Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक के पांच सबसे लोकप्रिय पक्षी अभयारण्य, जानिए खासियतें

कर्नाटक के पांच सबसे लोकप्रिय पक्षी अभयारण्य, जानिए खासियतें

दांदेली, श्रीरंगपट्टनम, बांकापुरा , रामनगर और मुंडगोड ये कर्नाटक के चुनिंदा वो खास स्थल हैं, जहां आप पक्षी विहार का रोमांचक आनंद ले जी भरकर ले सकते हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह राज्य विश्व भर में अपने प्राकृतिक आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है। वन जीवन और विभिन्न वनस्पतियों के साथ कर्नाटक एक आदर्श जैव विविधता को प्रदर्शित करता है, जिसके जीते जागते सबूत यहां के वन्यजीव अभयारण्य हैं, जो आम जीवों के साथ-साथ जानवरों की कई लुप्त प्राय प्रजातियों का घर माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार यहां का 38,720 वर्ग कि.मी का क्षेत्र घने जंगलों से भरा हुआ है। जहां आप बंगाल टाइगर से लेकर इंडियन रोलर जैसे खूबसूरत पक्षियों को भी देख सकते हैं।

अगर आप असल रोमांच का शौक रखते हैं, तो आपको यहां के अभयारण्यों की सैर जरूर करनी चाहिए। वैसे कर्नाटक में जंगली जीवों के अलावा रंग-बिरंगे स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को देखने का भी बड़ा विकल्प मौजूद है। इस लेख में आज हमारे साथ जानिए राज्य के उन खास स्थलों के बारे में जहां आप पक्षी विहार का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं।

दांदेली

दांदेली

कर्नाटक स्थित दांदेली उन चुनिंदा स्थलों में गिना जाता है, जहां एडवेंचर के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ का रोमांच भी जी भर कर लिया जा सकता है। यहां की काली नदी अपने वाटर राफ्टिंग के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। नदी के आसपास ट्रेकिंग और हाइकिंग के भी विकल्प मौजूद हैं। लेकिन इन सब के अलावा दांदेली वन्यजीव अभयारण्य इस स्थल को खास पहचान देने का काम करता है। कई वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला यह आरक्षित वन कई जंगली जीवों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है, जिनमें बाघ, हाथी, हिरण, तेंदुआ, चीता आदि शामिल हैं।

जंगली जीवों के अलग दांदेली वन्यजीव अभयारण्य 200 से ज्याद स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का घर भी है। पक्षी विहार के लिए यह एक उपयुक्त स्थत है, जहां आप रंग-बिरंगे पक्षियों को अपनी दैनिक क्रियाएं करते देख सकते हैं। दूरबीन के सहारे इन्हें काफी करीब से देखा जा सकता है। यहां के पक्षियों में ग्रेट हॉर्नबिल और मालाबार पाइड हॉर्नबिल काफी प्रसिद्ध हैं।

श्रीरंगपट्टनम

श्रीरंगपट्टनम

दांदेली के अलावा आप पक्षी विहार के लिए कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम की सैर का प्लान बना सकते हैं। श्रीरंगपट्टनम राज्य का एक महत्वपूर्ण नगर है, जो सांस्कृति और ऐतिहासिक दृष्टि के अलावा प्राकृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। रंग बिरंगे स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए आप यहां के लोकप्रिय पर्यनट स्थल रंगाथिटटु पक्षी विहार में प्रवेश कर सकते हैं। यह बर्ड सेंचुरी मुख्य स्थल श्रीरंगपट्टनम से मात्र 5 कि.मी के फासले पर स्थित है। आप यहां कई तरह के खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं, जिनमें पेंटेड स्ट्रोक, हेरन, स्ट्रोक बिल्ड किंगफिशर, कॉमन स्पूनबिल, पेलिकन आदि शामिल हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

बांकापुरा

बांकापुरा

कर्नाटक के पक्षी विहार स्थलों की श्रृंखला में आप बांकपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। बांकापुर, राज्य के हावेरी जिले के अंतर्गत एक खूबसूरत स्थल है, जो आकर्षक मंदिरों और प्राचीन धरोहरों के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इन सब के अलावा यह नगर अपने बांकापुर मोर अभयारण्य के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए संरक्षित यह सेंचुरी यहां के बांकापुर किले के अंदर मौजूद है, जहां आप हजारों की संख्या में मोर और मोरनी को देख सकते हैं। नर-मादा मोर के अलावा आप यहां ग्रे हॉर्नबिल, बी-ईटर, किंगफिशर, वुडपैकर आदि पक्षियों को देखना का मौका प्राप्त कर सकते हैं।

रामनगर

रामनगर

पक्षी विहार का आनंद लेने के लिए आप कर्नाटक के रामनगर की ओर रूख कर सकते हैं। बंगलोर के नजदीक यह एक शानदार पर्यटन गंतव्य है। चूंकि यहां भारी मात्रा में रेशम का उत्पादन किया जाता है इसलिए इसे रेशम नगरी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यह स्थल एंडवेंचर के शौकीनों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन अगर आप यहां पक्षी विहार का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां के रामनगर गिद्ध अभयारण्य की सैर कर सकते हैं।

यह एक अनोखा अभयारण्य जो गिद्धों की एक बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है। आप यहां गिद्धों की की प्रजातियों को देख सकते हैं, जिनमें लांग बिल्ड, इजिप्शियन आदि शामिल हैं।

मुंडगोड

मुंडगोड


उपरोक्त स्थलों के अलावा आप रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने के लिए उत्तर कन्नड जिले के मुंडगोड नगर की सैर कर सकते हैं। यह एक शानदर स्थल है, जहां आप दोस्तों या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। पक्षी विहार के लिए आप मुंडगोड स्थित अत्तिवेरी पक्षी अभयारण्य का प्लान बना सकते हैं,जो यहां के मुख्य आकर्षण में गिनी जाती है।

आप यहां कई खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं, जिनमें इंडियन ग्रे हॉर्नबिल, यूरेशियन स्पूनबिल, सफेद गले वाला किंगफिशर आदि शामिल हैं। दूरबीन की मदद से आप इन खूबसूरत पक्षियों को काफी करीब से देख सकते हैं। आप यहां स्थानीय के साथ-साथ प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+