Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झीलों का ऐसा नजारा भारत के अलावा कहीं और नहीं मिलेगा!

झीलों का ऐसा नजारा भारत के अलावा कहीं और नहीं मिलेगा!

विविधतायों से भरे देश भारत में घूमने की असंख्य जगहें हैं, जिनमे से यहां की झीलें भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। इनमे से कुछ झीलें प्राकृतिक हैं तो कुछ मानव निर्मित।

By Goldi

इन झीलों को आप उच्चतम ऊंचाई पर भी देख सकते हैं, जो देखने में वाकई खूबसूरत होती है..आइये इसी क्रम में जानते हैं, भारत की कुछ बेहद ही खूबसूरत झीलों के बारे में जिन्हें 2017 में सबसे ज्यादा पर्यटकों द्वारा देखी गयी हैं...

त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील को चांगु झील के नाम से भी जाना जाता है..यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता और व्यापक विविधता के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस झील के बारे में एक विशेषता है। भारतीय डाक सेवा ने वर्ष 2006 में इस झील को समर्पित एक टिकट जारी किया था। झील की सतह अलग-अलग मौसम में अलग-अलग रंगों को दर्शाती है। इसलिए सिक्किम के मूल निवासियों के तौर पर यह एक पवित्र झील के रूप में माना जाता है।Pc: Vinay.vaars

डल झील, जम्मू-कश्मीर

डल झील, जम्मू-कश्मीर

15.5 किमी में फैली हुई डल झील में चलता शिकारा और आसपास फूलों से सजी हसीन वादियां आपके सफर को बेहद खास बना देंगी। डल झाील को श्रीनगर का दिल भी कहते हैं। यहां बोट हाउस मे ठहरना सबसे अच्छा अनुभव होता है। शाम को लोग यहां झील के किनारे बैठना लोग पसंद करते हैं।Pc:Unknown

पिछोला झील,उदयपुर

पिछोला झील,उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर में स्थित पीछोला एक मानव निर्मित झील है...जिसका निर्माण 1362 शताब्दी में कराया गया था, इसे यह नाम पिछोला गांव से मिला है। यह झील चार आइलैंड का घर भी है..जिसमे बेहद ही खूबसूरत महल बने हुए हैं..जिन्हें झीलों के महल के नाम से जाना जाता है।
Pc: Benoy

चंद्रताल,स्पीती

चंद्रताल,स्पीती

इस झील को यह नाम इसके आकार के चलते मिला है, जोकि समुद्री स्तर से करीबन 4,100 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। चंद्रताल ट्रैकिंग लवर्स के बीच खास लोकप्रिय डेस्टिनेशन है, जोकि हिमाचल के स्पीती में स्थित है। यह झील समुद्र टापू पर स्थित है,जोकि भारत के सबसे ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित है।Pc:Unknown

बेरिजम, तमिलनाडु

बेरिजम, तमिलनाडु

तमिलनाडू के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कोडाईकनाल में बेरिजम नाम की एक बेहद ही खूबसूरत झील के जिसे बेहद ही कम लोग जानते हैं..इस झील को देखने के लिए पर्यटकों को जंगल विभाग से परमिशन की जरूरत होती है।

बेरिजम एक मानव निर्मित झील है, जसी वर्ष 1867 में बनाया गया था..इस झील के निर्माण के लिए मदुरै के कलेक्टर ने अपने व्यक्तिगत फंड से इस झील के निर्माण के रकम दी थी। बदलते समय के साथ अब इस झील और डैम से आसपस के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है।

Pc: Ezhilan stark

 पैंगोग त्सो,लद्दाख

पैंगोग त्सो,लद्दाख

पैंगोंग एक बेहद खूबसूरत नमक पानी की झील है जो कि लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील 134 किलोमीटर लंबी है। पैंगोंग झील सर्दियों में पूरी तरह जम जाती है जैसे फ्रीज़ में बर्फ जम जाती है। इस झील का खारा पानी प्रवासी पक्षियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करता है।Pc: Puneeta harjai

सत्तल ,उत्तराखंड

सत्तल ,उत्तराखंड

सत्तल , सात तालों से मिलकर बना हुआ है..जोकि भीमताल के नजदीक ही स्थित है। यह ताल चारो ओर से ओक और अल्पाइन के पेड़ों से घिरा हुआ है सत्तल देश में अछूते मीठे पानी झीलों में से एक है। इस झील भी बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों और मछली की विभिन्न किस्मों का घर है। पर्यटक इस झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं।Pc:Unknown

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+