Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों आनंद उठाएं देवीकुलम के इन खास स्थानों का

इन गर्मियों आनंद उठाएं देवीकुलम के इन खास स्थानों का

केरल के देवीकुलम स्थित मुख्य पर्यटन गंतव्य। places to visit in Devikulam in Kerala.

'गोड्स ऑन कंट्री' के नाम से विश्व विख्यात दक्षिण भारत के केरल में स्थित देविकुलम एक खूबसूरत पहाड़ी गंतव्य है। यह हिल स्टेशन इडुक्की जिले के मुन्नार में स्थित है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना है। इस स्थान का नाम भी खास है, जो एक पौराणिक किवदंती से प्राप्त हुआ है। पौराणिक किवदंती के अनुसार यहां मौजूद झील में कभी माता सीता ने स्नान किया था, जिस कारण अब इस झील को सीता झील भी कहा जाता है।

हिन्दू पौराणिक मह्त्व के कारण इस स्थान का महत्व काफी ज्यादा बढ़ा है। इसलिए यहां श्रद्धालुओं का आना जाना भी लगा रहता है। यह पहाड़ी अपने चाय के बागानों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह पर्वतीय स्थल आपके लिए कितना खास है।

मट्टुपेट्टी झील

मट्टुपेट्टी झील

PC- Aruna

मट्टुपेट्टी झील देविकुलम की सबसे खास झीलों में गिनी जाती है, साथ ही यह स्थान इस हिल स्टेशन के मुख्य आकर्षण में गिना जाता है। यह झील मुख्य शहर से लगभग 26 किमी की दूरी पर स्थित है। जहां की यात्रा करना बेहद आसान है। यह झील खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियों से भरी है।

आप यहां झील की सैर नौका के माध्यम से कर सकते हैं। यहां नौकाविहार की पूरी व्यवस्था है। यह झील काफी शांत है जो प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

एराविकुलम नेशनल पार्क

एराविकुलम नेशनल पार्क

PC- Kiranbharatbarapatre

मट्टुपेट्टी झील के अलावा आप एराविकुलम नेशनल पार्क की सैर का प्लान कर सकते हैं। मुन्नार से लगभग 15 किमी दूर स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 97 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। लुप्तप्राय जीव नीलगिरी तहर के संरक्षण के लिए 1978 इस उद्यान को स्थापना की गई थी। यह पार्क पहले एक अभयारण्य था लेकिन बाद में इसे एक राष्ट्रीय उद्यान में तब्दील कर दिया था।

अन्य जानवरों के साथ आप यहां मालाबार सिवेट, सांभर, हिरण और लैंगर्स को आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा यह उद्यान कई पक्षी प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का भी काम करता है। आप एक अच्छा समय यहां बिता सकते हैं।

सीता देवी झील

सीता देवी झील

PC- Vishnu1409

सीता देवी झील यहां की सबसे प्रसिद्ध झील है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह खूबसूरत झील घने पेड़ों की हरियाली से घिरी हुई है। झील की खूबसूरती इसे एक आदर्श पिकनिक स्थान बनाने का काम भी करती है।

झील के पौराणिक महत्व के अलावा माना जाता है कि झील का जल औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसके अलावा यह झील फिशिंग के लिए भी जानी जाती है। आप एक क्वालिटी टाइम अपने परिवार के साथ इस स्थान पर बिता सकते हैं।

थूवनम फॉल्स

थूवनम फॉल्स

PC- Ajith U

झीलों के अलावा आप चाहें तो थूवनम फॉल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। थूवनम फॉल्स चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित है। इस फॉल का पानी पंबार नदी से आता है जो आगे पूरे रिजर्व में जाता है।

अभयारण्य सैलानियों के लिए पूरे साल भर नहीं खुला रहता लेकिन आप थूवनम फॉल्स की सैर पूरे साल भर कर सकते हैं। आप वाटर ऑफ ट्रेकिंग के माध्यम से पहुंच सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्यता को करीब से देखने के लिए यह स्थान एक आदर्श विकल्प है।

कुंडला झील

कुंडला झील

PC- Cegramprasad

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां स्थित कुंडला झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। घने जंगल के बीच बसी यह झील कुंडला बांध के नजदीक है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण यह झील पर्यटकों के मध्य काफी लोकर्पिय है। प्राकृतिक सुंदरता का लुप्त उठाने के अलावा आप यहां नौका विहार भी कर सकते हैं। यहां नौकायन की सुविधा उपलब्ध है। यहां आप शिकारा, रोइंग नौका का आनंद भी ले सकते हैं।

इसके अलावा झील के आसपास फूलों का बागानों का भी आनंद ले सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+