Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जब तक महंगा रहेगा टमाटर-शिमला मिर्च, जानिए तब तक क्यों करना चाहिए स्ट्रीट फूड से परहेज

जब तक महंगा रहेगा टमाटर-शिमला मिर्च, जानिए तब तक क्यों करना चाहिए स्ट्रीट फूड से परहेज

पहले टमाटर और अदरक ने अपने भाव बढ़ाए और उनके बाद अब धीरे-धीरे लगभग सभी हरी सब्जियों ने तो मानो मोर्चा ही खोल दिया है। सभी दाम के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई सब्जियों की बढ़ी कीमतों को लेकर हैरान-परेशान हैं।

Tomato

सब्जियों के महंगा होने का असर होटल व रेस्तरां के खाने के रेट पर भी पड़ेगा। लेकिन सब्जियों की बढ़ी कीमतों का बुरा असर सिर्फ आपके जेब ही नहीं स्वास्थ्य पर भी कहीं ना पड़ जाए। इससे सावधान रहने की बहुत जरूरत है। चलिए आपको बताते हैं कि महंगी सब्जियों का असर आपके स्वास्थ्य पर कैसे पड़ता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

कई होटलों ने बंद कर दिया टमाटर परोसना

Tomato

टमाटर एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाने के बाद अपना भाव कम करने के मूड में बिल्कुल नजर नहीं आ रही है। पिछले काफी दिनों से टमाटर ₹150 किलो की दर से बाजार में बिक रही है। इस वजह से बड़े-बड़े कुछ फूड चेन और रेस्तरां ने टमाटर को अपने मेन्यू से तब तक के लिए दूर ही रखने का फैसला लिया है, जब तक टमाटर के भाव में गिरावट नहीं आती है। खास तौर पर बर्गर और सलाद से टमाटर गायब ही नजर आ रही है।

अगर टमाटर के बिना आप सलाद को अधुरा मानते हैं, तो हो सकता है कि रेस्तरां आपसे सलाद का ज्यादा रेट ले। इसलिए सलाद ऑर्डर करते समय इन बातों का खास ध्यान जरूर रखें।

सस्ता खाने के लिए Unhygienic जगहों पर ना जाएं

सब्जियां भले ही कितनी भी महंगी क्यों ना हो जाए लेकिन बड़े-बड़े रेस्तरां कभी भी Hygiene से कोई समझौता नहीं करेंगे। अगर सब्जियों के दाम रेस्तरां के बजट को बिगाड़ रहे होंगे तो वे उन सब्जियों को अपने मेन्यू से हटाकर दूसरे विकल्प जोड़ेंगे। इसकी जगह अगर आप अपना फेवरेट खाना खाने के लिए किसी Hygienic रेस्तरां के बजाए छोटे होटल या ढाबा को चुनते हैं तो हो सकता है कि यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ जाए।

local dhaba

फिर डॉक्टर और अस्पताल का चक्कर काटते हुए आपको दोगुना खर्च करना भी पड़ सकता है।

  • सब्जियां महंगी होने पर स्ट्रीट फूड वाले अक्सर क्वालिटी से समझौता कर लेते हैं।
  • वे बाजार से उन्हीं सब्जियों को खरीदते हैं जो सबके खरीदने के बाद बची रह गयी हैं।
  • इस वजह से स्ट्रीट फूड वाले सड़ी हुई सब्जियां खरीदने से भी परहेज नहीं करते हैं।
  • ज्यादा मसालों में पकायी गयी सब्जियों को खाकर आप समझ भी नहीं पाएंगे कि ये सब्जियां ताजी नहीं बल्कि सड़ी और खराब हो चुकी हैं।
  • इसलिए जब तक सब्जियां थोड़ी सस्ती या अपने पुराने दाम पर वापस नहीं लौट आती हैं तब तक स्ट्रीट फूड से बचकर रहने में ही समझदारी है।

खाने में इन्हें करें शामिल

जब तक सब्जियां सस्ती नहीं होती तब तक कहीं भी बाहर जाने पर अपने खाने में पनीर, दाल से बने व्यंजन, भरवा पराठे, बेसन से बनी चीजों को शामिल करें। इसके साथ ही होटल में मिलने वाले कॉम्प्लीमेंट्री नाश्ते को भी मिस मत करें। यहां आपको फ्री में अच्छी क्वालिटी का खाना मिलेगा साथ ही खाने को पूरी तरह से Hygienic तरीके से भी पकाया गया होगा। खाने में अंडा भी शामिल कर सकते हैं।

Chicken Salad

अगर आप सलाद के शौकिन हैं तो बाजार में कई तरह के सलाद उपलब्ध हैं, जिसमें कई तरह के सॉस, अंकुरीत मुंग, चना, सलाद के पत्तों और कई बार चिकेन व अंडा मिलाकर इन्हें काफी स्वादिष्ट बनाया जाता है। इन्हें खाकर आपका पेट भी भरेगा और आपके लिए ये खाना हेल्दी भी होगा।

More News

    Read more about: tourism travel india food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+