Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये है एशिया का सबसे छोटा और बेहद खूबसूरत हिलस्टेशन माथेरन

ये है एशिया का सबसे छोटा और बेहद खूबसूरत हिलस्टेशन माथेरन

मुंबई से माथेरन के अलग-अलग रूटों के बारे में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित खूबसूरत हिल स्‍टेशन है माथेरन जोकि शहर के प्रदूषण और भीड़ से काफी दूर है। सालभर माथेरन का मौसम सुहावना रहता है। मॉनसून के दौरान तो इस जगह की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।

माथेरन को एशिया का सबसे छोटा हिल स्‍टेशन कहा जाता है और यहां की छोटी सड़कों पर कोई मोटर वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इस वजह से ये खूबसूरत हिल स्‍टेशन प्रदूषणमुक्‍त है। खूबसूरत नज़ारों और लंबे ट्रैक्‍स के अलावा इस जगह पर पर्यटकों के लिए और भी बहुत कुछ है।

 मुंबई से माथेरन कैसे पहुंचे और यहां आने का सही समय

मुंबई से माथेरन कैसे पहुंचे और यहां आने का सही समय

वायु मार्ग : यहां से 44 किमी दूर स्थित छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है।

देश के सभी प्रमुख शहरों जैसे दिल्‍ली, चेन्‍नई और बैंगलोर आदि से ये एयरपोर्ट जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग : प्रमुख रेलवे स्‍टेशन करजत स्‍टेशन है जोकि देश के प्रमुख राज्‍यों और शहरों से जुड़ा हुआ है। इस स्‍टेशन से 18 किमी दूर माथेरन के लिए टैक्‍सी मिल जाएगी।

सड़क मार्ग : माथेरन पहुंचने का सबसे सही साधन सड़क मार्ग है। इस शहर की सड़क व्‍यवस्‍था काफी दुरुस्‍त है और माथेरन के लिए प्रमुख शहरों से नियमित बसें चलती हैं।

शुरुआती बिंदु : मुंबई

गंतव्य: माथेरन

माथेरन की यात्रा का सबसे अच्छा समय : सालभर में कभी भी माथेरन आ सकते हैं।PC:Youema

मुंबई से माथेरन की दूरी

मुंबई से माथेरन की दूरी

रूट मैप :

मुंबई से माथेरन की दूरी लगभग 81 किमी है। माथेरन के लिए तीन रूट इस प्रकार हैं :

रूट 1 : मुंबई - नवी मुंबई - चौक - कर्जत - मुंबई-पुणे हाइवे के माध्यम से माथेरन

रूट 2 : मुंबई - मुलुंड पूर्व - अंबरनाथ - बदलापुर - नेरल - बदलापुर-कटई रोड़ के माध्यम से माथेरन

रूट 3 : मुंबई - मुलुंड पूर्व - ठाणे - कल्याण - अम्बरनाथ - बदलापुर - नेरल - मुंबई-आगरा राजमार्ग के माध्यम से माथेरन

ड्राइविंग निर्देश

ड्राइविंग निर्देश

पहले रूट से जाने पर मुंबई-पुणे हाइवे के माध्यम से माथेरन तक पहुंचने में 2 घंटे का समय लगेगा। यह मार्ग आपको नवी मुंबई, कर्जत आदि जैसे प्रसिद्ध शहरों से ले जाएगा।

80.3 किमी लंबे इस रूट की सड़कें काफी अच्‍छी हैं इसलिए आपका ये सफर जल्‍दी तय हो जाएगा।

दूसरे रूट से जाने पर 79.8 किमी के मुंबई से माथेरन के सफर में 2.5 घंटे का समय लगेगा। इसमें बदलापुर-कटाई रोड़ से होकर गुज़रेंगें।

अगर आप तीसरे रूट से जाते हैं तो इसमें मुंबई से माथेरन के सफर में 85.2 किमी की दूरी मुंबई-आगरा हाईवे से पहुंचने में 3 घंटे लगेंगें।

PC: Maverickspointyhat

नवी मुंबई में कहा रूकें

नवी मुंबई में कहा रूकें

मुंबई से सुबह जल्‍दी निकलें ताकि मुंबई के ट्रैफिक से बच सकें। हाईवे पर नाश्‍ते के लिए कई रेस्‍टोरेंट मिल जाएंगें। सफर में महाराष्‍ट्र की लोकप्रिय डिश वड़ा पाव, मसाला पाव और पोहा आ‍दि खा सकते हैं।

मुंबई शहर की नियोजित सिटी है नवी मुंबई जो कि दो भागों दक्षिण नवी मुंबई और उत्तरी नवी मुंबई में बंटा हुआ है।

PC: Anurupa Chowdhury

नवी मुंबई में क्‍या देखें

नवी मुंबई में क्‍या देखें

मुंबई से 22 किमी दूर स्थित नवी मुंबई एक मे‍ट्रोपोलिटन शहर है। पाम बीच मार्ग से ड्राइव करते हुए आपको सड़क के किनारे कई समुद्रतट और सुंदर नज़ारे दिखाई देंगें। खारगढ़ में पंडावकड़ा झरना और महापे में पार्सिक पर्वत पर ट्रैकिंग की जा सकती हैं। वंडर्स पार्क में सैर का मज़ा भी ले सकते हैं।PC: gentlesound

गंतव्‍य : माथेरन

गंतव्‍य : माथेरन

अन्‍य हिल स्‍टेशनों की तरह माथेरन में बहुत ज्‍यादा दर्शनीय स्‍थल नहीं है। यहां काफी कम जगहें हैं जहां पर्यटक घूम सकते हैं। इनमें से एलेक्‍जेंडर प्‍वाइंट है जहां से आसपास के इलाके और बोरगांव का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।

माथेरन की रेतीली सड़कों पर किनारों पर घने लंबे पेड़ हैं। माथेरन में ट्रैकिंग का मज़ा भी लिया जा सकता है। माथेरन का अन्‍य प्रमुख आकर्षण प्रबल किला है जिसे मुगलों ने छत्रपति शिवाजी ने हथिया लिए। प्रबल पर्वत की समतल चोटी पर्वत अब नष्‍ट हो चुका है।

PC:I.mhr

अन्‍य जगहें

अन्‍य जगहें

शरलोट झील को स्‍थानीय लोग शैरलोटे झील के नाम से भी बुलाते हैं। इस क्षेत्र की खूबसूरत जगहों में से एक ये भी है।

झील के दाईं ओर प्राचीन पिसरनाथ मंदिर है और इसके बाईं ओर लुईसा प्‍वाइंट और ईको प्‍वाइंट नामक पिकनिक स्‍पॉट भी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+