Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » पर्यटकों का पसंदीदा स्पॉर्ट बन चुका है महाराष्ट्र का यह स्थल, जानिए क्यों

पर्यटकों का पसंदीदा स्पॉर्ट बन चुका है महाराष्ट्र का यह स्थल, जानिए क्यों

उत्तन-गोराई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । Places to visit in uttan-gorai maharashtra

मुंबई के नजदीक स्थित उत्तन-गोराई महाराष्ट्र के खास पर्यटन गंतव्य हैं, जो अपने आरामदायक अनुभवों के कारण सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा इन्हें खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉर्ट के रूप में विकसित किया गया है। ये स्थल हर तरह के आगंतुकों का स्वागत करते हैं।

हालांकि ये स्थल पर्यटकों की अनियंत्रित भीड़-भाड़ से अभी तक दूर है। अगर आप इस दौरान किसी एकांत स्थल की खोज में हैं, तो यहां आकर आप अपनी आंतरिक इच्छाओं को शांत कर सकते हैं। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से ये उत्तन-गोराई आपके लिए कितने खास है, जानिए यहां के मुख्य आकर्षणों के बारे में।

 पगोड़ा मंदिर

पगोड़ा मंदिर

PC- Urjaaworld007

महाराष्ट्र के ये स्थल आत्मिक-मानसिक शांति के लिए भी काफी ज्यादा जाने जाते हैं। यहां स्थित ग्लोबल विपस्साना पागोडा उन सभी लोगों का स्वागत करता है, जो ध्यान-अध्यात्म में विश्वास रखते हैं। यहां लोगों को इंद्रियों और श्वास पर नियंत्रण रखने संबंधी जरूरी बातें बताई जाती हैं। ये आध्यात्मिक क्रियाएं न सिर्फ ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं, बल्कि आतंरिक विवादों को भी दूर करती हैं।

विपस्साना जीवन जिने की कला है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होती आई है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

एस्सेल वर्ल्ड

एस्सेल वर्ल्ड

आध्यात्मिक अनुभव के अलावा अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो यहां उसकी भी व्यवस्था है। गोराई स्थित एस्सेल वर्ल्ड एक शानदर पार्क है जहां आप रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। खासकर गर्मियों के दौरान यह सैलानियों का सबसे प्रिय स्थल बन जाता है।

यह पार्क अपने वाटर किंगडम और अगल-अलग फन राइड्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। लगभग 64 एकड़ में फैला यह पार्क भारत के चुनिंदा सबसे खास वाटर पार्क में गिना जाता है। यहां हर उम्र के पर्यटक आनंद का अनुभव कर सकते हैं।

गोराई बीच

गोराई बीच

PC- Kishore.easwaran

यहां आकर अगर आप एकांत स्थल की तलाश में हैं तो गोराई बीच का भ्रमण कर सकते हैं। यह समुद्री तट अपने शांतिपूर्ण अनुभव के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां सुबह के वक्त आते हैं तो सूर्योदय के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं। इस दौरान मछुवारे समंदर के अनंत छोर की तहफ बढ़ जाते हैं।

यहां का स्वच्छ जल और स्वर्ण रेत सैलानियों को बहुत हद तक प्रभावित करने का काम करती है। शाम के दौरान यहां एक आरामदायक चहलकदमी का आनंद लिया जा सकता है। अगर आप एकांत स्थल पसंद करते हैं तो यहां आ सकते हैं।

एडवेंचर का आनंद

एडवेंचर का आनंद

अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो उत्तन आपकी इस इच्छा को जरूर पूरा करेगा। उत्तन अपने खूबसूरत कैंपिंग स्पॉट्स के लिए जाना जाता है। यहां के कैंपिंग स्पॉट्स खूबसूरत के साथ-साथ काफी ज्यादा आरामदायक भी हैं।

सूर्य की पहली स्वर्ण किरणें इस पूरे क्षेत्र को एक अद्भुत रूप प्रदान करती हैं। कैंपिंग के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। वीकेंड के लिए यह एक आदर्श स्थल है। अगर आप भी इस स्थल का अनुभव लेना चाहते हैं तो अपना बैग पैक करें और यहां के लिए प्रस्थान करें।

 पिकनिक स्पॉर्ट

पिकनिक स्पॉर्ट

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के सबसे शानदार केशव श्रुति पिकनिक स्पोर्ट का आ सकते हैं। यह एक निजी क्षेत्र है जहां आने के लिए प्रवेश शुल्क देना पड़ता है। यहां कई शानदार पिकनिक स्पॉर्ट मौजूद हैं, जहां आप अपने परिवार यहा दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

यहां एक कृत्रिम झील भी पर्यटकों को लिए मौजूद है, जो इस स्थान को खास बनाने का काम करती है। वीकेंड पर आप यहां का प्लान कर सकते हैं। ये थे उत्तन और गोराई के चुनिंदा खास स्थल जहां आप एक आरामदायक समय बिता सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+