Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस मौसम में करें बैंगलोर की टॉप 5 झीलों की सैर

इस मौसम में करें बैंगलोर की टॉप 5 झीलों की सैर

इस सीज़न छुट्टी लेकर बैंगलोर की खूबसूरत झीलों की सैर कर आएं।

By Namrata Shatsri

मेट्रो सिटी बनने से पहले बैंगलोर, एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन हुआ करता था, जो अपनी अपार प्राकृतिक संपदा के लिए पूरे दक्षिण भारत में जाना जाता था। देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में बैंगलोर की हरियाली बहुत हद तक प्रभावित हुई है। यहां ज्यादातर प्राकृतिक स्थलों को पाट कर ऊंची-ऊंची इमारत व भवनों का निर्माण कर दिया गया है।

पर ऐसा नहीं है, कि बैंगलोर ने अपने कुदरती खजाने को पूरी तरह खाली कर दिया है, यहां आज भी कई ऐसे प्राकृतिक कोने मौजूद हैं, जो शहर की भागदौड़ भरी राहों के बीच कहीं गुम से हो गए हैं, आइए इस खास खंड के माध्यम से जानते हैं, बैंगलौर की कुछ खास झीलों के बारे में, जो अपने खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जानी जाती हैं।
हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ की खूबसूरती है लाजवाब

उल्सूर झील, बैंगलोर

उल्सूर झील, बैंगलोर

उल्सूर झील को बैंगलोर की सबसे बड़ी झील कहा जाता है। अपने शानदार और खूबसूरत वातावरण के कारण इसे बैंगलोर शहर के गौरव का दर्जा प्राप्त है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आपको यहां हरियाली के बीच कुछ पल बिताने का मौका मिलेगा। यह झील कई वनस्‍पति और जीवों का निवासस्थान है । सैरसपाटे व फोटोग्राफी के लिए यह एक परफेक्ट टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन है। 123.6 एकड़ में फैली इस शानदार झील की सैर आपको जीवनभर याद रहेगी।
Pc: Silver Blue

हेब्‍बल झील

हेब्‍बल झील

यह बैंगलोर की एक मौसमी झील है, जिसका पानी ग्रीष्मकाल के दौरान सुख जाता है। इसलिए मॉनसून और सर्दी के मौसम में यहां पर्यटक आना पसंद करते हैं। खूबसूरत बगीचों से घिरी हेब्‍बल झील, बैंगलोर की सबसे पुरानी झीलों में से एक है। जिसका निर्माण विजयनगर साम्राज्य के शासक 'केम्पे गौड़ा' न करवाया था। इस खूबसूरत झील की विशेषता यहां पाई जाने वाली वनस्‍पतियां व समुद्री जीव हैं। यहां आपको कई प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां भी देखने को मिल जाएंगीं।

Pc:Rishabh Mathur

लालबाग झील

लालबाग झील

40 एकड़ में फैली 3.5 मीटर की गहराई वाली लालबाग झील प्रर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय है। लागबाग घूमने आए सैलानी इस झील की सैर का आनंद जरूर उठाते हैं। लालबाग झील शहर के 'लालबाग बॉटनिकल गार्डन' के दक्षिणी छोर पर बसी है। ये झील इतनी ज्‍यादा खूबसूरत है कि हैदर अली खान ने यहां 1760 में बॉटनिकल गार्डन बनवा डाला। शहर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में लाल बाग झील भी एक है, और इसका शांतिमय वातावरण किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है। लालबाग की झील में आपको फूलों की खुशबू और पेड़ों की हरियाली भी देखने को मिलेगी।Pc:Ramesh NG

अगारा झील

अगारा झील

बैंगलोर की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है अगारा झील । हरियाली और ठंडी हवाओं के बीच ये झील प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आती है। इस झील का नज़ारा बेहद खूबसूरत है। सुबह और शाम के समय इस झील के पास आपको जॉगर्स और वॉकर्स भी मिल जाएंगे। इस झील के पास घूमने का ये सबसे सही समय है।
Pc:Surajram Kumaravel

हेसरघट्टा झील

हेसरघट्टा झील

बैंगलोर की ये झील पूरी तरह से प्राकृतिक है। ये बैंगलोर की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है, जिसे 1894 के आसपास, जलापूर्ति के लिए बनवाया गया था। एग्‍जॉटिक पक्षियों के लिए हेसारघट्टा झील किसी रिट्रीट से कम नहीं है, और ये प्रमुख साइट्सीइंग डेस्टिनेशन भी है। यह झील लगभग 2000 समुद्री पक्षियों का निवासस्थान है। हालांकि, गर्मी के मौसम में इस झील का पानी सूख जाता है, और ये बंजर हो जाती है, लेकिन इस दौरान भी आप यहां के खूबसूरत वातावरण की सैर का आनंद ले सकते हैं।Pc:Nikkul

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+