Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या आप पुणे के निकटवर्ती इन हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं ?

क्या आप पुणे के निकटवर्ती इन हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं ?

पुणे के निकटवर्ती हिल स्टेशन । top 5 hill stations near pune

मुंबई से 148 कि.मी की दूरी पर स्थित पुणे महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध और विकसित शहरों में गिना जाता है। यह राज्य का दूसरा बड़ा शहर है, जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। समय के साथ-साथ पुणे एक बड़ा औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र बनते जा रहा है, यही वजह है कि यहां युवा आबादी बढ़ने पर है। पुणे को पूर्व का ऑक्सफॉर्ड भी कहा जाता है।

पर्यटन के लिहाज से यहां कई खास स्थल मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। आप यहां कई शानदार ऐतिहासिक स्थल, सांस्कृतिक केंद्र और प्राकृतिक आकर्षणों को देख सकते हैं।

इस लेख में हमारे साथ जानिए पुणे के निकटवर्ती चुनिंदा खास हिल स्टेशन के बारे में, जहां का प्लान आप किसी भी समय बना सकते हैं। जानिए ये हिल स्टेशन आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

लवासा

लवासा

PC- Trusharm512

दूरी - 57 कि.मी

आप पुणे से 57 कि.मी की दूरी पर स्थित लवासा भ्रमण का प्लान बना सकते हैं। लवासा पुणे के निकट एक योजनाबद्ध पहाड़ी शहर है। पर्यटन के लिए यह हिल स्टेशन काफी ज्यादा मायने रखता है। आपको यहां शानदार होटल, हिसॉर्सट, शॉपिंग मॉल्स आदि आसानी से दिख जाएंगे। अपनी आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ यह पर्वतीय शहर सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित और मनोरंजित करने का काम करता है।

लवासा महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है, जहां आप एक शानदार अवकाश अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिता सकते हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

पंचगनी

पंचगनी

PC- Akhilesh Dasgupta

दूरी - 101 कि.मी

लवासा के अलावा पुणे से 101 कि.मी की दूरी पर स्थित पंचगनी हिल स्टेशन की सैर का प्लान बना सकते हैं। समुद्र तल से 1,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पंचगनी, महाबलेश्वर के निकट एक खूबसूरत पर्वतीय गंतव्य है। इस स्थल की खोज का श्रेय अंग्रेजों को जाता है, जो इसका इस्तेमाल एक ग्रीष्मकालीन निवास स्थान के रूप किया करते थे।

यह हिल स्टेशन सह्याद्री पर्वतीय श्रृंखला के मध्य स्थित है। यहां के मनमोहक वातावरण और शानदार दृश्यों का आनंद लेने के लिए यहां साल भर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

माथेरान

माथेरान

PC- Udaykumar PR

दूरी - 119 कि.मी

आप पुणे से 119 कि.मी की दूरी का सफर तय कर माथेरान की सैर के लिए आ सकते हैं। यह पर्वतीय गंतव्य अपने कुदरती आकर्षणों और रिफ्रेशिंग माहौल के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यहां देश-विदेश के पर्यटक भ्रमण के लिए आते है। समुद्र तल से 2625 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माथेरान पश्चिमी घाट के सबसे खूबसूरत हिस्से में शामिल है।

यह एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल मुक्त पहाड़ी स्टेशन है। यहां का सूर्योदय और सूयॉस्त देखने लायक होता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं।

लोनावला

लोनावला

PC- Arjun Singh Kulkarni

दूरी - 66 कि.मी

आप पुणे से 66 कि.मी की दूरी का सफर तय कर महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक लोनावला आ सकते हैं। लोनावाला पुणे और मुंबई के सबसे निकटवर्ती वीकेंड गेटवे में गिना जाता है, जहां की सैर करना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद है। खासकर मॉनसून के दौरान यहां की खूबसूरत कई ज्यादा बढ़ जाती है।

लोनावाला के आसपास कई जलप्रपात, झील और शानदार पहाड़ियों मौजूद हैं। यह पहाड़ी स्थल एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए काफी खास मना जाता है। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां आ सकते हैं।

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

PC- Karthik Easvur

दूरी - 121 कि.मी

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप पुणे से राज्य के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक महाबलेश्वर की सैर के लिए आ सकते हैं। यह हिल स्टेशन अपनी आकर्षक पहाड़ियों, जलप्रपातों और नदियों के लिए जाना जाता है। आप यहां स्ट्रॉबेरी के खूबसूरत बागान देख सकते हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

अपने मनमहोक वातावरण के साथ यह पर्वतीय गंतव्य पुणे और मुंबई से एक शानदार वीकेंड गेटवे के रूप में जाना जाता है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं, और कुदरत के शानदार दृश्यों को करीब से देखने का शौक रखते हैं, तो महाबलेश्वर आपके लिए एक आदर्श स्थल है,जहां आप किसी भी समय आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+