Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर प्रकृति से है प्यार, तो निकल पड़ो पूर्वोतर भारत की सैर पर

अगर प्रकृति से है प्यार, तो निकल पड़ो पूर्वोतर भारत की सैर पर

भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तो आइये आज के लेख में जानते हैं पूर्वोत्तर भारत के कुछ बेहद ही हरे भरे राज्यों के बारे में जो भारत में कुछ प्राकृतिक चमत्क

अगर भारत में रेतीला रेगिस्तान है, तोआप यहां जैव विवधतायों से भरपूर हरे भरे पहाड़, घने जंगल और समृद्ध वनस्पति से परिपूर्ण जगहों को भी निहारे सकते हैं।

अगर भारत में हरे भरे राज्यों या फिर जगह की बात की जाये तो दिमाग में सबसे पहला नाम आता है पूर्वोत्तर भारत का। भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तो आइये आज के लेख में जानते हैं पूर्वोत्तर भारत के कुछ बेहद ही हरे भरे राज्यों के बारे में जो भारत में कुछ प्राकृतिक चमत्कारों के पोषण के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश

अस्सी प्रतिशत जंगल से घिरा अरुणाचल प्रदेश आज भी पर्यटकों के बीच अत्यधिक प्रसिद्ध नहीं है। पूर्वोत्तर भारत के हरे भरे राज्यों मे से एक अरुणाचल प्रदेश के इतिहास पर नजर डाली जाये तो,कहा जाता है कि, यह जगह पौराणिक काल से है है, इसका उल्लेख महाभारत और पुराणों में मिलता है। इसके अलावा यह खूबसूरत जगहों कई मठों और ऐतिहासिक इमारतों का घर है।

वर्तमान में यह जगह कई हरी-भरी घाटियों, फार्म्स के लिए जानी जाती है, जो प्रकृति प्रेमी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश भारत के अन्य राज्यों से इसीलिए भी अलग है, क्यों कि आप यहां असीम खूबसूरती के साथ साफ़ वाताववरण को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

मिजोरम

मिजोरम

भारत के हरे-भरे राज्यों की बात करें और उसमे मिजोरम का नाम ना शामिल किया जाये ये तो मुमकिन ही नहीं है। 85% प्रतिशत जंगल से घिरा हुआ मिजोरम कई आदिवासी जनजातियों का घर है। साथ ही यह मिजो की भूमि के नाम से जानी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, मिजोरम साक्षरता के मामले में भी सबसे आगे है।

मिजोरम जंगल, सुंदर घाटियां, समृद्ध मैदान और रोलिंग पहाड़ियों से समर्द्ध है। एक बार जब इस राज्य की में प्रवेश करते हैं , तो आप खुद को प्रकृति के करीब ही पाएंगे।

मेघालय

मेघालय

बादलों का घर मेघालय पूर्ण रूप से वनस्पति और हरियाली से समृद्ध है।

जंगलों के अलावा मेघालय कई और अन्य चीजों का घर है जैसे उंचे उंचे पहाड़, जो पूरे साल धुंध और कोहरे से ढका रहता है और साथ ही यहां खूबसूरत लुभावने परिदृश्य देखे जा सकते हैं, जो पूरे साल पानी में भीगे रहते हैं।

यदि आप इस तरह के विपुल मैदानों और पहाड़ियों की सुंदरता को देखने की इच्छा रखते हैं, तो मेघालय आपके लिए आदर्श गंतव्य है। आप कई गुफाओं की खोज भी कर सकते हैं जो यहां स्थित हैं।

मणिपुर

मणिपुर

पूर्वोत्तर भारत का एक और खूबसूरत राज्य मणिपुर पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। गहरी घाटी, हरे भरे पहाड़, घने जंगल और झीलों से परिपूर्ण यह राज्य 75% प्रतिशत जंगल से घिरा है।

पर्यटक मणिपुर में कई खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देख सकते हैं जैसे मणिपुर पहाड़ी, डज़ुकौ घाटी और लोकताक झील आदि। ये सभी महत्वपूर्ण स्थान राज्य की उत्थान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गोवा

गोवा

वाइल्डलाइफ सेंचुरीज,झरने और घने जंगलों से समर्ध ,गोवा बहुत ज्यादा व्यावसायिक होने के बावजूद भारत को हरे भरे राज्यों में से एक है। तो इस बार गोवा में सिर्फ बीक ही ना घूमे बल्कि यहां की प्राकृतिक सुन्दरता को भी निहारें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+