकता है।

ऑफलाइन मैप -

offline map

नयी जगहों पर घूमने और उन्हें एक्सप्लोर करने के लिए मैप की बेहद जरूरत पड़ती है। इन ऐप्स में आपको स्थानीय रेस्तरां, घूमने-फिरने की जगहों के बारे में भी जानकारी मिल जाती है। लेकिन इंटरनेट की समस्या होने की वजह से इन ऐप्स और मैप का उपयोग नहीं कर पाते हैं और जानकारी नहीं होने की वजह से कई महत्वपूर्ण जगहों को आप मिस कर जाते हैं। इसलिए जब भी कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं तो वहां का ऑफलाइन मैप जरूर डाउनलोड करके फोन में पहले से सेव कर लें।

लाइव ट्रैकर -

live tracker

सबसे लास्ट में आता है लाइव ट्रैकर ऐप। यह ऐप आपको अपना रुट, रुकने की जगह, कौन-कौन सी जगहों के फोटो आपने क्लिक कर लिया है, जैसी जानकारियां मुहैया करवाता रहता है। पूरे ट्रिप के दौरान आप बस बेफिक्र होकर अपनी छुट्टियों को एंजॉय किजीए और बाकी सारी बातों की जिम्मेदारियां इन ऐप्स के भरोसे छोड़ दिजीए।

More News

    Read more about: tourism india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+