Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना में लगी महात्मा गांधी की यह मूर्ति है विश्वविख्यात, जानिए क्या है इसकी खासियत?

पटना में लगी महात्मा गांधी की यह मूर्ति है विश्वविख्यात, जानिए क्या है इसकी खासियत?

बिहार से महात्मा गांधी का काफी गहरा रिश्ता रहा है। सिर्फ राजधानी पटना ही नहीं, महात्मा गांधी के नाम पर बिहार के कई शहरों में गांधी मैदान हैं। लेकिन पटना के गांधी मैदान की बात ही खास है।

Gandhi satue, patna

इस मैदान में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति सिर्फ बिहार या पटना ही नहीं दुनिया भर में विख्यात है। क्या खास है इस मूर्ति में और आखिर क्यों यह मूर्ति इतनी फेमस है?

चलिए आपको इसकी वजह बताते हैं :

महात्मा गांधी ने गांधी मैदान में ही की थी सर्वधर्म सभा

Gandhi statue

पटना का गांधी मैदान जिसे अंग्रेजों के जमाने में पटना लॉन भी कहा जाता था, वहां उस समय घुड़दौड़ भी आयोजित की जाती थी। जब भारत विभाजन हुआ तो देशभर में दंगे भड़क गये थे। तब मजबूर होकर महात्मा गांधी ने पटना के गांधी मैदान में सर्वधर्म सभा की थी। समय के साथ धीरे-धीरे पटना शहर के साथ ही गांधी मैदान का भी कायाकल्प हुआ और आज यह एक आधुनिक स्टेडियम का रूप ले चुका है।

इस मैदान में लगी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति

पहले महात्मा गांधी की दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति दिल्ली के संसद भवन में लगी थी। इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 16 फुट है। लेकिन फरवरी 2013 में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया।

mahatma gandhi staue

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस मूर्ति को तैयार करने में करीब 35 करोड़ रुपयों की लागत आयी थी। 72 फीट ऊंची यह प्रतिमा कांस्य यानी ब्रॉन्ज की बनी हुई है। इस मूर्ति को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पटना के ठीक सामने लगाया गया है। मूर्ति के आधार की ऊंचाई 24 फीट और मूर्ति 48 फीट ऊंची बतायी जाती है।

मूर्ति की खासियत

mahatma gandhi

पटना के गांधी मैदान के पश्चिम कोने पर लगी इस मूर्ति में महात्मा गांधी दो बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए खड़ी मुद्रा में है। इस मूर्ति में महात्मा गांधी से संबंधित कुछ वर्षों जैसे मार्च 1930 का दांडी मार्च, 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन, 1917 का चम्पारण आंदोलन और चरखा को बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है। इस मूर्ति को रामसुतर आर्ट प्रा. लि. का संचालन करने वाले अनील ने तैयार किया है। उनका कहना है कि मूर्ति में बापू का मुस्कुराता हुआ चेहरा अमीरी और गरीबी के बीच की खाई को पाटने और विश्व शांति का प्रतिक है।

कैसे पहुंचे पटना गांधी मैदान

gandhi statue

पटना में सड़कों का विकास काफी अच्छी तरह से हुआ है। पटना सभी प्रमुख और बड़े शहरों से सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से आपको पटना के गांधी मैदान तक पहुंचने के लिए किराए पर गाड़ी या फिर ऑटो आसानी से मिल जाएगी। अगर आप पटना जाते हैं तो आसपास की घुमने की जगहें जैसे गोलघर, पटना म्यूजियम, गुरुद्वारा पटना साहिब, बुद्ध स्मृति पार्क और गंगा का घाट जरूर घूमे।

FAQs
दुनिया में महात्मा गांधी की सबसे ऊंची मूर्ति कौन सी है?

दुनिया में महात्मा गांधी की सबसे ऊंची मूर्ति पटना के गांधी मैदान में है। यह मूर्ति आधार समेत करीब 72 फीट ऊंचा है। यह मूर्ति ब्रॉन्ज की बनी हुई है।

देशभर में महात्मा गांधी की कितनी मूर्तियां हैं?

देश भर में महात्मा गांधी की 70 से ज्यादा मूर्तियां हैं। उनमें पटना के गांधी मैदान में लगी ब्रॉन्ज की मूर्ति भी एक और प्रमुख है।

पटना के गांधी मैदान में मूर्ति कब लगी?

पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की ब्रॉन्ज की मूर्ति वर्ष 2013 में लगी। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने किया था। गांधी मैदान पटना का ऐतिहासिक मैदान है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: patna bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+