Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमाचल प्रदेश : गर्मियों में ठंड का एहसास चाहिए तो पहुंचे कुफरी

हिमाचल प्रदेश : गर्मियों में ठंड का एहसास चाहिए तो पहुंचे कुफरी

हिमाचल प्रदेश का कुफरी हिल स्टेशन । Things to do in kufri near shimla in Himachal Pradesh।

शिमला से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित कुफरी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। समुद्र तल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुफरी गर्मियों के दौरान अपने सुखद माहौल और सर्दियों के दौरान शीतकालीन रोमांचक खेलो के लिए प्रसिद्ध है। कुफरी शब्दी की उत्पत्ति स्थानीय भाषा के कुफ्र शब्द से हुी है जिसका शाब्दिक अर्थ है 'झील'।

आसपास के क्षेत्र में में सबसे ऊंचाई वाला यह पहाड़ी गंतव्य हिमालयी वन्य जीवन के लिए भी जाना जाता है जहां आप मोनाल सहित दुर्लभ एंटीलोप, फेलिन को आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के पहाड़ी ट्रेल्स के माध्यम से रोमांचक ट्रेकिंग का आनंद भी लिया जा सकता है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से कुफरी आपके लिए कितना खास है।

एक संक्षिप्त इतिहास

एक संक्षिप्त इतिहास

PC-Shahnoor Habib Munmun

कुफरी का इतिहास राज्य के राजधानी शहर शिमला से जुड़ा हुआ है, इसका पूरा क्षेत्र कभी नेपाल साम्राज्य के अंतर्गत आता था। लेकिन 1815 और 1816 के बीच एंग्लो-नेपाली युद्ध के बाद यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंप दिया गया। बाद में इसे ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा एक ग्रीष्मकालीन अवकाश स्थल के रूप में विकसित किया गया ।

आधिकारिक तौर पर शहर की खोज 1819 में अंग्रेजों द्वारा की गई जो वर्तमान में एक लोकप्रिय हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। सर्दियों के दौरान यहां सैलानी एडवेंचर गतिविधियों का आनंद उठाने और ग्रमियों के दौरान ताजगी भरे माहौल में आराम फरमना के लिए आते हैं।

कुफरी का मौसम

कुफरी का मौसम

PC-Shahnoor Habib Munmun

कुफरी में शिमला के समान संयमित(समशीतोष्ण) वातावरण का अनुभव किया जा सकता है। अप्रैल से जून तक के महीने थोड़े आर्द्र बने रहते हैं पर हल्की गर्मी का अनुभव किया जा सकता है। यहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं जाता। वर्ष के जुलाई और सितंबर के बीच अधिकतम वर्षा और तापमान में काफी गिरावट आ जाती है।

यहां सर्दियां अक्टूबर शुरू होती हैं और फरवरी के मध्य तक रहती हैं। सर्दियां के दौरान यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है और तापमान में भारी गिरवाट महसूस की जा सकती है।

जाने का सही समय

जाने का सही समय

PC- Anup Sadi

हिमालयी पहाड़ियों के मध्य बसे होने के कारण यहां का मौसम वर्षभर खुशनुमा बना रहता है, साल के किसी भी महीने कुफरी का दौरा किया जा सकता है। गर्मियों के दौरान यह खूबसूरत पर्यटन स्थल सैलानियों से भरा रहता है। गर्मी के राहत पाने के लिए यहां देश-विदेश के सैलानी भ्रमण के लिए आते हैं।

ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां मानसून आमतौर पर काफी सुखद होता है। सर्दियों के दौरान यहां बर्फ जम जाती है इस इस बीच एडवेंचर के शौकीन स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद उठाते हैं।

 रोमांचक गतिविधियां

रोमांचक गतिविधियां

PC- Dhruvpatel 01

शिमला से अलग कुफरी कम आबादी वाले पर्यटन शहर और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। सर्दियों के दौरान यह शहर स्कीइंग के लिए एक आदर्श गंतव्य बना जाता है। पर ऐसा नहीं है कि गर्मियों के दौरान यहां एडवेंचर गतिविधियों का आनंद नहीं लिया जा सकता।

गर्मियों में आप यहां लंबी पैदल यात्रा, ट्रेकिंग, नेचर फोटोग्राफी आदि एक्टिविटी का हिस्सा बन सकते हैं। हिमालयी वन्यजीव चिड़ियाघर, इंदिरा टूरिस्ट पार्क, चिनी बंगला, कुफरी फन वर्ल्ड, महासु पीक, हिमालयी नेचर पार्क आदि कुफरी के कुछ सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थल हैं।

 कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Anup Sadi

शिमला के निकट स्थित कुफरी हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है,जहां आप तीनों मार्गों से आसानी से पहुंच सकते हैं, यहां का नजदीकी हवाईअड्डा शिमला/चंडीगढ़/दिल्ली एयरपोर्ट है, रेल सेवा के लिए आप शिमला रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, शिमला और चंडीगढ़ से आपको नियमित बस सेवा मिल जाएगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+