Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून का असली मजा लेना है तो आएं महाराष्ट्र के कर्जत

मानसून का असली मजा लेना है तो आएं महाराष्ट्र के कर्जत

कर्जत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in karjat maharashtra

मुबई के नजदीक स्थित कर्जत भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत मानसून डेस्टिनेशन है, जो अपने हरे-भरे परिदृश्य, नदियों और झरनों के लिए जाना जाता है। इस स्थल की सबसे खास बात यह है कि यहां आप साल के किसी भी महीने आकर एक आरामदायक अवकाश बीता सकते हैं। मुंबई-पुणे शहर से यह एक आदर्श वीकेंड गेटवे भी माना जाता है। रिमझिम बारिश के साथ यहां की पहाड़ी घाटियां बहुत हद तक सैलानियों को रोमांचित करने का काम करती हैं।

इसके अलावा यहां आसपास धार्मिक स्थल और मानव-निर्मित गुफाएं भी मौजूद हैं। एडवेंचर का आनंद लेने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां आप माउंटेन और हाइकिंग का अनुभव ले सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए महाराष्ट्र का यह गंतव्य आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

 कोठालीगढ़ का किला

कोठालीगढ़ का किला

PC-Elroy Serrao

एक आदर्श मानसून डेस्टिनेशन कर्जत भ्रमण की शुरूआत आप यहां के ऐतिहासिक कोठालीगढ़ किले से कर सकते हैं। कोठालीगढ़ कर्जत क्षेत्र का सबसे खास ट्रेकिंग प्वाइंट है। यह एक चोटिदार किला है जो आसपास के रोमांचक दृश्य पेश करने का काम करता है।

अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि यह प्राचीन किला 13वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। इस किले को लेकर स्थानीयों का कहना है कि यह मात्र किला नहीं है बल्कि यह किला एक लाइट हाउस की तरह भी काम करता है। अगर आप कर्जत आएं तो किले का भ्रमण जरूर करें।

उल्हास घाटी

उल्हास घाटी

PC-Shlokmane

ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के बाद आप यहां की प्रसिद्ध उल्हास घाटी की सैर का प्लान बना सकते हैं। उल्हास घाटी कर्जत क्षेत्र का सबसे खास पर्यटन स्थल है। यह घाटी अपने आकर्षक झरनों के लिए जानी जाती है। मानसून के दौरान यहां के खूबसूरत झरनो का दीदार अच्छी तरह किया जा सकता है।

इसके अलावा यह घाटी स्थल ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमियों से लेकर साहसिक एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

भोर घाट

भोर घाट

PC-Ramnath Bhat

उल्हास घाटी के अलावा आप यहां के भोर घाट का भी भ्रमण कर सकते हैं। यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रमियों के लिए यह घाट किसी खजाने के कम नहीं। इसके अलावा भोर घाट अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी काफी ज्यादा जाना जाता है।

माना जाता है कि प्राचीन काल में इस घाट का इस्तेमाल व्यापारिक मार्ग के तौर पर किया जाता था, जो कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने का काम किया करता था। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

कोंडाना की गुफा

कोंडाना की गुफा

PC-Rudolph.A.furtado

हरे-भरे प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के गुफा स्थलों की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। कोंडाना गुफा अपने रोमांचकारी अनुभव के लिए पर्यटकों के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह गुफा अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए काफी जानी जाती है।

माना जाता है कि इस गुफा का संबंध बौद्ध धर्म के अनुयायियों से रहा है। आज भी यहां खूबसूरत कलाकृतियां और बौद्ध स्तूप देखे जा सकते हैं। यह गुफा 16 बौद्ध स्तूपों का समूह है। एक अनोखे अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

एनडी स्टूडियो

एनडी स्टूडियो

PC- Anonymousbananas

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध एनडी स्टूडियो की सैर का आनंद ले सकते हैं। कर्जत क्षेत्र में यह स्थल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थानों में शामिल है। इस स्टूडियो को 2005 में बनाकर तैयार किया गया था।

यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, चूंकि से सिनेमा से संबंध रखता है तो यहां सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। बता दें कि इसी स्थान पर ऑस्कर विनिंग मूवी 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की शूटिंग हुई थी।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+