Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बॉलीवुड स्टार्स का नया बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन

बॉलीवुड स्टार्स का नया बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन

मुंबई से अलीबाग के पास स्थित रेवदांदा के अलग-अलग रूटों के बारे में पढ़ें।

By Lekhaka

अलीबाग के दूरवर्ती तटों में से एक है रेवदांदा तट जोकि रेवदांदा गांव में स्थित है। इस तट पर अन्‍य समुद्री तटों की तरह क्रीमी रेत नहीं है बल्कि इस तट पर काले रंग की रेत पाई जाती है जोकि काफी दुर्लभ मानी जाती है।

रेवदांदा तट उन जगहों में से एक है जहां समय बिताने में आपको मज़ा आएगा और यहां आकर शहर की भागदौड़ से दूर आपका सारा तनाव और चिंताएं दूर हो जाएंगीं।

कैसे पहुंचे: रेवदांदा
शुरुआती बिंदु : मुंबई
गंतव्‍य : रेवदांदा

कैसे आयें

कैसे आयें

रेल मार्ग : देश के प्रमुख शहरों और राज्‍यों से जुड़ा पेन स्‍टेशन निकटतम रेलवे स्‍टेशन है। इस स्‍टेशन से रेवदांदा के लिए टैक्‍सी ली जा सकती है जोकि 30 किमी दूर है।

सड़क मार्ग : रेवदांदा जाने का सही साधन सड़क मार्ग है। ये शहर सड़क मार्ग द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और रेवदांदा के लिए प्रमुख शहरों से नियमित बसें चलती हैं।

मुंबई से रेवदांदा की दूरी

मुंबई से रेवदांदा की दूरी

मुंबई से रेवदांदा की दूरी 105 किमी है। मुंबई से रेवदांदा जाने के लिए तीन रूट ले सकते हैं जो इस प्रकार हैं :

रूट 1 : मुंबई - नवी मुम्बई - वहाल - खरपाडा - पेन - पोयनाद - अलीबाग - एनएच 166 ए से रेवदांदा

रूट 2 : मुंबई - नवी मुंबई - पनवेल - करनाला - पेन - पोयनाद - अलीबाग - एनएच 66 के माध्यम से रेवदांदा

पहले रूट से जाने पर एनएच 166 ए से रेवदांदा पहुंचने में 3 घंटे 16 मिनट का समय लगेगा। इस रूट पर आपको नवी मुंबई, पेन आद‍ि जैसे शहर देखने को मिलेंगें।

इस रूट की सड़क व्‍यवस्‍था दुरस्‍त है जिससे आप जल्‍दी रेवदांदा पहुंच जाएंगें।

दूसरे रूट से जाने पर 109 किमी की दूरी तय करने में एनएच 66 से मुंबई से रेवदांदा पहुंचने में आपको 3.5 घंटे का समय लगेगा।

अलीबाग में कहां रूकें

अलीबाग में कहां रूकें

ट्रैफिक से बचने के लिए सुबह मुंबई से जल्‍दी निकलें। हाईवे पर आपको नाश्‍ते के लिए कई विकल्‍प मिल जाएंगें।

रास्‍ते में ब्रेक के लिए अलीबाग में रूक सकते हैं। अलीबाग में कई तट, आईलैंड और ऐतिहासिक जगहें हैं जहां आप घूम सकते हैं। अलीबाग तट, कोलाबा किला और सोमेश्‍वर मंदिर आदि देख सकते हैं।

अलीबाग की रेत काले रंग की है और इसका टेक्‍सचर सख्‍त है। भगवान शिव का प्राचीन मंदिर सोमेश्‍वर भी दर्शनीय है जो कि अपनी उत्‍कृष्‍ट शिल्‍पकला के लिए प्रसिद्ध है।

गंतव्‍य : रेवदांदा तट

गंतव्‍य : रेवदांदा तट

यह पूर्वी तट पर नारियल के पेड़ की एक हरे रंग की दीवार के साथ रेवदांदा बंदरगाह से शुरू होने वाले 5 किमी से अधिक साफ समुद्र तट का एक लंबा सफर है।

रेवदांदा के छोटे से गांव में दत्ता मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 750 सीढियां चढ़नी पड़ेंगीं। इस पहाड़ी पर पहुंचने के बाद पूरे रेवंदादा गांव का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है। यहां से आप पक्षियों को चहचहाते भी देख सकते हैं।

यहां का अन्‍य मुख्‍य आकर्षण कोरलाई किला है। छोटे से पर्वत पर बसे इस किले को पुर्तगालियों द्वारा रेवदांदा बंदरगाह की सुरक्षा के लिए बनवाया गया था। मुंबई बंदरगाह के आने वाले जहाजों के मार्गदर्शन के लिए पश्चिमी ढलान पर एक नया लाइटहाउस बनाया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+