Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन देशों के लिए भारत से मिलती है सबसे सस्ती अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, यहां दी गई है लिस्ट...

इन देशों के लिए भारत से मिलती है सबसे सस्ती अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, यहां दी गई है लिस्ट...

ट्रेवल क्या है? इसका सीधा सा उत्तर है- घूमना, नए-नए जगहों को देखना, उनकी संस्कृतियों व परम्पराओं से अवगत होना। ऐसे में हम लोग नए-नए देशों में जाते हैं और वहां घूमते हैं लेकिन कैसे? इस सवाल का भी सीधा सा जवाब है पैसा...। जब पर्यटकों के पास पैसा नहीं होगा तो वो कैसे वहां जाएगा? ऐसे में हम आपके लिए उन देशों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप कम पैसों में जाकर घूम सकते हैं और वहां की खूबसूरती को देख सकते हैं।

Delhi, दिल्ली

मालदीव

मालदीव उन जगहों में से एक है, जहां सबसे ज्यादा सेलिब्रिटीज जाना पसंद करते हैं। यह एक द्वीपों का समूह है, जहां के समुद्री नजारें किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है। मालदीव में समुद्री जीवन और रेतीले समुद्री तटों के बीच का तालमेल देखने के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं। यहां आप जा सकते हैं और काफी कम पैसे में ही घूम सकते हैं।

फ्लाइट टिकट - 7000 रुपया

मलेशिया

मलेशिया अपनी संस्कृति के लिए जानी जाती है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र भी है। यहां की संस्कृति को मेल्टिंग पोट ऑफ कल्चर कहा जाता है, जिसे आसान शब्दों में पिघलने वाला बर्तन भी कहा जाता है। इसका कारण है कि यहां आने वाले पर्यटक, जो सभी देशों से आते हैं। यहां वन्यजीव अभयारण्य से लेकर समुद्री तट, नाइटलाइफ से लेकर शहरों की सुंदरता सब कुछ देखने को मिलती है।

फ्लाइट टिकट - 10000 रुपया

Flights

थाईलैंड

थाईलैंड दुनिया के उन देशों में आता है, जहां दुनियाभर के सबसे अधिक पर्यटक घूमने आते हैं। इसे लैंड ऑफ स्माइल कहा जाता है। ये एक ऐसा देश हैं, जहां आप फैमिली, फ्रेंड या पार्टनर किसी के साथ भी जा सकते हैं। यहां आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़, समुद्र तट और वन्यजीव अभयारण्य सब कुछ देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां एक और खास है और वो है यहां का स्ट्रीट फूड।

फ्लाइट टिकट - 10000 रुपया

सऊदी अरब

सऊदी अरब को लोग उसके कड़े कानून के लिए जानते हैं। इसके अलावा, सऊदी अरब रोमांच से भरा देश हैं। जहां की ऊंट की सवारी के लिए अलग-अलग देशों से लोग आते हैं। यहां की ऊंची-ऊंची इमारतें और यहां के दर्शनीय स्थल बेहद खास है। जहां आप अपने फ्रेंड्स या पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां जाने के लिए फ्लाइट की टिकटें भी काफी सस्ती है।

फ्लाइट टिकट - 10000 रुपया

श्रीलंका

श्रीलंका, अपने राजा रावण के लिए जाना जाता है, जो प्राचीन खंडहरों व धार्मिक अवशेषों का एक खुला म्यूजियम है। यहां के समुद्री नजारें और एडवेंचर भरी लाइफ बेहतरीन है, जो नए कपल्स के लिए भी खास है। श्रीलंका, ट्रेकिंग के लिए बेहद खास माना जाता है, यहां कई स्थान ऐसे है जहां जाकर ट्रेकिंग की जा सकती है। इसके अलावा, इतिहास प्रेमियों के लिए भी यह देश बेहद खास है।

फ्लाइट टिकट - 10000 रुपया

More News

    Read more about: delhi दिल्ली
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+