Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन 5 फार्मों में ले सकते हैं विदेशी सौंदर्य का मज़ा

भारत के इन 5 फार्मों में ले सकते हैं विदेशी सौंदर्य का मज़ा

देश में ऐसी कई जगहें हैं जो आपको प्रकृति के पास होने का अहसास करा सकती हैं और आपके मन में जीवनभर की यादों का बसेरा कर सकती हैं।

By Namrata Shatsri

जीवन में अनुभव बहुत महत्‍वपूर्ण होता है। अनुभव एक ऐसी चीज़ है जो आप खुद ही सीखते हैं। इसे किसी से लिया या किसी को दिया नहीं जा सकता है। लाइफ में एक न एक बार आपको किसी ऐसी जगह पर जरूर जाना चाहिए जो आपके दिलो-दिमाग पर गहरा असर डाल दे और हमेशा के लिए आपके दिल में बस जाए। देश में ऐसी कई जगहें हैं जो आपको प्रकृति के पास होने का अहसास करा सकती हैं और आपके मन में जीवनभर की यादों का बसेरा कर सकती हैं।

अगर आप कोई ऐसा ही ट्रिप करना चाहते हैं तो किसी महंगे होटल की जगह फार्म में रूक कर प्रकृति के असीम सौंदर्य का मज़ा ले सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख के ज़रिए भारत के टॉप 5 फार्म स्‍टे के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप प्रकृति के सौंदर्य को देखकर मंत्रमुग्‍ध हो जाएंगें।

बन्‍नी खेड़ा फार्म, (रोहतक, हरियाणा)

बन्‍नी खेड़ा फार्म, (रोहतक, हरियाणा)

ये एक इको फ्रेंडली फार्म स्‍टे है जोकि हरियाणा पर्यटन के साथ जुड़ा हुआ है। इस फार्म को गांव की तरह सजाया गया है और यहां पर मेहनत शहरी जिंदगी का मज़ा भी ले सकते हैं। इस फार्म में बैलगाड़ी की सैर, फार्म में खेल सकते हैं साथ ही प्रदूषण रहित वातावरण में आपका मन भी खुश रहेगा। फार्म में रूकने का मज़ा यहां के स्‍वादिष्‍ट खाने और आरामदयक कमरों की वजह से और भी ज्‍यादा बढ़ जाता है।Pc:officialy page

द कंट्री रीट्रीट (बांकली, राजस्‍थान)

द कंट्री रीट्रीट (बांकली, राजस्‍थान)

शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर खेतों और पहाड़ों के बीच छुट्टियां मनाने का मज़ा ही कुछ और है। ये फार्म 130 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां पर आप साइक्‍लिंग, पक्षियों को निहारना, विलेज सफारी और खेतों या पहाड़ों का खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं। अगर आप किसी बड़े फार्म में रूकना चाहते हैं तो आपके द कंट्री रीट्रिट सबसे बेहतर विकल्‍प है। ताजे और सेहतमंद खाने से लेकर आरामदायक कमरों से यहां मेहमानों की खातिरदारी की जाती है।

Pc:officialy page

फिलिपकुट्टी फार्म (कुमाराकोम, कोट्टायम)

फिलिपकुट्टी फार्म (कुमाराकोम, कोट्टायम)

केरल को स्‍वयं ईश्‍वर की धरती कहा जाता है और केरल में स्थित कोट्टायम का फिलिपकुट्टी फार्म आपको कुछ ऐसा ही अहसास देगा। प्रकृतिप्रेमियों के लिए पूरे साल इस फार्म के दरवाज़े खुले रहते हैं। केरल के बैकवॉटर्स में लग्‍जरियस विला में रहने का अनुभव वाकई में दिलचस्‍प होगा। यहां पर मेहमानों को ऑर्गेनिक फूड और मॉडर्न सुविधाएं दी जाती हैं।

यहां पर पक्षियों को देखना, फिशिंग, कैनल क्रूज़ और फार्म का टूर कर सकते हैं। अगर आप गांव और शहर की जिंदगी का संगम देखना चाहते हैं तो आप फिलिपकुट्टी फार्म आ सकते हैं।

Pc:officialy page

हिमालयन ऑर्चर्ड (रूखला, हिमाचल प्रदेश)

हिमालयन ऑर्चर्ड (रूखला, हिमाचल प्रदेश)

अगर आप हिमाचली जीवन का मज़ा लेना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए ही बनी है। यहां पर आपको घर से दूर होने के बावजूद घर जैसा अहसास होगा। हरी-भरी घाटी और खूबसूरत वादियों से घिरा ये फार्म बहुत खूबसूरत है। यहां पर मेहमानों को कई तरह की सुविधाएं और आरामदायक कमरे दिए जाते हैं।

यहां पर आप फिशिंग, बर्ड वॉचिंग, फोटोग्राफी और नेचर वॉक आदि का मज़ा ले सकते हैं। अगर आप घर से दूर कहीं घर जैसा अहसास करना चाहते हैं तो हिमालयन ऑर्चर्ड आपके लिए बेहतरीन जगह है।

Pc:officialy page

बोन फार्महाउस (केवजिंग, सिक्किम)

बोन फार्महाउस (केवजिंग, सिक्किम)

पूर्वोत्तर भारत में फार्म स्‍टे में सबसे अधिक लोकप्रिय है बोन फार्महाउस जो कि इलायची और चाय के बागानों से घिरा है। खुद को तरोताज़ा और डिटॉक्‍स करने के लिए ये जगह बेहतरीन है। इसके आसपास का वातावरण देख आप मंत्रमुग्‍ध हो जाएंगें। इस फार्म हाउस में मेहमानों को सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं और लग्‍जरियस कमरे, सेहतमंद और ऑर्गेनिक फूड दिया जाता है।

यहां पर आप बर्ड वॉचिंग, नेचर वॉक, फोटोग्राफी, हॉट स्‍टोन हर्बल बाथ आदि का आनंद ले सकते हैं।

अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर किसी शांत जगह पर गांव की जिंदगी का अनुभव करना चाहते हैं तो फार्म आपके लिए बेहतरीन विकल्‍प हैं। भारत में फार्म स्‍टे के लिए ये पांच जगहें सबसे ज्‍यादा मशहूर हैं। तो अब अपना वक्‍त ज़ाया ना करते हुए जल्‍दी इन फार्म की सैर के लिए निकल जाएं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+