Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट करें IRCTC का 'वंडरस अंडमान' टूर पैकेज

रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट करें IRCTC का 'वंडरस अंडमान' टूर पैकेज

भाई-बहनों के बीच नोकझोंक वाले रिश्ते में और भी मिठास घोलने का त्योहार रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। बहनों ने तो अभी से ही भाई के लिए राखी चुनने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन यह क्या...आप अभी तक यह Decide नहीं कर पाए हैं कि बहन को रक्षाबंधन पर क्या गिफ्ट दिया जाए!

Andaman irctc

ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, IRCTC ने आपकी इस समस्या का समाधान कर दिया है। इस साल रक्षाबंधन पर अपनी बहन को अंडमान का टूर पैकेज गिफ्ट में दिजीए। 6 दिनों का यह टूर सितंबर और अक्टूबर में IRCTC करवाएगी। अपनी और बहन की सुविधानुसार इन दोनों में से किसी टूर को आप बुक कर सकते हैं।

IRCTC के 'वंडरस अंडमान' टूर पैकेज का पूरा डिटेल :

6 दिनों का पूरा टूर

IRCTC का 'वंडरस अंडमान' टूर पैकेज 6 दिनों का होगा। IRCTC पर्यटकों को केंद्रशासित प्रदेश अंडमान तक विमान से लेकर जाएगी। 5 रात और 6 दिन का यह टूर सितंबर और अक्टूबर में दो बार करवाया जाएगा। यह टूर मुंबई से शुरू होगी जो वापस मुंबई में ही खत्म होगी। टूर के दौरान IRCTC एयरपोर्ट आने-जाने का खर्च, आसपास घुमाने का खर्च समेत खाने-पीने का खर्च भी उठाएगी। इस टूर की बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

IRCTC के 'वंडरस अंडमान' टूर पैकेज में अंडामान के पोर्ट ब्लेयर-नील आईलैंड-हैवलॉक को कवर किया जाएगा।टूर का विस्तृत प्रोग्राम इस प्रकार होगा :

Day 1. मुंबई से पोर्ट ब्लेयर की उड़ान। होटल में चेक-इन करने के बाद शाम को सेल्यूलर जेल में घूमाया जाएगा। वहां लाइट एंड साउंड शो दिखाने के बाद कॉरबाइन कोव बीच पर घूमाया जाएगा। इसके बाद रात को डिनर के बाद पोर्ट ब्लेयर में ही रात को रुकना होगा।

Day 2. ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। रॉस आईलैंड और नॉर्थ बे पर घूमाने के बाद लंच। इसके बाद नेवल मरीन म्यूजियम सामुद्रिका में घुमाने ले जाया जाएगा। डिनर के बाद पोर्ट ब्लेयर में ही रात को रुकना है।

Day 3. ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। हैवलॉक के लिए क्रुज लेना। हैवलॉक के होटल में चेकइन के बाद अगर आप एलिफेंट बीच पर वॉटर स्पोर्ट में भाग लेना चाहे तो जा सकते हैं। शाम को राधानगर बीच में घूमाने के बाद रात को हैवलॉक में ही रुकाया जाएगा।

Day 4. सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर कालापत्थर बीच पर घूमाने लाया जाएगा। फिर प्रीमियम क्रुज में बैठाकर नील आईलैंड ले जाया जाएगा। वहां होटल में चेकइन के बाद शाम को आसपास में घूमाया जाएगा, जिसमें नेचुरल ब्रिज और लक्ष्मणपुर बीच भी शामिल है। रात को डिनर के बाद नील आईलैंड पर रुकाया जाएगा।

Sea beach

Day 5. सुबह में भरतपुर बीच पर सनराइज एंजॉय करें। उसके बाद ब्रेकफास्ट और पोर्ट ब्लेयर के लिए क्रुज। शाम को पोर्ट ब्लेयर पहुंचकर शॉपिंग करें। रात को डिनर के बाद पोर्ट ब्लेयर में ही रुकवाया जाएगा।

Day 6. सुबह ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर एयरपोर्ट जाना होगा। वहां से मुंबई की फ्लाईट। मुंबई पहुंचने के बाद यह टूर समाप्त होगी।

IRCTC के टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • मुंबई-पोर्ट ब्लेयर-मुंबई का एयर टिकट।
  • सभी साइटसीइंग का खर्च।
  • पोर्ट ब्लेयर-नील आईलैंड-हैवलॉक आईलैंड-पोर्ट ब्लेयर के लग्जरी क्रुज का खर्च।
  • 3 स्टार श्रेणी का होटल।
  • 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।
  • सभी टिकट और बोट टिकट।
Havlock iceland

टूर की Date और किराया

IRCTC 'वंडरस अंडमान' टूर सितंबर और अक्टूबर में करवाया जाएगा। विमान से मुंबई से चेन्नई, चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई और चेन्नई से मुंबई लाया जाएगा।

पहली टूर 5 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक होगी।

1 व्यक्ति का किराया ₹69,300
2 व्यक्तियों का किराया ₹55,500
3 व्यक्तियों का किराया ₹55,000
बच्चों का किराया (5-11 साल, बिस्तर समेत) ₹50,200
बच्चों का किराया (5-11 साल, बिना बिस्तर) ₹46,500
बच्चों का किराया (2-4 साल, बिना बिस्तर) ₹36,700

IRCTC अंडमान की दूसरी टूर 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2023 तक करवाएगी।

1 व्यक्ति का किराया ₹77,000
2 व्यक्तियों का किराया ₹59,400
3 व्यक्तियों का किराया ₹57,700
बच्चों का किराया (5-11 साल, बिस्तर समेत) ₹50,400
बच्चों का किराया (5-11 साल, बिना बिस्तर) ₹46,800
बच्चों का किराया (2-4 साल, बिना बिस्तर) ₹37,000

बता दें, 2 साल से छोटे बच्चों का कुछ किराया बुकिंग के समय पर्यटकों को IRCTC के ऑफिस में जमा देना पड़ सकता है।

तो फिर, ज्यादा सोच-विचार ना करते हुए अपने भाई-बहनों के साथ IRCTC के 'वंडरस अंडमान' टूर पैकेज का लाभ उठाएं और इस टूर पर जाने वाले अपने भाई-बहनों के साथ नेटिवप्लैनेट का यह आर्टिकल जरूर शेयर करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+